Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सोते वक्त आती है घर्र-घर्र की आवाज, तो हो जाएं सावधान! ये 3 एक्सरसाइज खर्राटे से दिलाएंगे राहत

    Updated: Sun, 30 Mar 2025 01:39 PM (IST)

    अगर खर्राटे आपकी या आपके परिवार की नींद खराब कर रहे हैं तो इन्हें हल्के में न लें। इससे आपको कई बीमार‍ियों का खतरा हो सकता है। अगर आप मेड‍िकल ट्रीटमेंट नहीं लेना चाहते हैं ताे आप कुछ एक्‍सरसाइज कर भी इस समस्‍या से नि‍जात पा सकते हैं। आज हमने आपको कुछ खाद्य पदार्थों के बारे में भी बताया है। हालांक‍ि समस्‍या बढ़ने पर डॉक्‍टर से सलाह जरूर लें।

    Hero Image
    खर्राटे लेने से इन बीमार‍ियों का होता खतरा। (Image Credit- Freepik)

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। आजकल की भागदौड़ भरी ज‍िंदगी में लोग अपनी सेहत का खास ख्‍याल नहीं रख पा रहे हैं। से में वे कई तरह की बीमार‍ियों की चपेट में आ रहे हैं। आज हम खर्राटे की बात करेंगे जो आज के समय में एक आम समस्‍या बन गई है। अक्सर गहरी नींद में जाने के बाद लोग खर्राटे लेने लगते हैं। इससे खर्राटे लेने वाले को तो परेशानी नहीं होती है लेकिन जो लोग बगल में सोते हैं उनकी नींद जरूर खराब हो जाती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हालांक‍ि इसे नजरअंदाज करना आपके ल‍िए जानलेवा हो सकता है। ये सेहत पर बुरा असर डाल सकती है। अगर आप या आपके पर‍िवार में कोई खर्राट की समस्‍या से जूझ रहा है तो ये लेख आपके काम की हो सकती है। अच्छी बात यह है कि कुछ आसान एक्सरसाइज से इसे काफी हद तक कम किया जा सकता है। आइए खर्राट के कारण, बीमार‍ियों का खतरा और कुछ आसान एक्‍सरसाइज के बारे में जानते हैं-

    खर्राटे आने के कारण

    • वजन बढ़ने से गले और गर्दन के आसपास चर्बी जमा हो जाती है ज‍िससे सोते समय खरार्ट आते हैं।
    • एलर्जी, सर्दी-जुकाम या साइनस की समस्या से नाक बंद हो जाती है। इससे खर्राटे आते हैं।
    • पीठ के बल सोने से खर्राटे आ सकते हैं।
    • शराब और सिगरेट पीने से भी मांसपेशियां ढीली हो जाती हैं जिससे खर्राटे बढ़ सकते हैं।

    खर्राटों से होने वाली बीमारियां

    • स्लीप एपनिया
    • द‍िल की बीमारी का खतरा
    • डायबिटीज
    • स्ट्रोक

    खर्राटों से छुटकारा दिलाएंगे 3 एक्‍सरसाइज

    • जीभ की एक्सरसाइज- इसे करने के ल‍िए अपनी जीभ को बाहर निकालें और 10 सेकंड तक पकड़कर रखें। इसे दिन में 10-15 बार दोहराएं। इससे आपके खर्राट की समस्‍या कम हो सकती है।
    • गले की एक्सरसाइज- जोर से आ, ई, ऊ का उच्चारण करें। इसे 5 मिनट तक दोहराएं। इससे गले की मांसपेशियां टोन होती हैं।
    • सांस लेने की एक्सरसाइज- इसे करने के ल‍िए मुंह बंद रखें और नाक से गहरी सांस लें। यह नाक से सांस लेने की आदत डालने में मदद करता है।

    खर्राटों से छुटकारा पाने के लिए खाएं ये चीजें

    • शहद- शहद में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-माइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं। खर्राटे की समस्‍या से छुटकारा पाने के लिए रात में सोने से पहले गर्म पानी या दूध में एक चम्मच शहद मिलाकर पी लें।
    • हल्दी- हल्दी खाने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे खर्राटों की समस्या दूर होती है। रात में सोने से पहले हल्दी वाला दूध जरूर प‍िएं।
    • प्याज- खर्राटे के इलाज में प्याज फायदेमंद माना जाता है। प्याज नाक और गले का रास्‍ता साफ करता है। ऐसे में रात में खाना खाने से पहले प्याज का सेवन जरूर करें।

    यह भी पढ़ें: द‍िनभर मोबाइल चलाने से सेहत को हो सकते हैं 5 नुकसान, स्‍क्रीन टाइम कम कर द‍िया तो म‍िलेंगे गजब के फायदे

    यह भी पढ़ें: क्‍या Stress से Migraine ट्र‍िगर हो सकता है? इन 5 तरीकों से स‍िरदर्द को करें मैनेज

    Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।