Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या होता है अगर नींबू निचोड़ते समय आंखों में चली जाएं उसकी कुछ बूंदें? आपको शायद ही मालूम हो जवाब

    Updated: Sun, 20 Apr 2025 02:52 PM (IST)

    जब आप नींबू निचोड़ते हैं और उसकी कुछ बूंदें अचानक आंखों में चली जाएं तो वो जलन और चुभन आंसू की वजह बन जाती है लेकिन क्या ये सिर्फ थोड़ी देर की जलन है या इसके पीछे कुछ और बड़ा खतरा भी छिपा होता है (What if lemon juice gets in your eye)? आइए जानते हैं इसका जवाब और वो जरूरी बातें जो हर किसी को पता होनी चाहिए।

    Hero Image
    नींबू की कुछ बूंदे आंखों में चली जाए तो क्या होता है? (Image Source: Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सोचिए, आप बड़े मजे से अपने खाने के लिए नींबू निचोड़ रहे हैं और अचानक उसकी कुछ बूंदें सीधी आपकी आंखों में चली जाती हैं। जलन से आंखें लाल हो जाती हैं, पानी आने लगता है और कुछ सेकंड्स के लिए तो मानो कुछ दिखाई ही नहीं देता। हममें से ज्यादातर लोगों के साथ ऐसा कभी न कभी जरूर हुआ होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हालांकि, क्या आपने कभी सोचा है कि नींबू की बूंदें आंखों में जाने से असल में होता क्या है? क्या ये सिर्फ कुछ देर की जलन है या इससे आपकी आंखों को नुकसान भी हो सकता है (Is lemon juice harmful to eyes)? चलिए, जानते हैं इसके पीछे की पूरी सच्चाई।

    नींबू में होता है साइट्रिक एसिड

    नींबू में साइट्रिक एसिड (Citric Acid) होता है, जो कि एक नेचुरल एसिड है। इसकी pH वैल्यू लगभग 2-3 के बीच होती है, यानी ये काफी एसिडिक होता है। हमारी आंखें बहुत सेंसिटिव होती हैं और उनका pH लेवल 7 के करीब होता है, जो न्यूट्रल होता है। जब किसी भी अम्लीय चीज का संपर्क आंखों से होता है– जैसे कि नींबू का रस, तो आंखों में जलन, खुजली और असहनीय चुभन महसूस होती है।

    यह भी पढ़ें- पेट की गर्मी से उबल रहा है पूरा शरीर, तो ट्राई करें 5 देसी तरीके, नहीं होंगे जलन से परेशान

    क्या आंखों को नुकसान पहुंचाता है नींबू का रस?

    • सीधी चोट नहीं होती – नींबू का रस आंख की सतह (cornea) पर सीधे कोई कट या घाव नहीं करता, लेकिन उसकी तेज अम्लीय प्रकृति से जलन और लालिमा हो सकती है।
    • अस्थायी धुंधलापन – कुछ देर के लिए आपकी आंखों के सामने धुंधलापन आ सकता है।
    • एलर्जी रिएक्शन – कुछ लोगों को नींबू के रस से एलर्जिक रिएक्शन हो सकता है, जिससे सूजन आ सकती है।
    • अगर आंखों में पहले से चोट या इंफेक्शन हो – तो स्थिति और बिगड़ सकती है।

    तुरंत क्या करना चाहिए?

    • अगर नींबू की कुछ बूंदें आंखों में चली जाएं, तो घबराएं नहीं। नीचे दिए गए स्टेप्स को तुरंत अपनाएं:
    • आंखों को साफ, ठंडे पानी से 10-15 मिनट तक धोएं।
    • आंखों को रगड़ें नहीं। इससे जलन और बढ़ सकती है।
    • अगर जलन ज्यादा हो या धुंधलापन लंबे समय तक बना रहे, तो तुरंत डॉक्टर से मिलें।
    • आई ड्रॉप का यूज डॉक्टर की सलाह पर ही करें।

    कितने भरोसेमंद हैं घरेलू उपाय?

    बहुत से लोग आंखों में जलन होने पर गुलाब जल या ठंडा दूध डालने की सलाह देते हैं, लेकिन ये उपाय हर किसी के लिए सुरक्षित नहीं होते। नींबू का तेज एसिड पहले से जल रही आंखों में इन चीजों से और इरिटेशन हो सकता है। इसलिए साफ पानी से आंखें धोना ही सबसे बेहतर उपाय है।

    क्या नींबू से आंखें खराब हो सकती हैं?

    बहुत गंभीर मामलों में – जैसे कि अगर नींबू का रस आंख के अंदर लंबे समय तक बना रहे या फिर व्यक्ति की आंखें पहले से कमजोर हों – तो नुकसान संभव है। हालांकि, आम तौर पर नींबू का रस कुछ देर की परेशानी देता है, लेकिन समय पर ध्यान न दिया जाए तो परेशानी बढ़ सकती है।

    कैसे बचें इस स्थिति से?

    • नींबू निचोड़ते वक्त आंखों को बचाकर रखें।
    • संभव हो तो चाकू या नींबू-स्क्वीजर का इस्तेमाल करें।
    • बच्चों को नींबू निचोड़ने से दूर रखें।

    यह भी पढ़ें- कई बीमारियों की काट है 'पत्थरचट्टा का पौधा', 5 फायदे जान लिए; तो आप भी शुरू कर देंगे इस्तेमाल

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।