विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सूखे और काले पड़ चुके नींबू भी हैं बड़े काम के, फेंकने के बजाय घर में ऐसे उठाएं इनका फायदा

Published: Mon, 23 Nov 2026 09:12 AM (IST)

बाजार से लाए हुए सूखे और काले पड़ चुके नींबू को फेंकने के बजाय आप कई घरेलू कामों में इस्तेमाल कर सकते हैं। 

सूखे नींबू का घरेलू कामों में करें इस्तेमाल (Image Source: AI Generated)

सूखे नींबू का घरेलू कामों में करें इस्तेमाल (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बाजार से नींबू थोड़े ज्यादा ले आओ तो कुछ ही दिनों में वो रखे-रखे काले पड़ने लगते हैं। ऐसे में हमारे पास इन्हें फेंकने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता, पर इस बार इनके सूख जाने के बाद बेकार समझकर न फेंकें। दरअसल, कई तरीके ऐसे हैं जिनसे सूखे नींबू को भी दोबारा इस्तेमाल में लाया जा सकता है। आइए घरेलू कामों में इसके उपयोग करने के टिप्स एंड ट्रिक्स जानें: 

रसोई की बदबू दूर करें 

अगर ज्यादा नींबू सूख गए हैं तो उसे दो हिस्सों में काटकर किचन के कोनों में रख दें। वहीं, माइक्रोवेव और फ्रिज की बदबू दूर में भी यह बड़ा असरदार साबित हो सकता है। आपको कुछ नहीं करना, बस नींबू काटकर फ्रिज में ऐसे ही रख दें, वहीं ओवन में इसे थोड़ी देर गर्म करने के बाद ऐसे ही रखा छोड़ दें। 

चॉपिंग बोर्ड की गंदगी हटाएं 

लेमन एक क्लीनिंग एजेंट है, जिसे चॉपिंग बोर्ड की गंदगी हटाने में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए सूखे नींबू को काटकर पहले नमक लगाएं और फिर इसे बोर्ड पर अच्छे से 1 मिनट तक गोल-गोल रगड़ें। इससे जब दाग की परत ढीली पड़ने लगे तो सामान्य तरीके से धो लेना है। 

कीड़े-मकौड़े भगाएं 

आपको शायद पता न हो पर किचन से कीड़े-मकौड़े और चीटियां भगाने के लिए भी नींबू बड़ा कारगर है, फिर चाहे वो सूखा ही क्यों न हो। पहले से सूखे हुए नींबू को दोबारा धूप में अच्छे से सुखाकर इनका पाउडर बना लें। फिर इस पाउडर को किचन के साथ ही घर के कोनों में छिड़क दें। 

ब्लेन्डर की डीप क्लीनिंग  

ब्लेन्डर का कई घरों में रोजाना इस्तेमाल होता है, ऐसे में इसे धोते समय जितनी गंदगी निकलती नहीं, उतनी जमती चली जाती है। इसके लिए सूखा नींबू लेकर उसमें बेकिंग सोडा छिड़कें, फिर ब्लेंडर पर 2 मिनट तक रब करते रहें। इसके बाद गुनगुने पानी से साफ कर लेना है। 

पौधे की मिट्टी में डालें 

सूखे नींबू की नमी दूर करने के लिए उसे पहले धूप में अच्छे से सुखाकर पाउडर बना लें। इस पाउडर को उन पौधों की मिट्टी में सही मात्रा में मिलाएं, जिनके लिए थोड़ी अम्लीय मिट्टी की जरूरत हो। दरअसल, नींबू में मौजूद सिट्रिक गुण ऐसे पौधों को पोषण देने का काम करते हैं। 

यह भी पढ़ें- ठंड के इन महीनों में खूब फलती-फूलती हैं ये सब्जियां, छत पर लगा लीं तो बाजार से लाने की टेंशन हो जाएगी खत्म

यह भी पढ़ें- गंदे ओवन को साफ करने में लगता है घंटों का समय? बिना रगड़े 5 मिनट में साफ करने की ये ट्रिक्स हैं कमाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।