विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रोएं आने से बेकार दिखने लगा है पसंदीदा स्वेटर? घर पर ही आजमाएं ये 3 ट्रिक्स, फिर हो जाएगा ब्रांड न्यू

Published: Thu, 19 Nov 2026 08:46 AM (IST)

सर्दियों में पसंदीदा स्वेटर पर रोएं आने से परेशान हैं? बता दें, आप घर पर ही मौजूद कुछ चीजों से इसे फिर से नया बना सकते हैं।

सर्दियों में महंगे वूलन कपड़ों की चमक रहेगी बरकरार (Image Source: AI-Generated)

सर्दियों में महंगे वूलन कपड़ों की चमक रहेगी बरकरार (Image Source: AI-Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सर्दियों की ठंडी हवाएं शुरू होते ही हम सब वॉर्डरोब में रखे अपने गर्म कपड़े निकालने लगते हैं। आपने भी बड़े चाव से अपना सबसे आरामदायक स्वेटर पहनने के लिए निकाला होगा, लेकिन अलमारी से बाहर निकालते ही सारा एक्साइटमेंट तब खराब हो जाता है, जब आप देखते हैं कि पूरे स्वेटर पर जगह-जगह भद्दे रोएं निकले हुए हैं।

अब हालत ऐसी है कि इसे पहनकर ऑफिस जाने या दोस्तों से मिलने में हिचकिचाहट होती है, और फेवरेट होने की वजह से इसे फेंकने या किसी और को देने का भी मन नहीं करता। अगर आपके उस प्यारे से स्वेटर के साथ भी बिल्कुल यही ट्रेजडी हुई है, तो उदास होने की कोई जरूरत नहीं है। उसे वापस वॉर्डरोब में डंप करने से पहले, घर पर मौजूद चीजों से ही आप उसे वापस नया बना सकते हैं। आइए जानते हैं 3 बेहद आसान ट्रिक्स।

शेविंग रेजर का करें इस्तेमाल

यह तरीका जितना अनोखा लगता है, उतना ही असरदार भी है। अपने स्वेटर को बेड या टेबल जैसी किसी समतल जगह पर अच्छी तरह बिछा लें। अब एक साफ और नया शेविंग रेजर लें और उसे हल्के हाथों से स्वेटर के ऊपर चलाएं। ध्यान रहे कि आपको रेजर को बहुत ही आराम से चलाना है और ज्यादा दबाव नहीं डालना है, वरना ऊन कट सकता है। आप देखेंगे कि सारे रोएं रेजर के ब्लेड में फंसकर आसानी से अलग हो जाएंगे।

बारीक कंघी का कमाल

अगर आपको रेजर इस्तेमाल करने में थोड़ा डर लगता है, तो आपके घर में रखी बारीक दांतों वाली कंघी भी बहुत काम आ सकती है। स्वेटर को सीधा बिछाकर उस पर हल्के-हल्के कंघी फेरें। यह बिना स्वेटर के धागों को नुकसान पहुंचाए, सारे एक्स्ट्रा रोएं और उलझे हुए रुंए अपने अंदर फंसा कर बाहर निकाल लेगी। यह तरीका मोटे ऊन वाले स्वेटर के लिए बहुत बढ़िया काम करता है।

चौड़े सेलो टेप का यूज

अगर स्वेटर पर बहुत बारीक और चिपके हुए रोएं, बालों के रेशे या धूल है, तो चौड़ा वाला पारदर्शी पैकिंग टेप लें। टेप के एक टुकड़े को काटें और उसे स्वेटर के उस हिस्से पर अच्छी तरह चिपकाएं जहां रोएं हैं। अब टेप को एक झटके से खींच लें, बिल्कुल वैसे ही जैसे वैक्सिंग की जाती है। टेप की गोंद सारे जिद्दी रोएं और गंदगी को अपने साथ खींच लाएगी और आपका स्वेटर मिनटों में साफ हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- अलमारी से निकालते ही गर्म कपड़ों से आने लगी सीलन की महक? धुलाई की झंझट के बिना अपनाएं ये नुस्खे

यह भी पढ़ें- मिट्टी के पुराने दीये से घर पर बनाएं पीतल-तांबे के बर्तन चमकाने वाला पाउडर, मिनटों में लौटेगी नई जैसी चमक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।