सावधान! फिटनेस के चक्कर में खाली पेट कर रहे हैं वॉक, तो रुक जाएं वरना गले पड़ जाएगी आफत
हेल्दी रहने के लिए लोग अक्सर वॉकिंग को एक बेहतर ऑप्शन मानते हैं। इन दिनों कई लोग वेट लॉस के लिए वॉकिंग को अपनी रूटीन का हिस्सा बना रहे हैं। हालांकि वॉकिंग के दौरान की गई कुछ गलतियां सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। खासकर अगर आप खाली पेट (Walking on Empty Stomach) वॉक करते हैं तो इसके कई नुकसान हैं। आइए जानते हैं ये नुकसान।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हम में से कई लोग रोजाना वॉक करते हैं। सेहतमंद रहने के लिए वॉकिंग सबसे आसान और इफेक्टिव तरीका है। कई सारे लोग वेट लॉस या फिजिकली एक्टिव रहने के लिए रोजाना वॉक करते हैं। हालांकि, वॉक करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। खासकर इस बात का ध्यान रखना बेहद जरूरी है कि वॉक करने से पहले कुछ खाना चाहिए या नहीं।
आमतौर पर लोग खाली पेट वॉक करते हैं, लेकिन यह नहीं जानते हैं कि इसका सेहत पर इसका क्या असर पड़ेगा। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे खाली पेट वॉक करने के कुछ ऐसे नुकसान, जिसके बारे में आप शायद नहीं जानते होंगे। आइए जानते हैं खाली पेट वॉक करने के साइड इफेक्ट्स-
यह भी पढ़ें- तेजी से Weight Loss के लिए खाने-पीने की 5 आदतों में कर लें सुधार, एक महीने में दिखने लगेगा असर
पेट खराब होना
अगर आप खाली पेट वॉक करते हैं, तो इससे पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। इसकी वजह से पेट खराब हो सकता है। साथ ही खाली पेट वॉक करने के कारण गैस जैसी कई अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं।
सिरदर्द
आपको शायद सुनकर हैरानी हो, लेकिन अगर आप खाली पेट वॉक करते हैं, तो इससे आपको सिरदर्द की समस्या भी हो सकती है। दरअसल, खाली पेट चलने से डिहाइड्रेशन हो सकता है और ब्लड शुगर लेवल भी कम हो सकता है, जिससे आपके सिर पर असर होता है और तेज सिरदर्द की समस्या हो सकती है।
लो ब्लड शुगर लेवल
खाली पेट वॉक करने की वजह से आपको लो ब्लड शुगर की समस्या हो सकती है। अगर आपको थकान, भूख और चिड़चिड़ापन जैसे लक्षण महसूस होते हैं, तो यह संकेत है कि खाली पेट चलने के कारण आपको ब्लड शुगर लेवल गिर गया है।
जी मिचलाना या मितली
अगर आप खाली पेट वॉक करते हैं, तो वॉक करने के दौरान या वॉक करने के बाद आपको जी मिचलाने जैसा महसूस हो सकता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि वॉक करने के आपके शरीर के पास सही तरीके से काम करने के लिए पर्याप्त फ्यूल या एनर्जी नहीं होती है।
चक्कर आना
अगर आपको बिना कुछ खाए-पिए खाली पेट वॉक या एक्सरसाइज करने की आदत नहीं हैं, तो इसकी वजह से आपको चक्कर आ सकते हैं या चक्कर आने जैसा महसूस हो सकता है।
थकान
बिना कुछ खाए-पिए खाली पेट वॉक करने की वजह से आपको थकान या कमजोरी महसूस हो सकती है। यह एक संकेत भी है कि आपके शरीर को कसरत या वॉक करने के लिए खाने की जरूरत है।
यह भी पढ़ें- सुबह की ये ड्रिंक है कमाल! 30 दिन में मिलेगा Zero Figure; सेहत को होंगे और भी कई फायदे
Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।