विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रोज चाय-कॉफी के काम आने वाली इलेक्ट्रिक केतली हो गई है गंदी? रसोई में मौजूद इन चीजों से करें साफ

Published: Mon, 28 Sep 2026 11:42 AM (IST)

इलेक्ट्रिक केतली को साफ करना अक्सर मुश्किल लगता है, लेकिन रसोई में मौजूद कुछ चीजों से इसे चमकाया जा सकता है।

इलेक्ट्रिक केतली साफ करने के ट्रिक्स (Image Source: AI Generated)

इलेक्ट्रिक केतली साफ करने के ट्रिक्स (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। मॉडर्न किचन अप्लायंसेस ने हमारी जिंदगी को पहले से कहीं ज्यादा आसान बना दिया है, रसोई में रखी हुई इलेक्ट्रिक केतली की भी इसमें अहम भूमिका है। पानी गर्म करने से लेकर चाय-कॉफी बनाने और सूप गर्म करने तक, बहुत से काम इस केतली से किए जाते हैं, लेकिन कई बार हम इसे बाकी बर्तनों की तरह आसानी से साफ नहीं कर पाते। 

ऐसे में अगर आप भी इलेक्ट्रिक केतली का रोजाना इस्तेमाल करते हैं और इसे अच्छे से साफ करना चाहते हैं, तो इसके लिए कई टिप्स और ट्रिक्स फॉलो किए जा सकती हैं। 

सफेद सिरका 

सफेद सिरका एक नेचुरल एजेंट की तरह काम करता है। अगर केतली ज्यादा गंदी हो गई हैं, तो उसे सफेद सिरके से साफ करें। केतली में 1 कप पानी और 1/2 कप सफेद सिरका डालें। स्विच ऑन करके इस पानी को 2-3 मिनट तक उबलने देना है। इसका पानी फेंकने के बाद सामान्य तरीके से धो लें। 

नींबू और बेकिंग सोडा 

2 कप पानी में 1 चम्मच बेकिंग सोडा और 1 नींबू निचोड़ दें। इस पानी को केतली में 2-3 मिनट तक उबालना है। फिर पानी को 15 मिनट ठंडा होने के लिए रखने के बाद सादे पानी से धो लेना है। 

बेकिंग सोडा और डिश सोप

नींबू के बजाय आप बेकिंग सोडा के साथ डिश सोप मिलाकर भी अच्छी तरह से साफ कर सकते हैं। इसके लिए 1 चम्मच बेकिंग सोडा में 3-4 बूंद डिश सोप की मिलाएं। इससे केतली में डालकर थोड़ा सा पानी भी डालें और स्विच ऑन करके 2-3 मिनट तक उबलने दें। इसके बाद केतली का पानी फेंककर उसमें सादा पानी डालकर साफ कर लें। 

किन बातों का रखें ध्यान? 

  1. केतली को लंबे समय न धोया जाए तो उसमें नीचे सफेद परत जमने लगती है, ऐसे रोजाना इसे साफ करना चाहिए। 

  2. इलेक्ट्रिक केतली को पानी में पूरी तरह से डुबोकर सामान्य बर्तन की तरह न धोएं। 

  3. इसकी क्लीनिंग करने के बाद केतली को सूखने के लिए खुला छोड़ दें। 

  4. केतली को साफ करते समय उसका प्लग निकाल दें और उसपर पानी न जाने दें। 

  5. रोजाना की क्लीनिंग के लिए मुलायम ब्रिसल वाले ब्रश या स्पंज इस्तेमाल में लाएं। 

  6. धोने के बाद इलेक्ट्रिक केतली को कम से कम 1-2 घंटे तक उपयोग में नहीं लाना है।