विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Boiled vs Unboiled Milk: बारिश के मौसम में दूध को पीने का सही तरीका क्या है?

By Ritu ShawEdited By: Ritu Shaw
Published: Sat, 05 Aug 2023 03:26 PM (GMT+05:30)

Boiled vs Unboiled Milk शरीर में कैल्शियम की कमी पूरी करने का सबसे अच्छा और आसान तरीका है दूध का ...और पढ़ें

सेहतमंद रहने के लिए कैसे करें दूध का सेवन
सेहतमंद रहने के लिए कैसे करें दूध का सेवन

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Boiled vs Unboiled Milk: दूध सेहत के लिए कितना फायदेमंद है यह बात किसी से छिपी नहीं है। रोजाना इसका सेवन करने से शरीर पर जादुई प्रभाव पड़ सकता है। हालांकि, एक आयुर्वेदिक विशेषज्ञ के मुताबिक, मानसून सीजन में दूध का ज्यादा से ज्यादा लाभ पाने के लिए इसके सेवन का एक सही तरीका है। डॉ. नितिका कोहली ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह दूध का सेवन करने का सही तरीका बता रही हैं। आइये जानते हैं।

मानसून के दौरान दूध पीने का सही तरीका क्या है?

नितिका के मुताबिक ठंडे या चिल्ड मिल्क के बजाय हमेशा गर्म दूध का सेवन करने की सलाह दी जाती है। गर्म दूध डाइजेशन सुधारने में मदद करता है, पोषक तत्वों के अवशोषण में सुधार करता है और शरीर के समग्र स्वास्थ्य क बढ़ावा देता है।

दूध कैसे उबालें?

जब दूध में चौथाई मात्रा में पानी मिलाकर उबाला जाता है, तो यह दूध को ताकत और पोषण देने के साथ-साथ कई विकारों को दूर करने का काम करता है। इसके अलावा मसालेदार दूध का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। जैसे कि आप इलायची, दालचीनी, हल्दी या अदरक जैसे आयुर्वेदिक मसाले मिलाकर दूध के पाचन गुणों को बढ़ा सकते हैं। ये मसाले न केवल स्वाद बढ़ाते हैं बल्कि अधिक फायदे भी देते हैं।

दूध पीने का सही समय क्या है?

भारी या अनहेल्दी फूड्स के साथ दूध को मिक्स करने के बजाय इसे नाश्ते के दौरान ले या फिर अलग से एक डाइट के रूप में सेवन करने की सलाह दी जाती है। इससे शरीर दूध को ठीक से पचाने पर ध्यान केंद्रित कर पाता है।

5 तरह के दूध जिनसे बचना चाहिए-

  • बिना उबाला हुआ दूध
  • नमक के साथ दूध
  • अनाज के साथ दूध
  • फर्मेंटेड लिक्विड के साथ दूध
  • फलों के साथ दूध

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Picture Courtesy: Freepik