Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Animal Care: बहुत ज्यादा गर्मी दुधारू पशुओं को भी कर सकती है बीमार, इन तरीकों से रखें इस मौसम में उनका ध्यान

    Updated: Mon, 27 May 2024 02:27 PM (IST)

    गर्मी में घर के अंदर रहने वाले पेट्स फिर भी कुछ हद तक सेफ हैं लेकिन बाहर रहने वाले पशुओं की देखरेख में किसी भी तरह की कमी उन्हें बीमार और कई तरह की समस्याओं का शिकार बना सकती है। गर्मी और धूप से उन्हें भी पाचन संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं साथ ही दूध उत्पादन पर भी असर पड़ता है।

    Hero Image
    गर्मियों में दुधारू पशुओं का ऐसे रखें ख्याल (Pic credit- freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Animal Care: भयंकर गर्मी और उसमें चलने वाली गर्म हवाएं सिर्फ मनुष्यों के लिए ही खतरनाक नहीं, बल्कि इससे जानवर और पशु-पक्षी भी बीमार पड़ सकते हैं। घर के अंदर रहने वाले पेट्स फिर भी कुछ हद तक सुरक्षित हैं, लेकिन घर के बाहर रहने वाले जानवरों का क्या। अत्यधिक गर्मी के चलते उनका भी पाचन तंत्र खराब हो सकता है और इसका असर दूध उत्पादन पर भी देखने को मिल सकता है। भारत में दुधारू पशुओं की लिस्ट में गाय, भैंस, ऊंट व बकरी शामिल हैं, जिन्हें बड़े स्तर पर यहां पाला जाता है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बदलते मौसम के साथ इन्हें भी एक्स्ट्रा देखरेख की जरूरत होती है। समय-समय पर चारा देना, साफ-सफाई करना, दुहना और घुमाना बेसिक केयर है, लेकिन गर्मियों में कुछ और भी चीजों को इसमें शामिल करना होगा। आइए जान लेते हैं इस बारे में। 

    दो से तीन बार नहलाएं

    बढ़ती गर्मी में उनके शरीर को ठंडा रखने के लिए दिन में दो से तीन बार नहलाएं या फिर ठंडे पानी का छिड़काव भी कर सकते हैं। इससे उनकी प्रजजन क्षमता और दुग्ध उत्पादन क्षमता बढ़ती है।

    ये भी पढ़ेंः- बढ़ती उम्र में पालतू जानवरों को भी होती है एक्स्ट्रा केयर की जरूरत, ऐसे रखें उनके खानपान का ध्यान

    साफ व हवादार स्थान पर रखें

    पशुओं के रहने की जगह साफ व हवादार होनी चाहिए। अगर उनके रहने वाली जगह ऊपर से खुली हुई है, तो गर्मियों में ऊपर से घास-फूस की मोटी छप्पर डाल दें। इससे उस जगह का तापमान ठंडा बना रहता है। खिड़की व दरवाजों पर बोरी या टाट टांग दें और उस पर समय-समय पर पानी का छिड़काव करते रहें। पॉसिबल हो तो वहां पंखे या कूलर भी लगा दें।  

    पशुओं को हरा चारा खिलाएं

    गर्मी में दुधारू पशुओं को हरा चारा ज्यादा से ज्यादा खिलाएं। गर्मी में पशु सूखा चारा कम खाते हैं क्योंकि इसे पचाने में उनके शरीर को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। ऐसे में बेहतर होगा उनके आहार में हरे चारे की मात्रा ज्यादा हो। इसके साथ ही उन्हें पीने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी दें। दिन में कम से कम तीन से चार बार पानी पिलाएं। 

    ये भी पढ़ेंः- तेज लू बना सकती है आपके पेट डॉग को अपना शिकार, बढ़ती गर्मी में ऐसे रखें अपने फर बेबीज का ख्याल