Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    15 दिनों तक खाली पेट पीकर देखें अजवाइन का पानी, Weight Loss के साथ मिलेंगे और भी ढेरों फायदे

    Updated: Mon, 16 Dec 2024 03:48 PM (IST)

    क्या आप जानते हैं कि सुबह-सवेरे अजवाइन का पानी पीने से सेहत को कितने गजब के फायदे मिल सकते हैं? जी हां आपको बता दें कि अजवाइन का पानी न सिर्फ शरीर को अंदर से साफ करता है बल्कि वेट लॉस के साथ-साथ कई बीमारियों से बचाने में मददगार होता है। आइए जानें रोजाना 15 दिनों तक इसे पीने से क्या-कुछ फायदे (Ajwain Water Benefits) मिल सकते हैं।

    Hero Image
    15 दिनों तक रोजाना पिएंगे, तो सेहत को कई फायदे पहुंचाएगा अजवाइन का पानी (Image Source: Jagran)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Ajwain Water Benefits: हम सुबह उठकर सबसे पहले क्या खाते-पीते हैं, इसका सीधा असर सेहत पर नजर आता है। अजवाइन एक ऐसा भारतीय मसाला है जिसके औषधीय गुण कई बीमारियों से बचाव में मदद करते हैं। यह पाचन तंत्र को हैरतअंगेज फायदे पहुंचाती है और बॉडी को डिटॉक्स करने में भी काफी मददगार होती है। रोजाना अजवाइन का पानी पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में इजाफा होता है और सर्दी-खांसी से भी छुटकारा मिलता है। आइए इस आर्टिकल में जानते हैं कि अगर रोज सुबह खाली पेट अजवाइन का पानी (Ajwain Water For 15 Days) पिया जाए, तो शरीर को किस तरह के फायदे मिल सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डाइजेशन में करे सुधार

    अजवाइन में पाए जाने वाले तेल और अन्य तत्व पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। यह पेट की गैस, अपच, कब्ज और पेट दर्द जैसी समस्याओं को दूर करने में असरदार है। अजवाइन का पानी पेट में एसिड के प्रोडक्शन को बढ़ाकर पाचन को बेहतर बनाता है। इसके एंटी-स्पैस्मोडिक गुण पेट की मांसपेशियों को आराम देते हैं और पेट की ऐंठन को कम करते हैं।

    वजन घटाने में फायदेमंद

    अजवाइन का पानी वजन घटाने में भी मददगार होता है। यह चयापचय को बढ़ाकर कैलोरी बर्न करने में मदद करता है। इसके अलावा, अजवाइन में मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे भूख कम लगती है।

    यह भी पढ़ें- एक महीने तक रोजाना रात में पिएं जायफल का पानी, सेहत को मिलेंगे कई चौंकाने वाले फायदे

    सर्दी-खांसी में फायदेमंद

    अजवाइन के एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण सर्दी-खांसी और गले की खराश जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करते हैं। अजवाइन का पानी छाती में जमे कफ को निकालने में भी मददगार होता है।

    इम्युनिटी बढ़ाता है

    अजवाइन में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की इम्युनिटी पावर को बढ़ाते हैं। यह बॉडी को अलग-अलग तरह के इन्फेक्शन से बचाने में मदद करता है।

    अन्य फायदे

    • ओरल हेल्थ के लिए: अजवाइन के एंटी-बैक्टीरियल गुण दांतों की सड़न और मसूड़ों की सूजन को रोकने में मदद करते हैं।
    • हेल्दी स्किन के लिए: अजवाइन का पानी स्किन इन्फेक्शन और मुंहासों को दूर करने में मदद करता है।
    • पीरियड्स पेन के दर्द में राहत: अजवाइन का पानी पीरियड्स पेन को कम करने में मदद करता है।

    कैसे बनाएं अजवाइन का पानी?

    अजवाइन का पानी बनाना बहुत आसान है। आप एक गिलास पानी में एक चम्मच अजवाइन डालकर इसे उबाल सकते हैं। फिर इसे ठंडा करके पी सकते हैं। आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा नींबू का रस भी मिला सकते हैं।

    कब पीएं अजवाइन का पानी?

    आप खाली पेट सुबह या रात को सोने से पहले अजवाइन का पानी पी सकते हैं।

    सावधानी भी है जरूरी

    • गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को अजवाइन का पानी पीने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
    • अजवाइन का ज्यादा मात्रा में सेवन करने से पेट में जलन और एलर्जी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

    यह भी पढ़ें- 30 दिनों तक रोजाना पिएं कढ़ी पत्ते का पानी, फिर देखें कैसे सेहत से जुड़ी आधी समस्याएं हो जाएंगी दूर

    Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।