गंदे ओवन को साफ करने में लगता है घंटों का समय? बिना रगड़े 5 मिनट में साफ करने की ये ट्रिक्स हैं कमाल
ओवन में लगे जिद्दी दाग और बदबू को साफ करना मुश्किल होता है, लेकिन कुछ आसान घरेलू नुस्खों से इसे बिना ज्यादा मेहनत के 5 मिनट में चमकाया जा सकता है।

बिना मेहनत के साफ करें ओवन (AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। किचन में माइक्रोवेव का इस्तेमाल अब आम बात हो चुकी है। रोज-रोज खाना गर्म करने या बेक करने के कारण इसमें जिद्दी दाग लग जाते हैं और बदबू भी आने लगती है। ऐसे माइक्रोवेव में खाना गर्म करते रहना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।
हालांकि, इस बदबू और दाग को साफ करना भी काफी मुश्किल हो जाता है और इसमें बहुत मेहनत और समय लगता है। हालांकि, कुछ ऐसे आसान घरेलू नुस्खे भी हैं, जिनसे आप बिना ज्यादा मेहनत और बिना रगड़े सिर्फ 5 मिनट में माइक्रोवेव को साफ, चमकदार और जर्म-फ्री बना सकते हैं। आइए जानें इन नुस्खों के बारे में।
कैसे करें माइक्रोवेव के दाग और बदबू साफ?
- नींबू और पानी की स्टीम क्लीनिंग- एक बाउल में पानी लें और उसमें नींबू का रस व छिलके डालें। इसे 3-4 मिनट माइक्रोवेव करें। भाप जमी गंदगी को ढीला कर देगी, जिससे कपड़े से आसानी से साफ हो जाएगा।
- सिरका से जर्म्स का खात्मा- पानी में दो चम्मच सफेद सिरका मिलाकर 3 मिनट तक गर्म करें। इससे माइक्रोवेव के अंदर मौजूद बैक्टीरिया और बदबू दोनों खत्म हो जाते हैं।
- बेकिंग सोडा से जिद्दी दाग साफ करें- जिन जगहों पर दाग रह जाएं, वहां बेकिंग सोडा का पेस्ट लगाएं और कुछ मिनट बाद पोंछ दें। यह दाग हटाने में बहुत असरदार होता है।
- वनीला एसेंस से खुशबू लाएं- अगर माइक्रोवेव में खाने की तेज गंध रह गई हो तो पानी में वनीला एसेंस डालकर गर्म करें। इससे अंदर की बदबू दूर होकर अच्छी खुशबू आएगी।
- डिश सोप स्टीम ट्रिक- एक बाउल में पानी और कुछ बूंदें डिश वॉश लिक्विड डालें और माइक्रोवेव में 2-3 मिनट गर्म करें। इससे चिकनाई जल्दी साफ हो जाती है।
- नियमित सफाई की आदत डालें- हर इस्तेमाल के बाद माइक्रोवेव को सूखे या हल्के गीले कपड़े से पोंछें। इससे गंदगी जमने का मौका नहीं मिलता और डीप क्लीनिंग आसान हो जाती है।
- खाना ढककर गर्म करें- माइक्रोवेव में खाना हमेशा ढककर रखें जिससे छींटे अंदर न फैलें। इससे माइक्रवेव साफ रहता है और बार-बार सफाई की जरूरत नहीं पड़ती।
इन आसान और प्रभावी ट्रिक्स की मदद से आप अपने माइक्रोवेव को बिना रगड़े ही साफ और चमकदार बना सकते हैं।