Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सिर्फ मिठास ही नहीं, सेहत के लिए भी फायदेमंद है Cane Sugar; इन 6 तरीकों से कर सकते हैं इस्तेमाल

    Updated: Sat, 02 Aug 2025 09:36 AM (IST)

    हाल ही में एक प्रसिद्ध कोल्ड ड्रिंक कंपनी ने अमेरिका में गन्ने की चीनी का उपयोग करने की घोषणा की है। यह कदम राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की सलाह पर उठाया गया है। केन शुगर गन्ने से निकाली गई एक प्रकार की सुक्रोज है जो सामान्य चीनी से थोड़ी अलग होती है।

    Hero Image
    Cane Sugar को डाइट में शाम‍िल करने के फायदे (Image Credit- Freepik)

    लाइफस्‍टारइल, डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। हाल ही में एक जानी मानी कोल्‍ड ड्र‍िंक की कंपनी ने अमेरिका में अपने ड्रिंक्स में फिर से केन शुगर (Cane Sugar) यानी गन्ने से बनी चीनी का इस्तेमाल करने का ऐलान किया है। कहा जा रहा है कि ये पहल अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सलाह पर क‍िया गया है। तभी से लोगों के बीच ये सवाल उठने लगा है कि आख‍िर ये केन शुगर होती क्या है, क्या ये नॉर्मल चीनी से बेहतर है और क्या वाकई इसे घर में इस्तेमाल किया जा सकता है?

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अगर आप भी इस बात को लेकर कन्‍फ्यूज हैं ताे आपको हमारा ये लेख जरूर पढ़ना चाह‍िए। हम आपको बताएंगे क‍ि केन शुगर और नॉर्मल चीनी में क्‍या अंतर होता है। साथ ही इनके फायदे और इस्‍तेमाल करने के तरीकों के बारे में भी जानेंगे। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से -

    क्या है केन शुगर?

    आपको बता दें क‍ि Cane Sugar गन्ने से सीधा निकाली गई एक तरह की sucrose होती है। गन्ने का रस निकालकर उसे गर्म करके, क्रिस्टल यानी दानेदार रूप में सुखा लिया जाता है। ये सफेद चीनी जैसी ही होती है, जैसा क‍ि हम सभी इस्‍तेमाल करते हैं। हालांक‍ि, बस इसमें हल्का सा पीला या भूरा रंग होता है। ऐसा इसल‍िए क्योंकि इसे ज्यादा रिफाइन नहीं किया जाता है। यही वजह है कि इसे नेचुरल माना जाता है।

    केन शुगर के फायदे

    • गन्ने में नेचुरल कार्बोहाइड्रेट होते हैं। ये आसानी से डाइजेस्‍ट हो जाते हैं। अगर आप इनका सेवन करते हैं तो आपको तुरंत एनर्जी म‍िलती है। ये लो-ब्लड शुगर के समय बहुत फायदेमंद हो सकती है।
    • इसके अलावा गन्ने के रस में पॉलीफेनॉल्स और फ्लेवोनॉयड्स जैसे एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते हैं। ये हमारे शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। साथ ही इससे शरीर की रोग प्रत‍िरोधक क्षमता भी मजबूत हाेती है।
    • गन्ने का रस लि‍वर के ल‍िए भी फायदेमंद माना जाता है। ये पीलिया जैसी बीमारियों में राहत देता है।
    • गन्ने में अल्फा हाइड्रॉक्सी एसिड्स (AHA) होते हैं। ये हमारी स्‍क‍िन को कोमल बनाते हैं। इसके साथ ही मुंहासों को भी दूर करते हैं। ये बालों के ल‍िए भी फायदेमंद माने जाते हैं।

    कैसे करें इस्‍तेमाल?

    • आप इसे केक, कुकीज या ब्रेड बनाते समय यूज कर सकते हैं।
    • इसका इस्‍तेमसल चाय कॉफी में भी क‍िया जा सकता है।
    • अगर आपकाे मॉकटेल या कॉकटेल पसंद है तो उसमें भी केन शुगर का इस्‍तेमाल कर सकते हैं।
    • सॉस वगैरह में भी इसका इस्‍तेमाल करने से इसका स्वाद गहरा होता है।
    • अगर आप डायब‍िटीज के मरीज हैं और मीठा खाने का मन है तो आप खीर, म‍िठाइयों, हलवा जैसे स्‍वीट डि‍श में भी इसका इस्‍तेमाल कर सकते हैं।
    • पैनकेक के लिए भी आप घर पर केन शुगर से सिरप बना सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: रोज सुबह खाली पेट खाना शुरू कर दें ये दो चीजें, मजबूत होगी Immunity; वजन भी तेजी से होगा कम

    कैसा होता है इसका स्‍वाद?

    स्वाद के मामले में केन शुगर और सफेद चीनी लगभग एक जैसे ही होते हैं। हालांक‍ि केन शुगर थोड़ा बड़ा होता है और इसमें हल्का नेचुरल फ्लेवर होता है, मतबलब इसमें थाेड़ा तीखापन भी आपको महसूस हो सकता है।

    दोनों में क्‍या है फर्क?

    केन शुगर सिर्फ गन्ने के रस से बनती है और इसमें थोड़ी बहुत नेचुरल गन्ने की मिठास बची होती है। जबकि सफेद चीनी गन्ना या चुकन्दर दोनों से बन सकती है। इसे पूरी तरह से रिफाइन कर दिया जाता है।

    य‍ह भी पढ़ें: Treadmill vs Outdoor Running: ज्‍वाइंट्स के ल‍िए दोनों में से क्‍या है बेहतर? यहां जान लें जरूरी बात

    Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।