विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्यों पेट से आती है गुड़-गुड़ की आवाज? सिर्फ भूख है कारण या और भी कुछ हो सकती है वजह

Published: Thu, 22 May 2025 11:41 AM (IST)

आपके साथ भी ऐसा कभी न कभी जरूर हुआ होगा कि अचानक से पेट से तेज गुड़गुड़ाहट की आवाज आने ...और पढ़ें

पेट से गुड़-गुड़ की आवाज आने का क्या मतलब है? (Picture Courtesy: Freepik)
पेट से गुड़-गुड़ की आवाज आने का क्या मतलब है? (Picture Courtesy: Freepik)

HighLights

  1. पेट से गुड़गुड़ाहट की आवाज आना बिल्कुल नॉर्मल है
  2. पेट की मांसपेशियों में कॉन्ट्रेक्शन की वजह से यह आवाज आती है
  3. आमतौर पर भूख लगने की वजह से पेट से आवाज आती है

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Why Stomach Growls: क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि आप कुछ लोगों के साथ बैठे हैं और अचानक से आपके पेट से जोड़ से आवाज आ जाती है। यह काफी शर्मिंदगी भरा लगता है, लेकिन इसे कंट्रोल करने के लिए आप कुछ नहीं कर सकते (Stomach Rumbling causes)।

यह एक इनवॉलुएंटी रिएक्शन है, जिसपर हमारा कोई कंट्रोल नहीं होता। लेकिन सवाल आता है कि ऐसा होता क्यों (Reasons Behind Stomach Noise) है। आखिर भूख लगने पर पेट से आवाज क्यों आती है। आइए जानें इसके पीछे का जवाब जानने की कोशिश करते हैं।

क्यों आती है पेट से आवाज?

पेट से आवाज आना भूख लगने का संकेत है। दरअसल, जब पेट खाली होता है, तो पेट की मांसपेशियां कॉन्ट्रैक्ट होता है, ताकि अंदर की गैस और डाइजेस्टिव फ्लूड को बाहर निकाला जा सके। मांसपेशियों की इस मूवमेंट के कारण पेट से आवाज आती है। इस प्रोसेस को पेरिस्टालेसिस कहा जाता है। हालांकि, यह मूवमेंट हमेशा होती रहती है, लेकिन जब पेट खाली होता है, तो आवाज ज्यादा आती है। खाली पेट की वजह से मांसपेशियां जब कॉन्ट्रेक्ट होती है, तो इस मूवमेंट से होने वाली आवाज तेजी से बाहर आती है।

यह भी पढ़ें: शरीर में नजर आ रहे हैं 8 संकेत, तो हो सकता है जरूरत से ज्यादा कैलोरी ले रहे हैं आप

हार्मोन का भी है अहम रोल

इसमें भूख का हार्मोन घ्रेलिन का भी रोल होता है। घ्रेलिन हार्मोन भूख का हार्मोन होता है, जो बॉडी को सिग्नल देता है कि अब खाना खाने की जरूरत है। जब पेट खाली होती है, तो इस हार्मोन का लेवल बढ़ जाता है। इसके कारण पेट की मांसपेशियां और तेजी से कॉन्ट्रेक्ट होती हैं। इसलिए गुरगुराहट की आवाज और तेज आती है।

क्या पेट की गुरगुराह को कम किया जा सकता है?

इस आवाज को दबाने का एक ही तरीका है और वह है खाना खाना। जब आप खाना खाते हैं, तो आपके पेट की मांसपेशियों की इस मूवमेंट की आवाज कम हो जाती है। खाने की वजह से यह आवाज दब जाती है और हमें सुनाई नहीं देती। लेकिन पेट की मांसपेशियों की मूवमेंट होती रहती है। तो आप समझ ही गए होंगे कि पेट से गुरगुर की आवाज आना और कुछ नहीं है, बल्कि आपकी बॉडी का मैसेज भेजने का एक तरीका है कि अब खाना खाने का समय हो गया है।

हालांकि, कई बार पेट से आने वाली आवाज पेट से जुड़ी किसी परेशानी की वजह से भी आ सकती है, जैसे- गैस, डायरिया, ब्लोटिंग या कब्ज। कई बार फूड इनटॉलिरेंस की वजह से भी पेट से आवाज आती है। लेकिन आमतौर पर पेट से गुरगुराहट की आवाज आना कोई चिंता की बात नहीं होती।

यह भी पढ़ें: बिस्तर छोड़ने के कितने मिनट बाद जाएं टॉयलेट? सही समय जान लेंगे; तो पेट साफ होने में नहीं होगी दिक्कत

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।