विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ठंड के इन महीनों में खूब फलती-फूलती हैं ये सब्जियां, छत पर लगा लीं तो बाजार से लाने की टेंशन हो जाएगी खत्म

Published: Sun, 22 Nov 2026 08:36 AM (IST)

नवंबर-दिसंबर में घर पर, खासकर बालकनी या छत पर इन हरी-पत्तेदार सब्जियों को लगा लें। 

ठंड के मौसम में बालकनी में उगा लें ये सब्जियां (Image Source: AI Generated)

ठंड के मौसम में बालकनी में उगा लें ये सब्जियां (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। ठंड का मौसम शुरू होते ही हमारी थाली में हरी-पत्तेदार सब्जियों का इंटेक बढ़ जाता है। वहीं, कई लोगों के लिए यह मौसम बालकनी या छत पर सब्जियां उगाने का सबसे परफेक्ट समय है। ऐसे में अगर आप सब्जियां लगाने की सोच रहे हैं, पर यह समझ नहीं आ रहा कि कौन सी सब्जियां नवंबर-दिसंबर के मौसम में लगाई जानी चाहिए, तो आइए इसके बारे जानते हैं। 

मूली 

मूली इस मौसम के लिए सबसे अनूकूल सब्जी है। अब क्योंकि यह एक जड़ वाली सब्जी है, जिसके लिए ज्यादा मात्रा में मिट्टी की आवश्यकता होगी। ऐसे में गमला ऐसा होना चाहिए जो कम से कम 10-12 इंच तक गहरा हो। इस बात का भी ध्यान रखें कि गमले का ड्रेनेज सिस्टम बहुत अच्छा हो। पॉटिंग मिक्स तैयार करने के बाद उसमें बीज लगाएं और ढक दें। पर्याप्त पानी और बेहतर देखभाल किए जाने पर 10 दिन में ही पौधा ग्रो होने लगता है। 

लहसुन 

हल्की ठंड लहसुन की कलियों को बेहतर ढंग से पनपने में मदद कर सकती हैं। लहसुन को जड़ से ही उगाया जा सकते हैं। इसे बालकनी में लगाने के लिए ज्यादा गहरा नहीं 8-10 इंच का गमला लें। उसमें लहसुन की कलियां लगाकर मिट्टी लगाएं। इस दौरान जड़ वाला हिस्सा मिट्टी में नीची की तरफ होना चाहिए। हल्की नमी बनाए रखने के लिए थोड़ा-थोड़ा पानी डालते रहें। 

पत्तागोभी 

घर में रखी पत्तागोभी को काटकर गमले में लगाया जा सकता है, बस उसके डंठल हल्के जड़ वाले होने चाहिए। इसके लिए 10-12 इंच का गहरा और चौड़ा गमला लेकर उसमें रेत, गोबर और कोकोपीट के सही मिश्रण के साथ मिट्टी डालें। अब जड़ वाले हिस्से को मिट्टी में लगा देने के बाद दोबारा मिट्टी से ढक दें। पर्याप्त पानी देते रहें, आप पाएंगे कि 20 दिन के अंदर पौधा बढ़ने लगा है। 

फ्रेंच बीन्स 

पोषक तत्वों से भरपूर फ्रेंच बीन्स भी इस मौसम में उगाने के लिए 10-12 इंच गहरे गमले की जरूरत है। बीज को मिट्टी में बोते समय 2 इंच की गहराई के साथ 2 इंच की दूरी का भी खास ध्यान रखना है। वहीं, पानी केवल इतना हो कि मिट्टी में नमी बनी रहे। इस पौधे को अच्छी ग्रोथ के लिए 5-6 घंटे की सीधी धूप की सीधी धूप की आवश्यकता होती है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।