Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    रिसर्च में हुआ खुलासा, वजन घटाने में कारगर साबित होता है जुंबा डांस

    By Umanath SinghEdited By:
    Updated: Sun, 13 Sep 2020 05:32 PM (IST)

    नृत्य एक कला है जिसे उत्साह और उमंग के साथ किया जाता है। इसे करने से तनाव और अवसाद में आराम मिलता है। ...और पढ़ें

    रिसर्च में हुआ खुलासा, वजन घटाने में कारगर साबित होता है जुंबा डांस

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। आजकल हर तीसरा व्यक्ति बढ़ते वजन से परेशान है। इसके लिए लोग वजन कम करने के लिए अपनी डाइट में बदलाव करते हैं, डाइटिंग करते हैं और वर्क आउट भी करते हैं। हालांकि, नियमितता के अभाव के चलते उन्हें बढ़ते वजन को कम अथवा नियंत्रित करने में सफलता नहीं मिल पाती है। अगर आप भी बढ़ते वजन से परेशान हैं और इसे नियंत्रित करना चाहते हैं, तो आप इसके लिए डांस का सहारा ले सकते हैं। खासकर जुंबा डांस वजन घटाने में बहुत मदद करता है। आइए जानते हैं कि कैसे जुंबा डांस वजन कम करने में कारगर साबित होता है-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जुंबा डांस क्या है

    नृत्य एक कला है, जिसे उत्साह और उमंग के साथ किया जाता है। इसे करने से तनाव और अवसाद में आराम मिलता है। जबकि नृत्य के कई प्रकार हैं। इनमें एक जुंबा नृत्य है। यह पश्चिम सभ्यता की नृत्य कला है। इसमें संपूर्ण शरीर की एक्सरसाइज होती है। खासकर कैलोरी बर्न करने के लिए यह सबसे सरल और आसान डांस है।

    researchgate.net पर छपी एक रिसर्च रिपोर्ट के अनुसार, जुंबा डांस वजन घटाने में सहायक है। इस रिसर्च में खुलासा हुआ है कि लगातार आधे घंटे तक बिना रूके जुंबा डांस करने से फैट बर्न होता है जो वजन कम करने में सहायक होता है। जानकारों का कहना है कि जुंबा डांस को फंकी बीट्स पर किया जाता है। जबकि इसमें हाथों और बाजुओं की एक्सरसाइज की जाती है। साथ ही आप वजन कम करने के लिए अन्य डांस का भी सहारा ले सकते हैं। इसमें हिप हॉप और बेली डांस प्रमुख हैं।

    बेली डांस भी कर सकते हैं

    बेली डांस वजन कम करने में लाभदायक हो सकता है। इस डांस में कमर की एक्सरसाइज होती है। इसे करने से फैट बर्न हो सकता है। दुनियाभर में बेली डांस को किया जाता है। आप भी वजन कम करने के लिए रोजाना बेली डांस कर सकते हैं।

    डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।