विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मिट्टी के पुराने दीये से घर पर बनाएं पीतल-तांबे के बर्तन चमकाने वाला पाउडर, मिनटों में लौटेगी नई जैसी चमक

Published: Wed, 18 Nov 2026 09:04 AM (IST)

पुराने मिट्टी के दीयों का इस्तेमाल करके घर पर ही पीतल और तांबे के बर्तनों को चमकाने वाला पाउडर बनाया जा सकता है।

घर पर बने देसी पाउडर से पीतल-तांबे के बर्तन साफ करती महिला। (AI जनरेटेड तस्वीर)

घर पर बने देसी पाउडर से पीतल-तांबे के बर्तन साफ करती महिला। (AI जनरेटेड तस्वीर)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। त्योहारों के बाद घरों में अक्सर बहुत सारे मिट्टी के दीये बच जाते हैं। हम में से ज्यादातर लोग इन्हें बेकार समझकर कूड़े में फेंक देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये पुराने दीये आपके घर के काले पड़े पीतल और पूजा के तांबे के बर्तनों में नई जैसी चमक लौटा सकते हैं? जी हां, पुराने दीयों से आप बाजार जैसा महंगा क्लीनिंग पाउडर घर पर ही बना सकते हैं।

पुराने समय में हमारी दादियां और नानियां बर्तनों को चमकाने के लिए राख और साफ मिट्टी का ही इस्तेमाल करती थीं। मिट्टी के दीयों में एक हल्का खुरदुरापन होता है, जो बिना बर्तनों को नुकसान पहुंचाए उनके जिद्दी से जिद्दी दाग-धब्बों को आसानी से काट देता है। आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका।

क्लीनिंग पाउडर बनाने के लिए जरूरी चीजें

  • 4 से 5 पुराने मिट्टी के दीये (बिना तेल वाले या धोकर सुखाए हुए)
  • 2 चम्मच सादा नमक
  • 1 चम्मच बेकिंग सोडा (खाने वाला मीठा सोडा)
  • 1 चम्मच नींबू का रस या अमचूर पाउडर
  • 1 चम्मच कपड़े धोने वाला कोई भी वाशिंग पाउडर

ऐसे बनाएं ये क्लीनिंग पाउडर

  • सबसे पहले पुराने मिट्टी के दीयों को अच्छी तरह धोकर धूप में सुखा लें ताकि उनका सारा तेल निकल जाए। अब इन दीयों को किसी भारी चीज से कूटकर छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लें। इसके बाद इन टुकड़ों को मिक्सी के जार में डालें और बिल्कुल बारीक पीस लें।
  • पीसने के बाद इस पाउडर को एक बारीक छलनी से छान लें, ताकि इसमें कोई मोटा या नुकीला टुकड़ा न रह जाए जो बर्तनों पर खरोंच डाले। अब इस छने हुए बारीक मिट्टी के पाउडर में नमक, बेकिंग सोडा, नींबू का रस और वाशिंग पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें। लीजिए, आपका होममेड पीतल-तांबा क्लीनिंग पाउडर तैयार है। इसे आप किसी एयरटाइट डिब्बे में भरकर महीनों तक रख सकते हैं।
  • जब भी आपको काले पड़े पीतल या तांबे के बर्तन धोने हों, तो एक कटोरी में जरूरत के हिसाब से यह पाउडर निकालें। इसमें थोड़ा-सा पानी या आधा कटा हुआ नींबू निचोड़कर एक पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को बर्तनों पर लगाएं और हाथों से या स्क्रब की मदद से हल्के-हल्के रगड़ें।
  • आप अपनी आंखों से देखेंगे कि रगड़ते ही बर्तन का सारा कालापन और हरापन मिनटों में गायब होने लगेगा। अच्छी तरह साफ करने के बाद बर्तन को साफ पानी से धो लें और तुरंत एक सूखे सूती कपड़े से पोंछ लें। आपके पुराने बर्तन बिल्कुल सोने और तांबे के नए बर्तनों की तरह जगमगा उठेंगे।

यह भी पढ़ें- अलमारी से निकालते ही गर्म कपड़ों से आने लगी सीलन की महक? धुलाई की झंझट के बिना अपनाएं ये नुस्खे

यह भी पढ़ें- थर्मस के अंदर जम गए हैं चाय के जिद्दी दाग? बिना रगड़े शीशे-सा चमका देंगी किचन की ये चीजें, बदबू भी होगी छूमंतर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।