विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

न घंटों मेहनत, न बाजार जाने की झंझट; दीवाली पार्टी के लिए घर पर ही झटपट बनाएं ये टेस्टी मिठाइयां और स्टार्टर्स

Published: Fri, 30 Oct 2026 07:00 PM (IST)

दीवाली पर मेहमानों के लिए बाजार की मिलावटी मिठाइयों से बचें। घर पर ही झटपट स्वादिष्ट मिठाइयां और स्नैक्स बनाएं।

दीवाली के लिए झटपट बनने वाले स्नैक्स (AI Generated Image)

दीवाली के लिए झटपट बनने वाले स्नैक्स (AI Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। दीवाली का त्योहार सिर्फ रोशनी से ही नहीं, बल्कि खाने-पीने से भी भरपूर होता है। इस त्योहार पर दोस्तों और रिश्तेदारों का घर पर आना जाना लगा रहता है।

ऐसे में अगर उनके स्वागत के लिए आप बाजार की मिलावटी मिठाइयों और स्नैक्स नहीं लेना चाहते, तो घर पर भी कुछ स्नैक्स बना सकते हैं। अब अगर आप सोच रहे हैं कि कम समय में ऐसा क्या बनाएं, जो सबको पसंद आए, तो ये आसान और झटपट बनने वाली मिठाइयां और स्नैक्स आपके लिए बेस्ट हैं। 

इंस्टेंट ब्रेड मलाई रोल 

ये मिठाई रबड़ी और ब्रेड से आसानी से बन जाती है और खाने में इसका स्वाद लाजवाब होता है। इसके बनाने के लिए ब्रेड के किनारों को काटकर अलग कर लें और बेलन से थोड़ा चपटा कर लें। अब खोये या गाढ़े दूध में ड्राई फ्रूट्स और इलायची पाउडर मिलाकर एक मिश्रण तैयार करें और इसे ब्रेड के बीच में रखकर रोल कर लें। इसके बाद गाढ़ी की हुई रबड़ी इन रोल के ऊपर डालें और कटे हुए पिस्ता से गार्निश करें। 

नारियल और खजूर के एनर्जी बॉल्स 

आजकल कई मेहमान हेल्थ को लेकर काफी जागरूक रहते हैं और बिना चीनी वाली मिठाई खाना ही पसंद करते हैं। ऐसे मेहमानों के लिए ये एनर्जी बॉल्स बना सकते हैं। खजूर के बीज निकालकर उन्हें मिक्सी में पीस लें। अब पैन में थोड़ा सा घी गर्म करके कटे हुए बादाम, काजू और पिस्ता को हल्का भून लें। इसमें पिसे हुए खजूर और कद्दूकस किया हुआ सूखा नारियल मिलाएं। जब ये मिश्रण अच्छी तरह मिल जाए, तो इसके छोटे-छोटे लड्डू या बॉल्स बना लें।  

कुरकुरी और चटपटी मसाला मठरी 

नमकीन स्नैक्स के लिए मसाला मठरी बना सकते हैं। एक बर्तन में मैदा, अजवाइन, कसूरी मेथी, नमक और घी डालकर सख्त आटा गूंथ लेंष अब इसकी छोटी-छोटी लोइयां बनाकर पूरी की तरह बेल लें और काटें से इसमें छेद कर दें, ताकि ये फूले नहीं। इन्हें कुरकुरा होने तक धीमी आंच पर तल लें और एयर टाइट डिब्बे में स्टोर करके रख लें। 

पनीर और कॉर्न के क्रिस्पी चीज बॉल्स 

दीवाली पार्टी में स्टार्टर्स के लिए ये बेस्ट हैं। इन्हें बनाने के लिए एक बाउल में कद्दूकस किया हुआ पनीर, उबले हुए कॉर्न, बारीक कटा हरा धनिया, हरी मिर्च, चाट मसाला और थोड़ा सा नमक मिलाएं। इसमें बाइंडिंग के लिए उबले हुए आलू या कॉर्नफ्लोर का इस्तेमाल करें। इसके छोटे-छोटे गोले बनाकर मैदे के घोल में डुबोएं और ब्रेडक्रम्ब्स से कोट करके डीप फ्राई कर लें। 

इंस्टेंट बेसन के लड्डू

दीवाली हो और मिठाइयों में बेसन के लड्डू का जिक्र न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। पारंपरिक तरीके से इन्हें बनाने में समय लगता है। इसलिए आप इंस्टेंट बेसन के लड्डू बना सकते हैं। एक कड़ाही में घी गर्म करके बेसन को मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक भून लें। जब ये ठंडा हो जाए, तो इसमें पिसी हुई चीनी और इलायची पाउडर डालकर अच्छी मिला लें। अब हाथों से इसके गोल-गोल लड्डू बना लें और ऊपर से बादाम का टुकड़ा लगाकर सजाएं। 

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।