विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Stomach Cleaning Tips: पेट साफ करने में आती है दिक्कत, तो काम आएंगे ये 5 घरेलू उपाय

By Ruhee ParvezEdited By: Ruhee Parvez
Published: Wed, 11 Jan 2023 01:00 PM (IST)Updated: Wed, 11 Jan 2023 01:11 PM (IST)

Stomach Cleaning Home Remedies हेल्दी रहने और स्वस्थ पाचन के लिए ज़रूरी है कि हमारा पेट रोज़ अच्छी तरह से ...और पढ़ें

Stomach Cleaning Tips: ये 5 आसान उपाय करेंगे पेट साफ करने में आपकी मदद
Stomach Cleaning Tips: ये 5 आसान उपाय करेंगे पेट साफ करने में आपकी मदद

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Stomach Cleaning Home Remedies: हेल्दी और फिट रहने के लिए जितना ज़रूरी स्वस्थ खाना खाना है, उतना ही रोज़ पेट का साफ होना भी है। अगर आपका पेट रोज़ आसानी से साफ हो जाता है, तो इसका मतलब आपकी डाइट अच्छी है और पाचन दुरुस्त है। खराब पाचन सेहत से जुड़ी कई तरह की समस्याओं की जड़ बन जाता है। अगर आपका पेट रोज़ साफ नहीं होता है, तो यह 5 प्राकृतिक तरीके आपके काम आ सकते हैं।

डाइट में बढ़ाएं फाइबर की मात्रा

पाचन को स्वस्थ रखने के लिए फाइबर बेहद ज़रूरी होता है, क्योंकि यह मल को मुलायम करने के साथ शरीर से बाहर निकालने की क्रिया को आसान भी बनाता है।

हर्बल चाय पिएं

हर्बल चाय खराब स्वास्थ्य से लड़ने का काम करती है, खासतौर पर आंत की सेहत। इसका सेवन पेट को शांत करता है, गैस से राहत दिलाता है और पाचन क्रिया को आराम पहुंचाता है।

कोलोन को साफ करने वाले फूड्स

अगर आपकी डाइट खराब है, तो आपको रोज़ पेट साफ करने में दिक्कत आएगी। हालांकि, अगर आप डाइट में ओट्स, सेब, अदरक, हल्दी और हरी सब्ज़ियों को शामिल करते हैं, तो इससे आपको कोलोन को हेल्दी रखने में मदद मिलेगी।

फर्मेंटेड खाना ज़रूर लें

खाने में दही, किमची, सावरक्रॉट, केफिर और अचार जैसे फर्मेंटेड फूड्स ज़रूर लें। ये प्राकृतिक प्रोबायोटिक फूड्स होते हैं, जो माइक्रो-ऑर्गैनिज़्म से भरपूर होते हैं और आंत को साफ करने का काम करते हैं।

खूब पानी पिएं

हम जो खाना खाते हैं पानी उसे नम करता है और उसे टूटने में मदद मिलती है। जिससे हमारे शरीर के लिए खाने से उन सभी आवश्यक पोषक तत्वों को अवशोषित करना आसान हो जाता है।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के फिटनेस प्रोग्राम या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर या डाइटीशियन से सलाह ज़रूर करें।

Picture Courtesy: Freepik/Pexel