Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Benefits Of Walnut: गर्भावस्था के दौरान महिलाएं जरूर खाएं अखरोट, मिलते हैं ये गजब के फायदे

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Wed, 01 Feb 2023 07:04 PM (IST)

    Benefits Of Walnut अखरोट खाने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। इसमें आवश्यक पोषक तत्व ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटी ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं । ओमेगा-3 फैटी एसिड से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है। इससे हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।

    Hero Image
    Benefits Of Walnut: गर्भावस्था के दौरान महिलाएं जरूर खाएं अखरोट, मिलते हैं ये गजब के फायदे

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Benefits Of Walnut: गर्भावस्था में सेहत का विशेष ख्याल रखना पड़ता है। लापरवाही बरतने से सेहत पर बुरा असर पड़ता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को कई प्रकार की परेशानियों से गुजरना पड़ता है। इसके लिए गर्भवती महिलाओं को सेहतमंद रहना जरूरी है। इन बीमारियों से बचाव के लिए गर्भवती महिला को संतुलित आहार का सेवन करना चाहिए। इससे बच्चे का भी शारीरिक और मानसिक विकास सही से होता है। इसके अलावा, रोजाना अखरोट का भी सेवन करें। आइए, इसके फायदे जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इम्यून सिस्टम होता है मजबूत

    हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो अखरोट खाने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। इसमें आवश्यक पोषक तत्व ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटी ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं । ओमेगा-3 फैटी एसिड से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है। इससे हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। इसके लिए गर्भवती महिलाओं को रोजाना अखरोट का सेवन करना चाहिए।

    हृदय के लिए फायदेमंद

    गर्भवती महिलाओं को स्नैक्स में अखरोट जरूर शामिल करना चाहिए। अखरोट हृदय के लिए फायदेमंद होता है। गलत खानपान के चलते शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है। कोलेस्ट्रॉल दो प्रकार के होते हैं। इनमें बैड कोलेस्ट्रॉल हृदय के लिए नुकसानदेह होता है। इसके लिए गर्भावस्था में अखरोट जरूर खाएं।

    बच्चे के विकास में गुणकारी

    अखरोट में गुणकारी कॉपर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इससे बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास में मदद मिलती है। इसके लिए गर्भावस्था में महिलाएं अखरोट का सेवन जरूर करें।

    दिमाग तेज होता है

    अखरोट, बादाम समेत अन्य सूखे मेवे के सेवन से दिमाग तेज होता है। इसके सेवन से स्मरण शक्ति बढ़ती है। साथ ही गर्भ में पल रहे बच्चे का मानसिक विकास सही से होता है। इसके अलावा, अखरोट में एंटीऑक्सीडेंट और पॉलीअनसेचुरेटेड वसा, पॉलीफेनोल्स और विटामिन ई के गुण पाए जाते हैं, जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को रिलीज करने में सहायक होते हैं।

    शुगर कंट्रोल में रहता है

    हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो अखरोट में इंसुलिन मैनेज करने का गुण होता है। इससे क्रेविंग की समस्या भी दूर होती है। अखरोट वजन कंट्रोल करने में भी अहम भूमिका निभा सकता है। इसके सेवन से शुगर और वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसके लिए गर्भवती महिलाओं को अखरोट का सेवन करना चाहिए।

    डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।