Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रोज सुबह खाली पेट खाना शुरू कर दें ये दो चीजें, मजबूत होगी Immunity; वजन भी तेजी से होगा कम

    Updated: Sat, 02 Aug 2025 07:41 AM (IST)

    मानसून में अदरक और शहद का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अदरक में जिंजरोल और शहद में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो शरीर को बीमारियों से बचाते हैं और रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं। अदरक के रस में शहद मिलाकर सुबह खाली पेट सेवन करना सबसे अच्छा है।

    Hero Image
    रोज सुबह खानी चाह‍िए ये दो चीजें (Image Credit- Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्‍‍क, नई द‍िल्‍ली। मानसून का मौसम चल रहा है। ये मौसम जहां ठंडी हवाएं लेकर आता है, तो वहीं सेहत के ल‍िए भी ये मौसम चुनौती से भरा हो सकता है। इस दौरान सेहत का कुछ ज्‍यादा ही ख्‍याल रखने की जरूरत होती है। इसके ल‍िए डाइट में उन चीजों को शाम‍िल करने की सलाह दी जाती है जो सेहत के ल‍िए फायदेमंद हों और उन्‍हें खाने से शरीर की रोग प्रत‍िरोधक क्षमता भी मजबूत हो। ऐसे में अदरक और शहद से बेहतर क्‍या ही हाे सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आपको बता दें क‍ि अदरक और शहद का इस्‍तेमाल कई बीमार‍ियों को खत्‍म करने के ल‍िए सदि‍यों से क‍िया जा रहा है। इसे आयुर्वेद में भी अहम स्‍थान म‍िला हुआ है। खास बात ताे ये है क‍ि ये हर घर में आपको म‍िल सकता है। अदरक में मौजूद ज‍िंजरोल नाम का कंपाउंड और शहद में पाए जाने वाले एंटीऑक्‍सीडेंट्स शरीर को कई बीमार‍ियाें से बचाने में मदद करते हैं। आज का हमारा लेख भी इसी व‍िषय पर है। हम आपको बताएंगे क‍ि अदरक और शहद को एक साथ खाने से आपकी सेहत को कौन-कौन से फायदे म‍िल सकते हैं। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से -

    डाइजेशन को सुधारे

    अदरक और शहद को एकसाथ खाने से डाइजेस्‍ट‍िव स‍िस्‍टम मजबूत होता है। वहीं शहद में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण डाइजेशन को बेहतर बनाने का काम करता है। अगर आप रोजाना इनका सेवन करते हैं तो इससे कब्‍ज, एस‍िड‍िटी और ब्‍लोट‍िंग जैसी समस्‍या से राहत म‍िल सकती है।

    सर्दी खांसी से द‍िलाए आराम

    मानसून में मौसम ठंडा होने के कारण कई बार लोगों को सर्दी-खांसी और जुकाम जैसी समस्‍याएं घेर लेती हैं। ऐसे में अदरक और शहद को खाने से राहत मिल सकती है। अदरक में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण गले की सूजन को कम करते हैं। इसके अलावा शहद गले की जलन को शांत करता है। इससे खांसी की समस्‍या से राहत मिलती है।

    अस्‍थमा में भी फायदेमंद

    अदरक और शहद अस्थमा में भी फायदेमंद माना जाता है। ये अस्थमा को ट्रिगर करने से रोकता है। इसके अलावा Lungs इन्‍फेक्‍शन के खतरे को कम करता है। द‍िन में तीन बार इसका सेवन क‍िया जा सकता है।

    इम्‍युन‍िटी बूस्‍ट करे

    मौसमी बीमार‍ियों से बचने के ल‍िए शरीर की रोग प्रत‍िरोधक क्षमता का मजबूत होना बहुत जरूरी है। ऐसे में अदरक और शहद का सेवन करने से इम्युनिटी को बूस्ट क‍िया जा सकता है। आपको बता दें क‍ि इन दोनों में ही एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जो इम्‍युनि‍टी को स्‍ट्रॉन्‍ग बनाने का काम करते हैं।

    यह भी पढ़ें: Diabetes होने पर स‍िर्फ मह‍िलाओं में नजर आते हैं ये लक्षण, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

    वजन कम करे

    मानसून में बार‍िश के कारण लोग ज‍िम या फ‍िर वॉक के ल‍िए बाहर नहीं जा पाते हैं। ऐसे में आप अदरक और शहद का सेवन कर वजन को मेंटेन कर सकते हैं। अदरक और शहद में ऐसे तत्‍व पाए जाते हैं ज‍िसके सेवन से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। इस कारण वजन कम करना आसान हाे जाता है।

    कैसे करें सेवन?

    अब आप सोच रहे होंगे क‍ि अदरक और शहद का सेवन क‍ैसे करना है? तो हम आपको बता दें क‍ि अदरक के रस में आपको शहद म‍िलाकर खाना होता है। आप इसे सुबह खाली पेट भी खा सकते हैं। अगर आपको कोई बीमारी है तो इसके सेवन से पहले डॉक्‍टर से सलाह जरूर लें।

    यह भी पढ़ें: नसों में जमा गंदा Cholesterol झट से निकाल फेंकेगा ये एक पानी, आजमाकर तो देखें; खुद द‍िखेगा फर्क

    Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।