Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रोज 10 मिनट करें ये 5 योगासन, दूर हो जाएंगी तनाव और एंग्जायटी जैसी परेशानियां

    Updated: Tue, 19 Nov 2024 10:25 AM (IST)

    ऑफिस घर पर्सनल लाइफ और भी कई कारणों से आजकल लोग आसानी से स्ट्रेस का शिकार हो जाते हैं। तनाव का सबसे ज्यादा असर हमारी मेंटल हेल्थ पर पड़ता है लेकिन इसके कारण हमारी फिजिकल हेल्थ भी प्रभावित होती है। इसलिए हम यहां कुछ ऐसे योगासन (Yoga Poses For Stress) बताने वाले हैं जो तनाव को दूर करने में आपीकी मदद कर सकते हैं।

    Hero Image
    तनाव कम करने में मददगार है योग (Picture Courtesy: Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Yoga Poses for Stress: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव एक आम समस्या बन गई है। काम का बोझ, व्यक्तिगत संबंधों की उलझनें और अन्य कई बातें हमारे मानसिक स्वास्थ्य पर असर डालती हैं। तनाव न केवल हमारे मन को, बल्कि हमारे शरीर को भी नुकसान पहुंचाता है। इसलिए आज के दौर में स्ट्रेस मैनेजमेंट एक चैलेंज बनकर हमारे सामने आ गया है। हालांकि, इस समस्या से निपटने के लिए योग एक असरदार तरीका हो सकता है। योग न केवल शरीर को लचीला और मजबूत बनाता है, बल्कि मन को शांत और तनावमुक्त भी करता है। इसलिए यहां हम कुछ ऐसे योगासन (Yoga for Stress Relief) बताने वाले हैं, जो तनाव को कम करने में आपकी मदद कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    योग कैसे तनाव कम करने के लिए असरदार है?

    • शरीर और मन को शांत करता है- योग शरीर और मन को एक साथ जोड़ता है। नियमित रूप से योग करने से शरीर की मांसपेशियां रिलैक्स होती हैं और तनाव कम होता है।
    • सांस पर नियंत्रण- योग में प्राणायाम की अहम जगह है। प्राणायाम से सांस पर नियंत्रण होता है और मन शांत होता है।
    • ध्यान- योग करते समय हमें अपना पूरा फोकस सांसों पर करना होता है। इससे हमारा फोकस बेहतर बनता है और तनाव कम होता है।
    • ब्लड सर्कुलेशन में सुधार- योग ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करता है और शरीर के सभी अंगों को भरपूर ऑक्सीजन मिल पाता है। इससे भी तनाव कम होता है।
    • एंडोर्फिन रिलीज- योग से एंडोर्फिन नाम का हार्मोन रिलीज होता है, जो दर्द कम करता है और खुशी का एहसास कराता है

    यह भी पढ़ें: काम का तनाव बना सकता है दिल को बीमार, इन टिप्स की मदद से करें इससे बचाव

    तनाव कम करने के लिए 5 असरदार योगासन

    1. वृक्षासन (Tree Pose)- यह आसन संतुलन और फोकस को बढ़ाता है।
    2. त्रिकोणासन (Triangle Pose)- यह आसन शरीर को लचीला बनाता है और तनाव को कम करता है।
    3. भुजंगासन (Cobra Pose)- यह आसन पीठ के दर्द को कम करता है और तनाव दूर करता है।
    4. शशांक आसन (Hare Pose)- यह आसन तनाव और चिंता को कम करने में मदद करता है।
    5. शवासन (Corpse Pose)- यह आसन शरीर और मन को पूरी तरह से शांत कर देता है और तनाव कम करता है।

    योग करते समय इन बातों का रखें ध्यान

    • शुरुआत में एक योग ट्रेनर से मार्गदर्शन लेना बेहतर होता है। इससे चोट लगने का खतरा कम होता है।
    • योगासन करते समय आरामदायक कपड़े पहनें। टाइट कपड़े पहनने से मूवमेंट ठीक से नहीं हो पाती और चोट लगने का खतरा रहता है।
    • खाली पेट या खाने के 2-3 घंटे बाद योगासन करें।
    • योगासन के लिए शांत और शोरमुक्त जगह चुनें।
    • योग करते समय जल्दबाजी न करें और धीरे-धीरे योग करना शुरू करें। ऐसा करने से आपको बेहतर परिणाम देखने मिलेंगे।

    Stress Side Effects

    तनाव कम करने के लिए और क्या किया जा सकता है?

    • पूरी नींद लें- रोजाना 7-8 घंटे की नींद लेना बहुत जरूरी है।
    • हेल्दी खाना खाएं- फलों, सब्जियों और फाइबर व प्रोटीन से भरपूर फूड्स खाएं।
    • गाने सुनें- गाने सुनने से मन शांत होता है और हैप्पी हार्मोन रिलीज होते हैं।
    • दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताएं- अपने सोशल कनेक्शन्स को मजबूत बनाने की कोशिश करें।

    यह भी पढ़ें: बढ़ रही है तनाव और एंग्जायटी की समस्या, तो खाने पर दें ध्यान; इन फूड्स से मिलेगा आराम

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।