Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गर्मी में धूप सेंकने का सही समय क्‍या है? सेहत को म‍िलने वाले 8 फायदे कर देंगे हैरान

    Updated: Sat, 22 Mar 2025 09:01 AM (IST)

    सूरज की रोशनी विटामिन डी का बेहतरीन स्त्रोत होती है जो हमारे शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए जरूरी है। सूरज की किरणें नुकसान तो करती हैं लेकिन अगर रोज कुछ देर धूप में बैठा जाए तो आपको फायदा भी हो सकता है। ये सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचा सकती है। आज हम आपको गर्मी में धूप लेने का सही समय बताने जा रहे हैं।

    Hero Image
    गर्मी में भी धूप सेंकना फायदेमंद हो सकता है।

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। शरीर के लिए खाना-पानी जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी धूप है। सूरज की रोशनी विटामिन डी का मुख्य स्त्रोत होती हैं, जो हमारे शरीर के लिए एक जरूरी विटामिन है। रोजाना थोड़ी देर धूप सेंकने से आप कई सेहत संबंधी परेशानियों से बचे रह सकते हैं। वहीं धूप की कमी से सेरोटोनिन हार्मोन के लेवल में कमी आ सकती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इससे तनाव और अवसाद बढ़ सकता है। सर्दियों में तो ये धूप इतनी अच्‍छी लगती है कि लोग सुबह हो या दोपहर घंटों इसके नीचे बैठे रहते हैं। हालांक‍ि गर्मी आते ही लोग धूप में बैठने से कतराने लगते हैं। इस वजह से लोगोंके शरीर में व‍िटाम‍िन डी की कमी हो जाती है। आपको बता दें क‍ि गर्मी में भी धूप में बैठने के कई फायदे हो सकते हैं। आज हम आपको अपने इस लेख में बताने जा रहे हैं क‍ि गर्मी में धूप सेंकने के क्‍या फायदे हो सकते हैं। ये भी बताएंगे क‍ि धूप लेने का सही समय क्‍या है। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से-

    विटामिन-डी को मिलता है बढ़ावा

    यह सब जानते हैं कि विटामिन-डी हमें सूरज से मिलता है, जो सेहत के लिए बेहद ज़रूरी होता है। विटामिन-डी हड्डियों और दांतों को मज़बूती देता है, इम्यून सिस्टम को सपोर्ट करता है, डिमेंशिया और मस्तिष्क की उम्र बढ़ने से बचाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि विटामिन-डी आपको कैंसर से भी बचाता है।

    प्रोस्टेट कैंसर से बचा सकता है

    अगर आप गर्मी के मौसम में धूप सेंकते हैं तो ये प्रोस्टेट कैंसर के खतरे को कम कर सकता है। प्रारंभिक अध्ययनों के अनुसार, सूर्य के प्रकाश की कमी से प्रोस्टेट कैंसर का खतरा बढ़ सकता है।

    ड‍िप्रेशन कम करे

    सूरज की रोशनी उन लोगों की मदद कर सकती है जो ड‍िप्रेशन से जूझ रहे हैं। डॉक्‍टर भी सलाह देते हैं क‍ि धूप जरूर सेंकना चाह‍िए। ये तनाव कम करने में मददगार हो सकती है।

    इम्यून सिस्टम को बनाए मजबूत

    अगर आप सही मात्रा में धूप सेंकते हैं तो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इससे कई बीमारियों से बचाव भी होता है। सर्दी खांसी से राहत म‍िलती है।

    त्वचा के लिए फायदेमंद

    सही समय पर धूप में बैठने से त्वचा की समस्याएं कम हो सकती हैं। यह प्राकृतिक रूप से चेहरे पर गजब का न‍िखार लाती है।

    द‍िल को रखे दुरुस्‍त

    आपको बता दें क‍ि धूप में बैठने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। इससे द‍िल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।

    नींद में करे सुधार

    सूरज की रोशनी मेलाटोनिन हार्मोन को संतुलित करती है, जिससे रात में अच्छी नींद आती है। अगर आप नींद की समस्‍या से जूझ रहे हैं तो आपको धूप में जरूर बैठना चाह‍िए। आपको बता दें क‍ि सेहतमंद रहने के ल‍िए आठ घंटे की नींद जरूरी हाेती है।

    हड्डियों और जोड़ों के दर्द से द‍िलाए राहत

    आप सभी को मालूम है क‍ि धूप सेंकने से शरीर में व‍िटाम‍िन डी की कमी दूर होती है। व‍िटाम‍िन डी हड्ड‍ियों को मजबूत बनाता है। धूप से मिलने वाला विटामिन डी जोड़ों के दर्द और गठिया जैसी समस्याओं में मदद करता है।

    गर्मी में धूप सेंकने का सही समय

    • सुबह 7 से 9 बजे के बीच- इस समय सूरज की किरणें अधिक हानिकारक नहीं होतीं और त्वचा को विटामिन डी का लाभ मिल सकता है।
    • शाम को 5 बजे- इस दौरान आप धूप सेंक सकते हैं। इस समय धूप में अल्ट्रावायलेट किरणें कम होती हैं और त्वचा को नुकसान नहीं पहुंचतीं।
    • दोपहर 11 बजे से 3 बजे तक बचें- इस समय सूरज की किरणें बहुत तेज होती हैं और त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती हैं, जिससे टैनिंग, सनबर्न और डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है।

    बरतें ये सावधानियां

    • धूप में बैठते समय हल्के और सूती कपड़े पहनें।
    • ज्‍यादा से ज्‍यादा पानी प‍िएं।
    • सनस्क्रीन का इस्‍तेमाल करें।
    • धूप में ज्यादा देर तक रहने से बचें।

    यह भी पढ़ें: Sunlight Benefits: धूप लेने के ये 8 फायदे हैरान कर देंगे आपको!

    य‍ह भी पढ़ें: क्या आप जानते हैं कब और कितनी देर की धूप लेना हमारे शरीर के लिए होता है फायदेमंद?

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।