Weight Loss को आसान बना देगा 30-30-30 फॉर्मूला! तेजी से पिघलने लगेगी शरीर पर जमा चर्बी
वजन कम करने के सभी जतन करके हार चुके हैं लेकिन वजन टस से मस नहीं हो रहा? अगर हां तो यह आर्टिकल आपके लिए ही हैं। वजन कम करने के लिए सही डाइट प्लान और स्ट्रेटेजी बहुत जरूरी हैं। वेट लॉस के लिए 30-30-30 फॉर्मूला (30-30-30 Weight Loss Formula) इसी सिद्धांत पर बना है। आइए जानें क्या है 30-30-30 फॉर्मूला और वेट लॉस में यह कैसे मददगार है।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। खराब खान-पान और बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल के कारण वजन बढ़ना एक आम समस्या बन चुकी है। ऐसे में वजन कम करने के लिए लोग अक्सर नए-नए तरीके ढूंढते रहते हैं। हाल ही में वेट लॉस के लिए 30-30-30 फॉर्मूला (30-30-30 Weight Loss Formula) काफी चर्चा में है।
यह तरीका न सिर्फ वजन घटाने में मददगार (Weight Loss Tips) है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जा रहा है। आइए जानते हैं कि यह फॉर्मूला कैसे काम करता है (Fitness Formula For Fat Loss) और इसे फॉलो करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
30-30-30 फॉर्मूला क्या है? (30-30-30 Weight Loss Tips)
- 30-30-30 फॉर्मूला (Weight Loss 30-30-30 Formula) एक सिंपल और स्ट्रक्चर्ड तरीका है, जिसमें तीन चीजों पर फोकस किया जाता है- सुबह उठने के 30 मिनट के अंदर 30 ग्राम प्रोटीन खाना और फिर 30 मिनट लो इंटेंसिटी वाली एक्सरसाइज करना।
- सुबह उठने के 30 मिनट के अंदर 30 ग्राम प्रोटीन का खाना- प्रोटीन शरीर के लिए जरूरी मैक्रोन्यूट्रिएंट है, जो मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है और भूख को कंट्रोल करने में मदद करता है।
- 30 मिनट की लो इंटेंसिटी एक्सरसाइज- इसमें वॉकिंग, योगा, स्ट्रेचिंग या हल्की कार्डियो एक्सरसाइज शामिल हो सकते हैं। यह शरीर को एक्टिव रखते हैं और कैलोरी बर्न करने में मदद करते हैं।
यह भी पढ़ें: Belly Fat कम करने के लिए खाएं 5 सीड्स, पेट की जिद्दी चर्बी कुछ ही दिनों में हो जाएगी गायब
30-30-30 फॉर्मूला कैसे वेट लॉस में मदद करता है? (Weight Loss 30-30-30 Rule Benefits)
मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है
सुबह उठने के बाद शरीर का मेटाबॉलिज्म धीमा होता है। 30 ग्राम प्रोटीन खाने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जिससे दिनभर कैलोरी बर्न करने की क्षमता बढ़ती है। प्रोटीन पचने में ज्यादा समय लेता है, जिससे पेट भरा हुआ महसूस होता है और ओवरईटिंग से बचाव होता है।
मसल्स को मजबूत बनाता है
प्रोटीन मसल्स के लिए जरूरी है। वेट लॉस के दौरान अक्सर मसल्स लॉस होने का खतरा रहता है, लेकिन भरपूर प्रोटीन खाना इससे बचाता है। साथ ही, लो इंटेंसिटी एक्सरसाइज से मसल्स टोन होती हैं और शरीर का शेप बेहतर होता है।
एनर्जी लेवल को बढ़ाता है
सुबह प्रोटीन से भरपूर नाश्ता खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है, जिससे दिनभर एक्टिव रहने में मदद मिलती है। लो इंटेंसिटी एक्सरसाइज से भी एनर्जी लेवल बढ़ता है और तनाव कम होता है।
वजन घटाने को सस्टेनेबल बनाता है
यह नियम आसान और लंबे समय तक फॉलो किया जा सकता है। इसमें न तो ज्यादा सख्त डाइट की जरूरत होती है और न ही भारी एक्सरसाइज की। इसलिए, यह वजन घटाने का सस्टेनेबल तरीका माना जाता है।
30-30-30 फॉर्मूला फॉलो करते समय किन बातों का ध्यान रखें?
- सही प्रोटीन सोर्स चुनें- 30 ग्राम प्रोटीन के लिए हेल्दी सोर्स जैसे अंडे, दही, पनीर, पीनट बटर, प्रोटीन शेक या चिया सीड्स का इस्तेमाल करें। प्रोसेस्ड फूड से बचें।
- एक्सरसाइज की इंटेंसिटी- लो इंटेंसिटी एक्सरसाइज का मतलब है कि आपको ज्यादा थकान नहीं होनी चाहिए। अगर आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो एक्सरसाइज शुरू करने से पहले डॉक्टर से सलाह लें।
- हाइड्रेशन- सुबह उठकर सबसे पहले पानी पिएं। प्रोटीन खाने के बाद भी भरपूर मात्रा में पानी पीना जरूरी है।
- हेल्दी डाइट- सिर्फ प्रोटीन पर ध्यान देने के बजाय, पूरे दिन बैलेंस्ड डाइट लें, जिसमें सभी जरूरी पोषक तत्व सही मात्रा में हों। खाने में फल, सब्जियां, साबुत अनाज और हेल्दी फैट्स को भी शामिल करें।
- रोज फॉलो करें- इस नियम को रोजाना फॉलो करने की कोशिश करें। लेकिन अगर किसी दिन ब्रेकफास्ट या एक्सरसाइज मिस हो जाए, तो स्ट्रेस न लें।
हालांकि, इस फॉर्मूला से कई फायदे मिल सकते हैं, लेकिन अभी तक इसका कोई साइंटिफिक सबूत नहीं मिला है कि यह वजन कम करने में मदद करेगा। इसलिए अगर आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो किसी एक्सपर्ट से सलाह लेकर ही इसे शुरू करें।
यह भी पढ़ें: पेट की चर्बी को 20 दिनों में पिघला देगी मेथी, बस इन तरीकों से करना होगा इस्तेमाल
Source:
Cleveland Clinic: https://health.clevelandclinic.org/30-30-30-diet
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।