विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Health Tips: क्या चाट हो सकती है हेल्दी फूड? एक्सपर्ट ने दिए ये जवाब

By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
Published: Thu, 23 Feb 2023 05:31 PM (IST)

Health Tips विश्व का शायद ही ऐसा कोना होगा जहां सड़क गली के किनारे खाने-पीने की चीज़ें न मिलती हो। ...और पढ़ें

Health Tips: जानिए, चाट कैसे है हेल्दी फूड
Health Tips: जानिए, चाट कैसे है हेल्दी फूड

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Health Tips: स्ट्रीट फूड में कई तरह के आइटम्स मिलते हैं, जो लोगों को काफी पसंद होते हैं। खासतौर पर बड़े और बच्चे स्ट्रीट फूड्स में दही भल्ला, चाट, गोलगप्पे आदि काफी चाव से खाते हैं। लेकिन इन्हें सेहत के लिए माना जाता है नुकसानदायक।

अगर कोई न्यूट्रीशियनिस्ट आपसे कहें कि चाट एक हेल्दी फुड है, तो ये सुनकर आप भी हो जाएंगे हैरान। जी हां, न्यूट्रीशियनिस्ट भुवन रस्तोगी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने कैप्शन में बताया है कि लोग चाट को अनहेल्दी फूड मानते हैं, लेकिन चाट खाने से आपको परहेज करने की जरूरत नहीं है।

न्यूट्रीशियनिस्ट के अनुसार, बाहर के किसी भी फूड आइटम्स में हाई कैलोरी और तेल अधिक मात्रा में पाई जाती है। उन्होंने आगे कहा कि यहां तक कि ग्रेवी के साथ नान को क्रीमी बनाने के लिए काजू का पेस्ट, क्रीम और तेल का इस्तेमाल किया जाता है।

आइए जानते हैं, चाट कैसे हेल्दी फूड है?

View this post on Instagram

A post shared by Bhuvan Rastogi (@bhuvan_rastogi)

1. दही भल्ला

दही भल्ला बनाने के लिए भुने हुए दाल को पानी में भिगोया जाता है। एक्सपर्ट के अनुसार, दही में हाई प्रोटीन पाया जाता है। यह दाल-रोटी की प्लेट से ज्यादा हेल्दी होती है।

2. पापड़ी चाट

पापड़ी चाट दही से बनाई जाती है। जिसमें प्रोटीन उच्च मात्रा में मौजूद होता है। इसमें तली हुई मैदा की रोटी, चना और भल्ला होता है। ट्रीशियनिस्ट भुवन रस्तोगी के अनुसार, यह बिल्कुल भी खराब नहीं है, क्या यह तेल के लिए तड़के के साथ सिर्फ रोटी और दही नहीं है? इस डिश में आपको अधिक मात्रा में दही मिलती है।

3. बेसन/मूंग चीला

मूंग और बेसन के चीला में हल्का प्रोटीन पाया जाता है, लेकिन यह फाईबर का रिच सोर्स है।

Picture Courtesy: Freepik

ये भी पढ़ें-

Jaundice: जॉन्डिस की समस्या में बेहद गुणकारी हैं ये 5 तरह के जूस

Vitamin-A Rich Foods: शरीर में विटामिन-ए की कमी से नजर आते हैं ये लक्षण, इन फूड आइटम्स से दूर करें कमी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।