विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gen-Z के बीच बढ़ा Bathroom Camping का क्रेज, जानें क्यों वॉशरूम बन रहा है नया रिलैक्स जोन?

Published: Sat, 09 Aug 2025 02:22 PM (IST)

सोशल मीड‍िया पर आजकल बाथरूम कैम्पिंग का ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है। Gen-Z के लोग बाथरूम में म्यूजिक ...और पढ़ें

क्‍या है Bathroom Camping का ट्रेंड (Image Credit- Freepik)
क्‍या है Bathroom Camping का ट्रेंड (Image Credit- Freepik)

HighLights

  1. बाथरूम में कई लोग देर तक बैठते हैं।
  2. ये एक तरह से रि‍लैक्‍स करने का समय होता है।
  3. Gen-Z में तो ये ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है।

 लाइफस्‍टाइल डेस्‍‍क, नई द‍िल्‍ली। सोशल मीडिया पर आए द‍िन कोई न कोई ट्रेंड वायरल होते रहते हैं। इन द‍िनों एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है, जिसका नाम Bathroom Camping है। इसका नाम सुनकर भले ही आपको थोड़ा अजीब लग रहा होगा, लेक‍िन ये Gen-Z में तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोग इसे लेकर अपने फोटो और वीडियो ऑनलाइन शेयर कर रहे हैं, जिनमें वे बाथरूम में ही समय बिताते नजर आते हैं।

इस ट्रेंड की चर्चा सिर्फ इंटरनेट तक सीमित नहीं है, बल्कि कई जगह ये एक तरह की लाइफस्टाइल भी बन गई है। दिलचस्प बात तो ये है कि बाथरूम कैम्पिंग के बारे में लोगों की राय भी अलग-अलग है। कुछ लोग इसे रिलैक्स करने का तरीका मानते हैं, तो कुछ इसे समय की बर्बादी या अजीब आदत कहते हैं। फिर भी ये ट्रेंड लगातार चर्चा में बना हुआ है। आज कल के लोगों में तो ये एक तरह की पर्सनल स्पेस या मी-टाइम की तरह है।

भले ही बाथरूम कैम्पिंग का नाम नया हो, लेकिन इसका क्रेज दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। आज का हमारा ये लेख इसी व‍िषय पर है। हम आपको बताएंगे क‍ि क्‍या है Bathroom Camping और ये क्‍यों इतना पसंद क‍िया जा रहा है। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से -

क्‍या है Bathroom Camping?

जब आप बिना किसी जरूरत के लंबे समय तक बाथरूम में रहते हैं तो इसे ही बाथरूम कैंप‍िंग कहा जाता है। Gen-Z तो म्यूजिक सुनते हैं, सोशल मीडिया पर वीड‍ियो स्क्रॉल करते हैं और खुद के साथ समय बिताते हैं। अब आप सोच रहे हाेंगे क‍ि ये ट्रेंड आया कहां से? ताे हम आपको बता दें क‍ि TikTok पर एक यूजर के वीडियो से इसका ट्रेंड शुरू हुआ था। वीड‍ियो में यूजर ने बताया था क‍ि वो बाथरूम में जाकर र‍िलैक्‍स करता है। यहां कोई ड‍िस्‍टर्ब करने नहीं आता है।

यह भी पढ़ें: क्‍या थ्रेड‍िंग बनवाने से भी फेल हो सकता है Liver? पार्लर जाने से पहले पढ़ लें डॉक्‍टर की ये चेतावनी

View this post on Instagram

A post shared by We Got Yall (@wegotyall215)

क्‍याें बढ़ रहा क्रेज?

Gen-Z में इसका क्रेज इसल‍िए बढ़ रहा है क्योंकि ये एक तरह से तनाव से बचने और सुकून पाने का अच्‍छा मौका होता है। लोग तनाव और ओवरथिंकिंग को रोकने के लिए ये तरीका अपना रहे हैं। ये एक तरह से सेफ स्‍पेस बन गया है।

क्‍या हैं इसके फायदे?

  • अगर आप मानस‍िक सुकून पाना चाहते हैं तो ये एक बेहतरीन तरीका है। अकेले में आप क्र‍िएट‍िव सोच सकते हैं।
  • खुद के साथ समय ब‍िताने का सही तरीका है।
  • इससे आपका मन शांत रहता है।
  • आपको कुछ समय के ल‍िए सामाजिक दबाव से मुक्ति मिलती है।

नुकसान भी जानें?

हर बार बाथरूम कैंप‍िंग सही नहीं है। इससे आप लोगों से दूर भी हो सकते हैं। इस कारण मेंटल हेल्‍थ पर बुरा असर पड़ सकता है। साथ ही बाथरूम में कई कीटाणु भी होते हैं, इससे सेहत काे नुकसान पहुंच सकता है।

यह भी पढ़ें: फिटनेस फ्रीक भी हो सकते हैं Heart Attack के शिकार, वजह कर देगी हैरान; डॉक्टर ने दी ये चेतावनी