Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रोज सुबह 10 मिनट Meditation करने से मिलेंगे 10 फायदे, तनाव होगा दूर और नींद में भी होगा सुधार

    Updated: Sun, 27 Apr 2025 12:47 PM (IST)

    मेंटली और फिजिकली फिट रहने के लिए जरूरी है कि हम अपने डेली रूटीन में कुछ अच्छी आदतों को शामिल करें। इनमें मेडिटेशन भी शामिल है। रोजाना सुबह उठने के बाद सिर्फ 10 मिनट मेडिटेशन करने से सेहत को कई फायदे (Meditation Benefits) मिल सकते हैं। इन्हीं फायदों के बारे में हम इस आर्टिकल में बताने वाले हैं। आइए जानें।

    Hero Image
    Meditation Benefits: मेडिटेशन करने से मिलेंगे कई फायदे (Picture Courtesy: Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आज की तेज-तर्रार जिंदगी में स्ट्रेस और एंग्जायटी आम बात हो गई है। इसलिए रूटीन में कुछ ऐसा शामिल करना चाहिए, जो इन्हें कंट्रोल करने में मदद करते हैं। ऐसे में मेडिटेशन काफी फायदेमंद (Meditation Benefits) साबित हो सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अगर आप रोज सुबह सिर्फ 10 मिनट भी मेडिटेशन करते हैं, तो इससे आपके शारीरिक, मानसिक और इमोशनल हेल्थ को कई फायदे (Benefits of Meditation) मिल सकते हैं। आइए जानते हैं रोजाना 10 मिनट मेडिटेशन करने के 10 फायदों (10-Minute Meditation Benefits) के बारे में।

    रोज 10 मिनट मेडिटेशन करने के फायदे (Health Benefits of Meditation)

    तनाव कम करता है

    मेडिटेशन का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह स्ट्रेस को कम करता है। रोज सुबह 10 मिनट ध्यान करने से कोर्टिसोल (तनाव हार्मोन) का लेवल कम होता है, जिससे आप दिनभर शांत और स्ट्रेस-फ्री महसूस करते हैं।

    फोकस बढ़ाता है

    मेडिटेशन करने से मन की भटकन कम होती है और फोकस बढ़ती है। यह आपको काम या पढ़ाई में बेहतर परफॉर्म करने में मदद करता है।

    यह भी पढ़ें: सुबह उठकर मोबाइल छूने से पहले करें ये 5 काम, दिनभर रहेंगे खुश और तरोताजा

    इमोशनल बैलेंस सुधारता है

    मेडिटेशन आपको अपनी इमोशन को बेहतर ढंग से समझने और कंट्रोल करने में मदद करता है। इससे चिड़चिड़ापन, गुस्सा और नेगेटिव विचार कम होते हैं।

    नींद की क्वालिटी सुधारता है

    अगर आपको नींद न आने की समस्या है, तो मेडिटेशन आपकी मदद कर सकता है। रोज सुबह ध्यान करने से मन शांत होता है, जिससे रात को अच्छी नींद आती है।

    ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है

    मेडिटेशन शरीर को आराम देकर ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।

    इम्युनिटी बढ़ती है

    तनाव कम होने से शरीर की इम्यून सिस्टम मजबूत होती है, जिससे आप बीमारियों से बचे रहते हैं।

    सेल्फ अवेयरनेस बढ़ती है

    मेडिटेशन आपको अपने विचारों, इमोशनस और रिएक्शन्स के लिए जागरूक बनाता है, जिससे आत्म-सुधार की प्रक्रिया तेज होती है।

    क्रिएटिविटी बढ़ती है

    जब मन शांत और क्लीयर होता है, तो नए विचार और क्रिएटिविटी बढ़ती है।

    डिप्रेशन से लड़ने में मददगार

    नियमित मेडिटेशन करने से डिप्रेशन और एंग्जाइटी के लक्षण कम होते हैं, क्योंकि यह दिमाग में हैप्पी हार्मोन्स का बैलेंस बनाए रखता है।

    शांति और खुशी मिलती है

    मेडिटेशन आपको अभी के पल में जीना सिखाता है, जिससे संतुष्टि और खुशी का अनुभव होता है।

    यह भी पढ़ें: रोज 10 मिनट करें ये 5 योगासन, दूर हो जाएंगी तनाव और एंग्जायटी जैसी परेशानियां

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।