विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अलमारी से निकालते ही गर्म कपड़ों से आने लगी सीलन की महक? धुलाई की झंझट के बिना अपनाएं ये नुस्खे

Published: Mon, 02 Nov 2026 01:06 PM (IST)

सर्दियों के कपड़े अलमारी से निकालने पर अक्सर आने बदबू को बिना धोए इन नुस्खों से दूर किया जा सकता है।

सर्दियों के कपड़ों से सीलन की बदबू दूर करने के टिप्स (Image Source: AI Generated)

सर्दियों के कपड़ों से सीलन की बदबू दूर करने के टिप्स (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। दीवाली आने से पहले एक तरफ पूरे घर की अच्छे से सफाई की जाती है, तो वहीं कई घरों में इसी समय सर्दियों के कपड़े निकलने शुरू हो जाते हैं। पर बात कपड़ों को निकालने तक ही सीमित नहीं होती, उनसे आने वाली बदबू उन्हें धोने का एक काम और बढ़ा देती है। 

अगर आप गर्म कपड़ों की बदबू बिना धोए ही दूर करने का विकल्प तलाश रहे हैं, तो आज की जानकारी आपके काम सकती है। यहां कुछ ऐसे टिप्स बताए गए हैं जिन्हें फॉलो कर बगैर धोए सर्दियों के कपड़ों की क्लीनिंग की जा सकती है। 

धूप और खुली हवा 

ऊनी कपड़ों से सीलन की महक दूर करने के लिए जितने भी नुस्खे आजमाने हैं, उसके बाद कपड़ों को खुली हवा में, खासतौर से धूप में सुखाना जरूरी है। 

बेकिंग सोडा 

स्वेटर की बदबू दूर करने में बेकिंग सोडा किसी जादू की तरह काम करता है। यह नुस्खा आजमाने के लिए बेकिंग सोडा थोड़ी मात्रा में लेकर किसी सूती कपड़े की पोटली में बांध दें। फिर किसी बैग में कपड़ों के साथ इस पोटली को 1-2 घंटे के लिए रख दें। इस बात का ध्यान रखें सोडा सीधे कपड़ों पर नहीं डालना है। 

नीम की पत्तियां 

नीम की पत्तियों को एक बर्तन में 2 गिलास पानी डालकर उबाल लें, फिर इस पानी को छानकर किसी शीशी में भरकर ऊनी कपड़ों पर हल्के-हल्के स्प्रे करें। इसके बाद सभी कपड़े खुली हवा में या धूप में डालें। आप पाएंगे कि कुछ ही घंटों में स्वेटर में से सीलन वाली बदबू दूर हो गई है। 

संतरे या नींबू के छिलके 

संतरे और नींबू के छिलके भी ऊनी कपड़ों को फिर से फ्रेश रखने के लिए काम आ सकते हैं। इस बार इनके छिलके फेंके नहीं, उसे किसी जालीदार कपड़े या हल्के से पाउच में डालकर स्वेटर के बीच में रख दें। ध्यान रहें कि स्वेटर में नहीं रखें, अलमारी या बैग में बंद करके रखें। 

सफेद सिरका 

सिरके को एक बहुत अच्छा क्लीनिंग एजेंट माना जाता है, क्योंकि यह कपड़ों के लिए के नेचुरल डियोड्रेन्ट की भूमिका निभाता है। ऐसे में सिरके से स्वेटर की बदबू दूरी करनी है, तो एक छोटी बोतल में बराबर मात्रा में सिरका और पानी मिक्स कर घोल तैयार करें। इसे हल्का-हल्का कपड़ों पर छिड़कर खुली हवा में डालें। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।