Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Periods Pain: पीरियड्स दर्द से राहत पाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 6 फूड्स

    By Saloni UpadhyayEdited By:
    Updated: Tue, 20 Dec 2022 10:31 AM (IST)

    Periods Pain महिलाओं को हर महीने पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ये समस्याएं आमतौर पर हार्मोनल बदलाव के कारण होते हैं। आप इस समस्या से राहत पाने के लिए डाइट में बदलाव कर सकती हैं। आइए जानें...

    Hero Image
    Periods Pain: पीरियड्स दर्द से राहत पाने के लिए खाएं ये चीजें

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्कPeriods Pain: पीरियड्स के दौरान महिलाओं को काफी तकलीफ का सामना करना पड़ता है। हर महीने मासिक चक्र के दौरान महिलाओं को पेट दर्द, सिर दर्द, ऐंठन, कमर दर्द, मूड में बदलाव आदि समस्याएं होती हैं। खानपान और गलत लाइफस्टाइल के कारण भी पीरियड्स के दिनों में तकलीफ बढ़ सकती है। कई महिलाएं इस असहनीय दर्द से राहत पाने के लिए दवाएं लेती हैं। चाहें तो आप घरेलू उपचार की मदद से भी पीरियड्स दर्द से राहत पा सकती हैं। तो चलिए जानते हैं, इस दर्द से राहत पाने के लिए आप खानपान में क्या शामिल करें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1. हरी सब्जियां खाएं

    पीरियड्स के दौरान खून की कमी की वजह से शरीर में आयरन की मात्रा कम हो सकती है। जिससे सुस्ती महसूस होती है। आप इस समस्या से राहत पाने के लिए हरी सब्जियां खा सकती हैं। हरी पत्तेदार साग, पालक आदि का सेवन कर सकती हैं।

    2. कैल्शियम युक्त आहार लें

    पीरियड्स दर्द को कम करने के लिए कैल्शियम से भरपूर आहार लें। इससे ऐंठन को कम करने में मदद मिल सकती है। डाइट में आप दूध, पनीर, दही आदि ले सकती हैं।

    3. अजवाइन है फायदेमंद

    पीरियड्स के दौरान गैस की समस्या बढ़ जाती है, जिससे पेट में दर्द होता है। ऐसे में अजवाइन का सेवन कर सकती हैं। इसके लिए अजवाइन में नमक मिलाकर गुनगुने पानी के साथ सेवन करें। आप पीरियड्स दर्द से राहत पा सकती हैं।

    4. अदरक का सेवन करें

    पीरियड्स दर्द को कम करने के लिए आप अदरक का सेवन कर सकती हैं। इसके लिए आप अदरक की चाय पी सकते हैं।

    5. पपीता खाएं

    पीरियड्स के दौरान पाचन क्रिया को बेहतर बनाने के लिए डाइट में पपीता शामिल कर सकती हैं। इसे खाने से दर्द में भी आराम मिलता है और ब्लड का फ्लो भी सही हो सकता है।

    6. डार्क चाॉकलेट खाएं

    डार्क चॉकलेट फाइबर और मैग्नीशियम से भरपूर होता है। ये दर्द से राहत दिलाने में कारगर साबित हो सकते हैं।

    Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

    Picture Courtesy: Freepik