दीवाली पर नहीं करवा पाए घर की पुताई? बिना पेंट किए इन 5 तरीकों से एकदम नई जैसी चमकाएं घर की दीवारें
दीवाली पर घर की पुताई न करवा पाने पर भी आप दीवारों को चमका सकते हैं। डिश सोप, बेकिंग सोडा, ...और पढ़ें

दीवारों पर लगे जिद्दी दाग होंगे साफ (AI Generated Image)
HighLights
हल्के दागों के लिए डिश सोप और गुनगुने पानी का घोल
तेल/फूड के दागों के लिए बेकिंग सोडा, फंगस के लिए सिरका
कलर के निशानों के लिए टूथपेस्ट, जिद्दी दागों पर वॉल पेपर चिपकाएं
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। दीवाली की सफाई हफ्तों पहले से ही शुरू हो जाती है। इस दौरान लोग अपने घर की रंगाई-पुताई भी करवाते हैं, ताकि घर का कोना-कोना चमकता हुआ नजर आए।
हालांकि, अगर आप किसी वजह से इस साल घर की दोबारा पुताई नहीं करवा पाए हैं और दीवारों पर दाग लगे हैं, तो चिंता मत कीजिए। आप बिना ज्यादा पैसे खर्च किए भी दीवारों को एकदम नए जैसा चमका सकते हैं। आइए जानें दीवारों पर लगे दाग छुड़ाने के आसान तरीके।
डिश सोप और गुनगुने पानी का घोल
दीवारों पर लगी धूल-मिट्टी, हाथों के निशान या हल्के दागों को हटाने के लिए डिश सोप और गुनगुने पानी का घोल सबसे बेस्ट है। माइल्ड डिश वॉश जेल को एक बाल्टी गुनगुने पानी में डालें और एक सॉफ्ट स्पंद या माइक्रोफाइबर टॉवल से दागों को रगड़कर साफ करें। इस बात का ध्यान रखें कि बहुत जोर से न रगड़ें, वरना पेंट निकल सकता है।
बेकिंग सोडा का पेस्ट
रसोई या डाइनिंग एरिया के पास की दीवारों पर अलग तेल या खाने के जिद्दी दाग लगे हुए हैं, तो इन्हें हटाने के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल सबसे बेस्ट है। दो चम्मच बेकिंग सोडा में थोड़ा सा पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को दाग वाली पर जगह पर लगाएं और 5-10 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद एक गीले कपड़े से इसे धीरे-धीरे पोंछ लें।
सफेद सिरका और पानी
बरसात के मौसम के बाद दीवारों पर सीलन के कारण हल्के पीले धब्बे या फंगस के निशान आ जाते हैं। इनकी वजह से दीवार बहुत गंदी नजर आती है। बराबर मात्रा में सफेद सिरका और पानी मिलाकर एक स्प्रे बोतल में भर लें और इसे दाग वाली जगह पर छिड़कर कुछ देर के लिए छोड़ दें। इसके बाद सूखे कपड़े से पोंछ लें। सिरका फंगस को साफ करने में मदद करता है।
टूथपेस्ट का कमाल
अगर छोटे बच्चों ने दीवार पर कलर या पेसिल से ड्रॉइंग बना दी है, तो इसके लिए सफेद टूथपेस्ट को सीधे दाग पर लगाएं। एक पुराने टूथब्रश से उस जगह को हल्के से रगड़ें। कुछ समय में ही निशान गायब होने लगेंगे। इसके बाद गीले कपड़े से पोंछकर जगह को साफ कर लें।
टच-अप पेंट या क्रिएटिव वॉल स्टिकर्स
अगर कोई दाग इतना जिद्दी है कि किसी भी घरेलू नुस्खे से नहीं छूट रहा है या दीवार का प्लास्टर उखड़ गया है, तो उसे छिपाना ही सबसे बेहतरीन उपाय है। इसके लिए एक छोटे ब्रश की मदद से या तो उस जगह टच-अप पेंट पकर दें, ताकि वो दाग दीवार पर अलग से नजर न आए।
इसके अलावा, आप चाहें, तो वॉल स्टिकर्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। दुकानों पर आपको कई डिजाइन के वॉल स्टिकर्स मिल जाएंगे, जिन्हें निकालकर दीवार पर चिपकाना होता है। इनसे दीवार बिल्कुल नई जैसी लगने लगेगी।
