विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तोहफा ऐसा कि पाने वाला खुद चुने अपनी पसंद! क्यों तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं डिजिटल गिफ्ट कार्ड्स?

Published: Sun, 01 Nov 2026 01:47 PM (IST)

डिजिटल गिफ्ट कार्ड्स भारत में उपहार देने का एक लोकप्रिय तरीका बन गए हैं, खासकर युवा पीढ़ी के बीच।

फेस्टिव सीजन में गिफ्टिंग कार्ड्स का बढ़ता क्रेज (Image Source: AI Generated)

फेस्टिव सीजन में गिफ्टिंग कार्ड्स का बढ़ता क्रेज (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। कहीं भी किसी को तुरंत उपहार भेजना हो या ऐसा कुछ चुनना हो, जिससे प्राप्तकर्ता अपनी पसंद की चीज ले सके, डिजिटल गिफ्टिंग उसी का समाधान है। मिलेनियल और जेन-जी इस बदलाव की प्रमुख वजह हैं। डिजिटल भुगतान में तेजी और प्री-पेड माध्यमों की बढ़ती स्वीकार्यता के कारण इसमें मजबूत वृद्धि देखी जा रही है। (अरविंद प्रभाकर, सीईओ, गिफ्टर)

खुशियों का दोहरा लाभ  

अमेजन पे की निदेशक, नेहा गुप्ता महात्मे का कहना है कि अमेजन पर विभिन्न अवसरों के लिए ई-गिफ्ट कार्ड सहित कई गिफ्टिंग विकल्प हैं। इनमें फोटो, एनिमेटेड व एआइ डिजाइन वाले निजी ई-गिफ्ट कार्ड चुन सकते हैं। इस साल गिफ्ट कार्ड में 75 प्रतिशत की बढ़त देखी गई। 

जो बात लोगों को आकर्षित करती है वह यह है कि अमेजान पर गिफ्ट कार्ड की खरीद पर 100 रुपये तक का कैशबैक और ब्रांड गिफ्ट कार्ड पर 10 प्रतिशत तक की छूट मिलती है, यानी दोनों के लिए विन-विन सिचुएशन हो जाती है। 35 प्रतिशत हिस्सेदारी अब अकेले गिफ्ट कार्ड्स, ई-वाउचर्स और ऐप-बेस्ड सब्सक्रिप्शन की हो गई है बड़े कारपोरेट आर्डर में। (एसोचैम रिपोर्ट)

हर मन के मुताबिक विकल्प

त्योहारों की भागदौड़ और शोर-शराबे के बीच स्वजनों को सुकून के कुछ पल और सेहत का उपहार देना हो तो तत्वा स्पा के डिजिटल गिफ्ट कार्ड्स देश के नामी-गिरामी होटल्स और रिजार्ट्स में मसाज या अरोमाथेरेपी के जरिए रिलैक्स होने का मौका देते हैं। अर्बन कंपनी वेलनेस एंड ब्यूटी पास घर पर ही स्पा जैसी रिलैक्सिंग सेवाएं दिलाता है तो वहीं कामा आयुर्वेदा और फारेस्ट इशेंसियल्स के ई-वाउचर्स शुद्ध आयुर्वेदिक स्किनकेयर के दीवानों के दिलों पर राज कर रहे हैं।

मेकमाईट्रिप, क्लियरट्रिप के गिफ्ट कार्ड्स उन अपनों के लिए बेहतरी हैं, जो घूमने के शौकीन हैं। अगर उनको कराना चाहते हैं 5-स्टार डाइनिंग या शाही स्टेकेशन का बेजोड़ एहसास तो दे सकते हैं ताज, मेरियट और आइटीसी होटल्स के लग्जरी डाइनिंग व स्टे वाउचर्स।

फिटनेस और खानपान का ध्यान रखने वालों के लिए हेल्दीफाईमी जैसे एप्स के सब्सक्रिप्शन खूब पसंद किए जा रहे हैं। मनोरंजन के लिए बुकमाईशो के गिफ्ट कार्ड्स और अपनों को प्रीमियम अनुभव देने के लिए स्टारबक्स और ब्लू टोकाई जैसी काफी व चाय कंपनी के डिजिटल वाउचर्स कराएंगे नया एहसास।

खरीदारी के शौकीनों के लिए बेहतरीन उपहार हैं अमेजन पे गिफ्ट कार्ड, फ्लिपकार्ट डिजिटल गिफ्ट कार्ड। वहीं फैशन और स्टाइल के दीवानों के लिए मिंत्रा, अजियो, पैंटालूंस जैसे आउटलेट व आनलाइन प्लेटफार्म के लिए उपलब्ध वाउचर्स शानदार विकल्प हैं।

अगर आप यह तय नहीं कर पा रहे हैं कि सामने वाले को वास्तव में क्या पसंद आएगा, तो हब्बल, गिफ्टर जैसे प्लेटफार्म्स ऐसे मल्टी-ब्रांड पास दे रहे हैं, जिन्हें प्राप्तकर्ता जोमैटो, क्रोमा, डिकेथेलान और नायका जैसे 100 से भी अधिक लोकप्रिय ब्रांड्स के वाउचर्स में बदल सकते हैं।

यह भी पढ़ें- दीवाली पर गिफ्टिंग का बदला अंदाज, अब अपनों को मिल रहे स्पा वाउचर से लेकर लग्जरी स्टेकेशन तक के तोहफे

यह भी पढ़ें- आटे से बना लें गुलाब, शंख और फूलों की शेप वाले डिजाइनर दीये, दीवाली पर कम खर्च में दें घर को खूबसूरत लुक


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।