विश्व हीमोफीलिया दिवस
17 मार्च को विश्व हीमोफीलिया दिवस मनाया जाता है जिसका उद्देश्य लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरूक करना है। तो आइए जानते हैं इस बीमारी से जुड़े कुछ जरूरी सवाल और उनके जवाब। जिससे आप मरीज की या खुद की मदद कर पाएं।

विश्व हीमोफीलिया दिवस (World Hemophilia Day) हर साल 17 अप्रैल को मनाया जाता है। 17 अप्रैल को वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ हीमोफीलिया के संस्थापक फ्रैंक श्नाबेल का जन्म हुआ था। यह दिन हीमोफीलिया और अन्य रक्तस्राव विकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। तो आखिर क्या है हीमोफीलिया की बीमारी, कैसे होती है ये बीमारी, कैसे फैलती है, इसका इलाज जैसे कई सवालों के जवाब जानेंगे इस लेख में।
1. हीमोफीलिया रोग किसकी कमी से होता है?
यह बीमारी रक्त में थ्राम्बोप्लास्टिन (Thromboplastin) नामक पदार्थ की कमी से होती है। थ्राम्बोप्लास्टिक में खून को तुरंत थक्का में बदल देने की क्षमता होती है। खून में इसके न होने से खून का बहना बंद नहीं होता है। जिससे व्यक्ति की जान भी जा सकती है।
2. हीमोफीलिया का दूसरा नाम क्या है?
हीमोफीलिया को ब्रिटिश रॉयल डिजीज के नाम से भी जाना जाता है। यह एक आनुवांशिक बीमारी है, जिसमें खून का थक्का बनने की प्रक्रिया बाधित होती है।
3. हीमोफीलिया रोग कितने प्रकार के होते हैं?
आमतौर पर हीमोफीलिया रोग दो प्रकार का होता है. हीमोफीलिया ए और हीमोफीलिया बी. हीमोफीलिया ए में फैक्टर 8 की कमी होती है।
4. हीमोफीलिया किस लिंग में सबसे आम है?
हीमोफीलिया एक वंशानुगत रक्तस्राव विकार है जो मुख्य रूप से पुरुषों को प्रभावित करता है, लेकिन महिलाओं को भी हीमोफीलिया हो सकता है।
5. हीमोफीलिया पुरुषों में ज्यादा क्यों होता है?
क्योंकि पुरुषों के पास X गुणसूत्र पर स्थित किसी भी जीन की केवल एक प्रति होती है, इसलिए वे उस जीन को होने वाली क्षति की भरपाई एक अतिरिक्त प्रति के साथ नहीं कर सकते, जैसा कि महिलाएं कर सकती हैं। नतीजतन, हेमोफिलिया ए जैसे एक्स-लिंक्ड विकार पुरुषों में ज्यादा आम हैं।
6. क्या हीमोफीलिया ठीक हो सकता है?
हाल-फिलहाल में हीमोफीलिया, इस गंभीर रक्तस्राव विकार का कोई इलाज नहीं है।
7. हीमोफीलिया से पीड़ित व्यक्ति का जीवनकाल कितना होता है?
हीमोफीलिया में लाइफ एक्सपेक्टेंसी अलग-अलग होती है, यह इस बात पर निर्भर करता है कि रोगियों को उचित उपचार मिलता है या नहीं। कई रोगी अभी भी सही उपचार न मिलने की वजह से वयस्क होने से पहले ही मर जाते हैं। उचित उपचार के साथ, स्वस्थ पुरुषों की तुलना में जीवन प्रत्याशा केवल लगभग 10 वर्ष कम होती है।
8. हीमोफीलिया मरीजों के लिए सबसे अच्छी डाइट क्या है?
हीमोफीलिया वाले को आयरन रिच डाइट लेनी चाहिए। आयरन युक्त खाद्य पदार्थों में लीवर, लीन रेड मीट, पोल्ट्री, पत्तेदार हरी सब्जियां जैसे पालक, ब्रोकोली, सूखे बीन्स, अनाज और किशमिश शामिल हैं।
9. हीमोफीलिया से पीड़ित लोगों को क्या नहीं करना चाहिए?
फुटबॉल, हॉकी या कुश्ती- हीमोफीलिया वाले लोगों के लिए सुरक्षित नहीं हैं। कुछ दर्द निवारक दवाओं से बचें। दवाएं जो रक्तस्राव को बदतर बना सकती हैं उनमें एस्पिरिन और इबुप्रोफेन (एडविल, मोट्रिन आईबी, अन्य) शामिल हैं। इसके बजाय, एसिटामिनोफेन (टाइलेनॉल, अन्य) का उपयोग करें, जो हल्के दर्द से राहत के लिए एक सेफ ऑप्शन है।
10. हीमोफिलिया का प्राथमिक उपचार क्या है?
हीमोफिलिया के इलाज का सबसे अच्छा तरीका है रक्त के थक्के कारक को बदलना जिससे रक्त ठीक से थक्का बना सके। यह आमतौर पर उपचार उत्पादों को इंजेक्ट करके किया जाता है, जिसे क्लॉटिंग फैक्टर कॉन्संट्रेट कहा जाता है, जो किसी व्यक्ति की नस में होता है।
Pic credit- freepik
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।