हर दिन ब्लेंडर चलाते हैं, तो जान लें ये बातें; आपकी छोटी-सी लापरवाही बन सकती है परेशानी
गर्म चीजों को पीसना, ब्लेंडर को ऊपर तक भर देना या उसका लिड सही तरीके से ना लगाना, इस तरह की छोटी-छोटी गलतियां बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है।

ब्लेंडर इस्तेमाल करते समय न करें ये गलतियां (Picture Credit- AI Generated)
HighLights
गर्म लिक्विड को ब्लेंडर में तुरंत न पीसें
ब्लेंडर जार को कभी भी ऊपर तक न भरें
सामग्री को सही क्रम में डालकर ही ब्लेंड करें
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। कुकिंग को आसान बनाने के लिए हम कई तरीकों से ब्लेंडर का इस्तेमाल करते हैं। चाहे प्यूरी बनानी हो, मसाले पीसने हों या फिर कोई और टास्क, ब्लेंडर इन कामों को चुटकियों में कर देता है, लेकिन इसे यूज करते समय सावधानी ना बरती जाए तो दुर्घटना हो सकती है। आइए, जानते हैं ब्लेंडर से जुड़ी ऐसी कौन-सी गलतियां हैं जो बड़ा रूप ले लेती हैं।
गरम लिक्विड या मिक्सचर के साथ ब्लेंडर ऑन करना
कई बार हमने देखा है कि लोग बिल्कुल गरमागरम लिक्विड को बिना स्टीम बाहर निकाले सील ब्लेंडर में पीसना शुरू कर देते हैं। यदि आप सूप या सॉस जैसी चीजों को गैस से उतारते ही ब्लेंडर में पीसेंगे तो उसके अंदर प्रेशर बन सकता है और उसका लिड पूरी ताकत से खुलकर स्किन पर गंभीर बर्न कर सकता है।
ऊपर तक चीजें भर देना
अक्सर हम ब्लेंडर जार को ऊपर तक भर देने की गलती कर बैठते हैं। इससे उसमें पीस रही सामग्री के छींटे आपके कपड़ों या दीवारों पर आ सकते हैं। कई बार तो लिड खुलकर निकल जाता है और किचन में काफी गंदगी फैल जाती है। इससे गंभीर रूप से चोट लगने का खतरा भी बढ़ जाता है।
चीजों को गलत ऑर्डर में डालना
ऐसा लग सकता है कि ब्लेंडर में चीजों को पीसना ही तो है फिर कुछ भी पहले डाल दो क्या ही फर्क पड़ता है। लेकिन सामग्री की सही तरह से लेयरिंग ना करने से कई बार बड़े टुकड़े ब्लेंडर की ब्लेड में बुरी तरह फंस जाते हैं और उसे निकालना सिरदर्द बन जाता है।
कम पानी डालकर पीसना
नट्स, कॉफी बीन्स या सीड्स जैसी चीजें बिना लिक्विड के पीसने के लिए नहीं बने। जैसे बिना पानी, ब्रोथ या जूस के इन चीजों को ब्लेंडर में चलाना उसे बीच में ही रोक सकता है या फिर रिजल्ट सही नहीं मिलता।
ऐसा करना बचा सकता है नुकसान से
- भाप को निकलने की जगह दें या उसमें सेंटर कैप लगाना ना भूलें
- ब्लेंडर को ऊपर तक भरने से बचें। मार्क किए गए लिमिट से ज्यादा सामग्री ना डालें
- ब्लेंडर को हाई स्पीड से चलाना स्टार्ट ना करें, लो से ही शुरुआत करें
- उसके मैनुअल को एक बार जरूर चेक करें और उसके अनुसार ही ब्लेंडर का इस्तेमाल करें
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।