विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एक महीने तक रोजाना रात में पिएं जायफल का पानी, सेहत को मिलेंगे कई चौंकाने वाले फायदे

Published: Sat, 07 Dec 2024 08:44 PM (IST)

जायफल सदियों से आयुर्वेद में एक खास औषधीय जड़ी बूटी के रूप में जाना जाता है। इसका इस्तेमाल आमतौर पर ...और पढ़ें

एक महीने तक रोजाना पिएंगे, तो शरीर को कई फायदे देगा जायफल का पानी (Image Source: Freepik)
एक महीने तक रोजाना पिएंगे, तो शरीर को कई फायदे देगा जायफल का पानी (Image Source: Freepik)

HighLights

  1. जायफल का पानी गैस, कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है।
  2. रोजाना रात में इस पानी को पीने से सूजन और दर्द से भी छुटकारा मिलता है।
  3. जायफल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स स्ट्रेस को दूर करने में भी काफी मदद करते हैं।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Nutmeg Water Benefits: जायफल एक आयुर्वेदिक औषधि है, जिसका इस्तेमाल पुराने समय से ही फिजिकल और मेटल हेल्थ को सुधारने के लिए किया जाता रहा है। वैसे तो जायफल का इस्तेमाल मसाले के रूप में किया जाता है, जो खाने में स्वाद जोड़ने के साथ-साथ सेहतमंद भी होते हैं। क्या आप जानते हैं कि रात में जायफल का पानी पीने से शरीर को बेमिसाल फायदे मिलते हैं? अगर नहीं, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है।

दरअसल, एक महीने तक नियमित रूप से जायफल का पानी पीने (Nutmeg Water For A Month) से कई सारी शारीरिक और मानसिक समस्याओं का समाधान हो सकता है। जायफल में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो इसे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद बनाते हैं। तो आइए जानते हैं इनके फायदों के बारे में।

अच्छी नींद

जायफल में पाए जाने वाले तत्व आपके शरीर को आराम देने और तनाव कम करने में मदद करते हैं, जिससे आपको अच्छी नींद आ सकती है। अनिद्रा की समस्या से छुटकारा पाने के लिए, रात में सोने से पहले एक गिलास जायफल का पानी पीने की आदत डालें। यह आपके सेंट्रल नर्वस सिस्टम को शांत करके गहरी नींद लाने में मदद करेगा।

यह भी पढ़ें- किसने कहा हर किसी के लिए फायदेमंद है मेथी का पानी? ये 5 लोग भूलकर भी न करें इसे पीने की गलती

बेहतर डाइजेशन

जायफल का पानी पेट की सेहत के लिए एक वरदान है। यह न सिर्फ पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है बल्कि एसिडिटी, कब्ज और पेट फूलने जैसी आम समस्याओं से भी निजात दिलाता है। रात में एक गिलास जायफल का पानी पीने से सुबह आपका पेट हल्का और साफ महसूस होगा। इसे रोजाना पीने से डाइजेशन बेहतर होता है और आप कई पाचन संबंधी समस्याओं से दूर रहते हैं।

स्ट्रांग इम्युनिटी

जायफल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और न्यूट्रिएंट्स शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं। इसलिए इसका पानी सर्दी-जुकाम और इन्फेक्शन से बचने के लिए आप रोजाना रात को सोने से पहले जायफल का पानी पी सकते हैं।

हेल्दी स्किन

जायफल का पानी त्वचा को अंदर से पोषण देता है और इसे क्लीन भी करता है। इसके नियमित सेवन से त्वचा चमकदार होती है और मुहांसों और पिंपल्स जैसी समस्याएं कम हो जाती हैं।

तनाव और चिंता से राहत

जायफल एक ऐसा मसाला है जो हमारे मन को शांत रखने में मदद करता है। अगर आप अक्सर तनाव या चिंता से परेशान रहते हैं, तो जायफल का पानी पीने से आपको काफी आराम मिल सकता है। यह हमारे दिमाग को शांत करता है जिससे हम रिलैक्स महसूस करते हैं।

वजन घटाने में मदद

जायफल का पानी आपके शरीर की चर्बी को जलाने की प्रक्रिया को तेज करता है, जिससे आपका वजन कम हो सकता है। इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण शरीर से टॉक्सिन्स को निकालने में भी काफी मदद करते हैं।

हार्ट हेल्थ को बनाए बेहतर

जायफल में पाए जाने वाले गुण खून साफ करने में मदद करते हैं। रोजाना इसका पानी पीने से कोलेस्ट्रॉल के स्तर को काबू में रखने में भी मदद मिलती है। ये दोनों ही फैक्टर्स हार्ट को हेल्दी रखने के लिए बेहद जरूरी हैं। जायफल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करने में भी बड़ा रोल प्ले करते हैं।

कैसे बनाएं जायफल का पानी?

सामग्री:

  • 1 कप पानी
  • 1/4 चम्मच जायफल पाउडर (या 1 छोटा टुकड़ा कद्दूकस किया हुआ जायफल)
  • शहद या नींबू का रस (ऑप्शनल)

विधि:

  • सबसे पहले एक छोटे बर्तन में पानी डालकर उबाल लें।
  • पानी उबलने के बाद गैस बंद कर दें और इसमें जायफल पाउडर या कद्दूकस किया हुआ जायफल डालकर अच्छी तरह मिला लें।
  • इस मिश्रण को कुछ देर के लिए ठंडा होने दें।
  • ठंडा होने के बाद इस मिश्रण को छान लें।
  • आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा शहद या नींबू का रस मिला सकते हैं।
  • अब आप इस जायफल के पानी को गुनगुना करके पी सकते हैं।

यह भी पढ़ें- जायफल है सेहत के लिए गुणों का खजाना, खाने से मिलेंगे ढेरों फायदे

Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।