विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चेन वाले झुमके या एलिगेंट स्टड्स... इस फेस्टिव सीजन ट्राई करें ये 5 लेटेस्ट ईयररिंग डिजाइन्स

Published: Mon, 02 Nov 2026 11:00 AM (IST)

दीवाली के त्योहार पर अपने लुक को खास बनाने के लिए स्टाइलिश ईयररिंग्स पहन सकती हैं। खूबसूरत ईयररिंग्स पूरे आउटफिट पर चार चांद लगा देते हैं।

दीवाली के लिए शानदार ईयररिंग आइडियाज (AI Generated Image)

दीवाली के लिए शानदार ईयररिंग आइडियाज (AI Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। दीवाली के त्योहार पर हर महिला चाहती है कि उसका लुक काफी खूबसूरत और एलिगेंट दिखे। इसके लिए अक्सर हम आउटफिट्स पर तो ध्यान दे देते हैं, लेकिन ईयररिंग्स को भूल जाते हैं।

अगर ईयररिंग्स जच नहीं रही होंगी, तो आपका पूरा लुक फीका लग सकता है। इसलिए अगर आप भी दीवाली के लिए कुछ स्टाइलिश और ट्रेडिशनल स्टाइल ईयररिंग्स ढूंढ़ रही हैं, तो ये आइडियाज आपके काम आ सकते हैं। आइए जानें इनके बारे में। 

ऑक्सिडाइज्ड झुमके

Earrings

(Picture Courtesy: Instagram)

आजकल ऑक्सिडाइज्ड झुमके काफी ट्रेंड में हैं। ऐसे झुमके दिखने में काफी खूबसूरत होते हैं और किसी भी आउटफिट पर चार चांद लगा देते हैं। झुमके पर लगे स्टोन्स का कलर आप अपनी ड्रेस को कॉम्प्लिमेंट करते हुए चुन सकते हैं। अगर आपका आउटफिट प्लेन है या आप साड़ी पहन रही हैं, तो ये झुमके आपके लुक को और खूबसूरत बना देंगे। 

ईयर स्टड्स

Earrings (1)

(Picture Courtesy: Instagram)

अगर आपका आउटफिट काफी हैवी है या आप हैवी ईयररिंग्स नहीं पहनना चाहतीं, तो ये ईयर स्टड्स आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं। इनमें आपको कई एलिगेंट डिजाइन मिल जाएंगे। अगर आप ऑक्सिडाइज्य ईयर स्टड्स चाहती हैं, तो वो भी आपको मार्केट में काफी ऑप्शन्स में मिल जाएंगे। 

मोर स्टाइल झुमका

Earrings (2)

(Picture Courtesy: Instagram)

अगर आप झुमका ही पहनना चाहती हैं, लेकिन थोड़ा लाइट, तो आप ऐसा डिजाइन भी चुन सकती हैं। मोर या तोते जैसे बने डिजाइन झुमके पर काफी अच्छे लगते हैं और ये बाकी डिजाइन से थोड़े यूनीक भी होते हैं। इन्हें आप सूट या इंडो-वेस्टर्न के साथ स्टाइल कर सकते हैं। 

चेन वाले झुमके

Earrings (3)

(Picture Courtesy: Instagram)

अगर आप हैवी ईयररिंग्स पहनना चाहती हैं, तो ऐसे चेन वाले झुमके भी अच्छा ऑप्शन हैं। इन्हें पहनकर आपका लुक काफी रॉयल लगेगा। साड़ी या लहंगे के साथ ये बहुत अच्छे लगते हैं। इन चेन को अपने बालों को में फंसाकर आप बहुत अच्छा हेयर स्टाइल भी बना सकती हैं। 

लेयर्ड झुमके

Earrings (4)

(Picture Courtesy: Instagram)

अगर आप झुमकों में ही कुछ अलग स्टाइल करना चाहती हैं, तो ऐसे लेयर्ड झुमके काफी अच्छे ऑप्शन हैं। ये झुमके ईयर कफ्स के साथ आते हैं और इन्हें पहनकर आपका पूरा लुक काफी अलग दिखेगा। ये ईयररिंग्स आपके पूरे कान को कवर करती हैं। इसलिए मैक्सिमलिस्टि लुक के लिए ये बेस्ट हैं। अनारकली सूट या इंडो-वेस्टर्न पर ये खूब जचते हैं। 


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।