Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Empty Stomach Workout: खाली पेट वर्कआउट करना है कितना सही?

    By Ruhee ParvezEdited By:
    Updated: Fri, 24 Apr 2020 05:08 PM (IST)

    Empty Stomach Workout खाली पेट वर्कआउट करने के फायदे भी हैं और नुकसान भी। आज हम बात करेंगे कि खाली पेट वर्कआउट करना गल़त है या फायदेमंद।

    Empty Stomach Workout: खाली पेट वर्कआउट करना है कितना सही?

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Empty Stomach Workout: कई लोग सुबह नाश्ते से पहले वर्कआउट करने की सलाह देते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस समय सबसे ज़्यादा वज़न घटाया जा सकता है। सुबह-सुबह वर्कआउट करने का मतलब ये है कि आप बिना खाए एक्सरसाइज़ करते हैं। हालांकि, वर्कआउट से पहले खाने से आपको इसके लिए अतिरिक्त ताक़त मिलेगी, जिससे आप बेहतर परफॉर्म कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हालांकि, खाली पेट वर्कआउट करने के फायदे भी हैं और नुकसान भी। आज हम बात करेंगे कि खाली पेट वर्कआउट करना गल़त है या फायदेमंद।

    क्या खाली पेट वर्कआउट करना सही है?

    कई ऐसी रिसर्च हुई हैं जिनमें खाली पेट वर्कआउट करने की सिफारिश की गई है, हालांकि, ऐसा करना सही नहीं होगा। क्योंकि जब आप खाली पेट वर्कआउट करते हैं, तो आप शरीर में बची हुई एनर्जी भी खर्च कर लेते हैं और आपकी सहनशीलता कम होती जाती है। बल्ड शुगर लेवेल में गिरावट से आपको चक्कर आने के साथ मतली और थरथराहट भी महसूस हो सकती है। इसके अलावा ऐसा भी हो सकता है कि अगर आप लगातार खाली पेट वर्कआउट करें, तो आपका शरीर वसा को बचाकर रखने लगे, जिससे वज़न घटने की जगह बढ़ना शुरू हो जाएगा। 

    क्या खाली पेट वर्कआउट से ज़्यादा वज़न घटता है?

    खाली पेट वर्कआउट को फास्टेड कार्डियो कहा जाता है। ऐसे में वज़न इसलिए कम होता है क्योंकि आप शरीर में बचा वसा के इस्तेमाल करते हैं, जिससे वज़न कम होता है।   

    कब खाना सही है?

    वर्कआउट से पहले या बाद में खाना इस पर निर्भर करता है कि आप कैसी एक्सरसाइज़ कर रहे हैं। अगर आप चलना या योगा जैसा हल्का वर्कआउट करते हैं, तो आपको इससे पहले खाने की ज़रूरत नहीं है। अगर आप हेवी-वर्कआउट करने वाले हैं, जिसमें शरीर को ताक़त और शक्ति की ज़रूरत पड़ सकती है, तो पहले खाना बेहतर है। इसमें तैराकी या दौड़ना जैसा वर्कआउट शामिल है। 

    comedy show banner
    comedy show banner