आटे से बना लें गुलाब, शंख और फूलों की शेप वाले डिजाइनर दीये, दीवाली पर कम खर्च में दें घर को खूबसूरत लुक
दीवाली पर महंगे डिजाइनर दीयों के बजाय, आटे से घर पर ही रंग-बिरंगे और खूबसूरत दीये बनाएं।

दीवाली पर आटे से बना लें खूबसूरत डिजाइनर दीये (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हर कोई दीवाली पर अपने घर को रंग-बिरंगे दीयों से सजाता है, लेकिन बाजार मे इन दिनों ये कलरफुल डिजाइनर दीये बहुत महंगे मिल रहे है। ऐसे में अगर आप इसक सस्ता विकल्प ढूंढ रहे हैं या चाहते हैं कि इस बार ईको फ्रेंडली तरीके से दीवाली बनाएं, तो आइए जानते हैं आटे से इन दीयों को बनाने की ट्रिक्स।
पहला स्टेप: रंगीन आटा तैयार करें
आटे से दीयों को बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े कटोरे में थोड़ी-थोड़ी मात्रा में आटा लेकर उसे अलग-अलग रंग का गूंध लेना है। इसमें अपनी पसंद के नेचुरल फूड कलर या आर्टिफिशियल रंगों जैसे हरा, नीला, पीला, लाल और गुलाबी मिलाएं। इस बात का ध्यान रखें कि आटा एकदम सख्त होना चाहिए, ताकि उसमें तेल डाले जाने पर वह अपना आकार न खो दे।
दूसरा स्टेप: दीयों को मनचाहा आकार दें
अगर आप दीयों को गुलाब का आकार देना चाहते हैं, तो सबसे पहले लाल रंग के आटे को लेकर उसकी 3 छोटी-छोटी लोइ बनाएं। फिर इन्हें एकदम बीच में काटकर एक ही लाइन में किनारा चिपकाते हुए रखते जाएं। इसके बाद इन्हें घुमाते हुए रोल करें और सबसे आखिर में खोलकर गुलाब की शेप दें।
वही, शंख के आकार के दीये बनाने के लिए पीले या सफेद रंग के आटे को मीडियम साइज बेलकर उसके चार बराबर हिस्से करें। चारों आटे के टुकड़ों के किनारे को दूसरे छोर पर चिपकाकर एक के ऊपर एक रखें। फिर एकदम बीच में एक पतली डंडी दबाकर उसके कोनों को नीचे की तरफ शंख की शेप दें।
इसके अलावा, आप शेप के लिए फूल, सितारे या पत्ती के आकार के मोल्ड का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह दीयों को आकार देने का सबसे आसान तरीका है।
तीसरा स्टेप: मजबूत और टिकाऊ बनाएं
दीयों को बनाने के बाद उन्हें इस्तेमाल में लाने के बजाय 1-2 दिन पहले ही पहले पंखे में सुखाएं। इसके बाद 24-48 घंटों तक दीयों को धूप दिखाएं। यह तरीका दीयों को मजबूत और टिकाऊ बनाने में मदद करेगा।
चौथा स्टेप: दीयों को सजाएं
दीयों के अच्छे से सूख जाने पर उसके ऊपर अपनी पसंद के स्टोन और शीशे चिपका लें। आप पाएंगे कि ये बाजार में मिलने वाले महंगे डिजाइनर दीयों से भी कहीं ज्यादा किफायती, खूबसूरत और इसके साथ ही ईको-फ्रेंडली भी हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।