विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

High Cholesterol: डाइट में शामिल करें ये 5 तरह के नेचुरल ड्रिंक्स, बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल होगा कम

By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
Published: Wed, 06 Sep 2023 09:45 AM (IST)

High Cholesterol इन दिनों ऑयली फूड्स खाने के कारण कोलेस्ट्रॉल की समस्या आम होती जा रही है।बैड कोलेस्ट्रॉल के कारण ...और पढ़ें

High Cholesterol: बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए पिएं ये ड्रिंक्स
High Cholesterol: बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए पिएं ये ड्रिंक्स

HighLights

  1. ग्रीन टी में मौजूद कैटेचिन खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मददगार है।
  2. टमाटर में लाइकोपीन पाया जाता है, जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है।
  3. ओट मिल्क में सैचुरेटेड फैट की मात्रा कम होती है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। High Cholesterol: आजकल लोग ऑयली फूड्स खाना ज्यादा पसंद करते हैं, लेकिन इससे आपको कई सेहत संबंधी कई समस्याएं हो सकती हैं। इनमें वसा की मात्रा अधिक होती है। अगर आप नियमित रूप से इन फूड्स का सेवन करते हैं, तो ब्लड में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ सकती है।

शरीर में दो प्रकार के कोलेस्ट्रॉल पाए जाते हैं- गुड कोलेस्ट्रॉल और बैड कोलेस्ट्रॉल। गुड कोलेस्ट्रॉल हमें कई बीमारियों से बचाता है जबकि बैड कोलेस्ट्रॉल के कारण कई खतरनाक बीमारियां हो सकती हैं। ऐसे में आप अपनी डाइट में कुछ ड्रिंक्स शामिल कर खराब कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं।

ग्रीन टी

ग्रीन टी एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है। इसमें मौजूद कैटेचिन खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मददगार है। अगर आप नियमित रूप से ग्रीन टी पीते हैं, तो इससे वजन भी कम होगा और शरीर में एलडीएल की मात्रा भी कम हो सकती है।

टमाटर का जूस

जिन लोगों को खराब कोलेस्ट्रॉल की समस्या है, उनके लिए टमाटर का जूस बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। टमाटर में लाइकोपीन नामक यौगिक होता है, जो खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है।

सोया दूध

सोया का दूध कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मददगार साबित हो सकता है। इसमें सैचुरेटेड फैट की मात्रा काफी कम होती है।

जई का दूध

जई का दूध एक पौधे का दूध है, जो अनाज से प्राप्त किया जाता है। यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को सामान्य करने में काफी मददगार है। ओट मिल्क में भी सैचुरेटेड फैट की मात्रा भी कम होती है। 

ऑरेंज जूस

ऑरेंज जूस विटामिन-सी का समृद्ध स्रोत है। यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को सामान्य करने में भी मदद करता है। इसके अलावा संतरे के जूस में मौजूद पेक्टिन और लिमोनॉइड नामक यौगिक खून में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकते हैं।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Pic Credit: Freepik