विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीवाली की सफाई में बार-बार हटाने पड़ते हैं मकड़ी के जाले? ये आसान हैक्स रोकेंगे दोबारा बनने की झंझट

Published: Tue, 27 Oct 2026 04:00 PM (IST)

दीवाली की सफाई के बाद भी मकड़ी के जाले बार-बार बन जाते हैं, जो घर की सुंदरता और स्वच्छता को प्रभावित करते हैं।

मकड़ी के जाले बार-बार बनने से रोकने के टिप्स (Image Source: AI Generated)

मकड़ी के जाले बार-बार बनने से रोकने के टिप्स (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। दीवाली से पहले घर में सफाई करते समय हम कोनों से मकड़ी के जाले तो हटा देते हैं, लेकिन कुछ ही दिनों में ये फिर से नजर आने लगते हैं। जो न सिर्फ घर की साफ-सफाई पर एक धब्बे जैसे हैं, बल्कि इनपर धूल-मिट्टी चिपक जाने की वजह से कई बार एलर्जी का भी कारण बन सकते हैं। 

ऐसे में आइए आपको ऐसे कुछ क्लीनिंग हैक्स के बारे में बताते हैं, जो मकड़ी के जालों को दोबारा बनने से रोकेंगे। 

पानी, कैरोसीन और नमक का घोल 

घर के किसी कोने पर अगर बार-बार जाले बन रहे हैं, तो पानी, कैरोसीन और नमक के तैयार से घोल से दोबारा बनने से रोका जा सकता है। इसके लिए 1 गिलास पानी में 2 ढक्कन कैरोसीन यानी मिट्टी का तेल मिलाएं। फिर 1 मुट्ठी भर नमक डालकर मिश्रण को अच्छे से मिला लें। ध्यान रहे कि नमक इसमें अच्छे से घुल जाना चाहिए। इसे किसी स्प्रे बोतल में भरकर जाले पर स्प्रे करें। 

सिरका, नींबू का रस और एसेंशियल ऑयल घोल 

इस घोल को बनाने के लिए 2 कप पानी में 1/2 सफेद सिरका, 1/2 नींबू का रस और लैवेंडर या कोई भी एसेंशियल ऑयल की 10-2 बूंद डालें। इस मिश्रण को अच्छे से मिलाने के बाद स्प्रे बोतल में भरें और उस जगह छिड़कें, जहां मकड़ी के जाले बार-बार बनते हैं। 

नींबू और रोजमेरी 

मकड़ी खुशबू बर्दाश्त नहीं कर पाती हैं, ऐसे में नींबू और रोजमेरी का तेल भी जालों को दोबारा बनने से रोक सकता है। यह घोल तैयार करने के लिए एक बर्तन में 1 गिलास पानी को उबालें और उसमें 1/2 नींबू का रस और रोजमेरी ऑयल मिला लें 

पेपरमिन्ट ऑयल 

पेपरमिन्ट ऑयल की तेज महक मकड़े के जाले बनने से रोकेगी। इसके लिए एक कपड़े में 5-6 बूंद पेपरमिन्ट ऑयल डालकर घर के कोनों में हल्के हाथ से पोंछ देना है। 

मकड़ी के जाले हटाते समय किन बातों का रखें ध्यान? 

  • जालों को झाड़ू से हटाने के बाद साफ हल्के गीले कपड़े से उस जगह को पोंछना है, जिससे मकड़ी के अंडे और रेशे अच्छे से हट जाएं। 

  • हमेशा कोने ऊपर से नीचे की तरफ साफ करें, जिससे गंदगी आसपास की दीवारों पर न लगे। 

  • लंबी झाड़ू या डंडे पर मोटा सूती मोजा लगाकर निकालें। 

  • आप केवल नींबू का रस भी कोनों पर छिड़क देंगे तो उससे भी जाला जल्दी नहीं बनता।