फिटनेस के चक्कर में खाली पेट करते हैं वर्कआउट या वॉक, तो आज से कर लें तौबा; वरना गले पड़ जाएगी आफत
सुबह एक्सरसाइज करना या वॉक करना बेहद फायदेमंद माना जाता है। हालांकि इसे करने से पहले आपको कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए। वर्कआउट या वॉक करने से पहले हल्का नाश्ता करना बेहद फायदेमंद होता है। आप केला ड्राई फ्रूट्स एक कप दूध या ओट्स जैसी लाइट चीजें ले सकते हैं। इससे आपके शरीर में एनर्जी बनी रहेगी। आप पर कोई साइट इफेक्ट भी नहीं देखने काे मिलेगा।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपनी सेहत का ख्याल नहीं रख पा रहे हैं। ऐसे में वे कई तरह की बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। दिल की बीमारी, डायबिटीज और मोटापा तो आम समस्या बनती जा रही है। हालांकि मोटापा कम करने के लिए लोग कई तरह की डाइट फॉलो करते हैं। कुछ लोग जिम करते हैं। घर पर भी एक्सरसाइज करते हैं तो कुछ लोगों को वॉक करना पसंद होता है। अगर आप किसी ट्रेनर की निगरानी में एक्सरसाइज कर रहे हैं तो आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। हालांकि जो लोग अपने मन से मोटापा कम करने के लिए एक्सरसाइज या वॉक करते हैं तो वे कुछ न कुछ गलती जरूर कर बैठते हैं।
आपने अक्सर लोगों को कहते सुना होगा कि खाली पेट एक्सरसाइज करने से मोटापा तेजी से कम होता है। ज्यादातर लोग यही गलती कर बैठते हैं। इससे उनके सेहत को कई तरह के नुकसान हाे सकते हैं। आज हम आपको खाली पेट एक्सरसाइज या वॉक करने से होने वाले नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं विस्तार से-
एनर्जी की कमी और चक्कर आना
जब आप बिना कुछ खाए वॉक या वर्कआउट करते हैं, तो शरीर के पास उतनी एनर्जी नहीं होती है। इससे थकान, कमजोरी और चक्कर आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। खासतौर पर अगर आपने रात का खाना भी हल्का खाया हो तो सुबह शरीर बिल्कुल खाली रहता है।
जी मिचलाना या मितली
अगर आप खाली पेट वॉक या एक्सरसाइज करते हैं तो आपको जी मिचलाने जैसा महसूस हो सकता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि वॉक या वर्कआउट करने के लिए आपके शरीर के पास सही तरीके से काम करने के लिए पर्याप्त एनर्जी नहीं होती है।
सिरदर्द की समस्या
खाली पेट वर्कआउट करने से आपको सिरदर्द की समस्या भी हो सकती है। दरअसल, खाली पेट चलने से डिहाइड्रेशन हो सकता है और ब्लड शुगर लेवल भी कम हो सकता है, जिससे आपके सिर पर असर होता है और तेज सिरदर्द की समस्या हो सकती है।
गिर सकता है ब्लड शुगर लेवल
डायबिटीज के मरीजों को तो भूल से भी खाली पेट वॉक या वर्कआउट करने से बचना चाहिए। ये उनके लिए खतरनाक हो सकता है। इससे ब्लड शुगर अचानक गिर सकता है और व्यक्ति को बेहोशी, पसीना आना या थरथराहट जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।
एसिडिटी और पेट में जलन
खाली पेट चलने या दौड़ने से पेट में एसिड बनने लगता है। इससे गैस, जलन और एसिड रिफ्लक्स जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अगर पहले से पेट की कोई समस्या है, तो यह स्थिति और बिगड़ सकती है।
वॉक या वर्कआउट से पहले खाएं ये चीजें
- उबला अंडा
- ओट्स
- केला
- सेब
- कॉफी
यह भी पढ़ें: Exercise With Empty Stomach: खाली पेट एक्सरसाइज करना ठीक है क्या? जानिए क्या कहती है रिसर्च
यह भी पढ़ें: Empty Stomach Workout: खाली पेट वर्कआउट करना है कितना सही?
Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।