Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कच्चा पपीता खाने के हैं कई हैरतअंगेज फायदे, शुगर के मरीजों के लिए तो है रामबाण

    Updated: Fri, 14 Mar 2025 08:05 AM (IST)

    कच्चा पपीता एंटी पैरासिटिक और एंटी अमेबिक होता है जिससे पाचन के साथ बॉवेल मूवमेंट में सुधार होता है कब्ज से राहत मिलती है। साथ ही अल्सर सीने में जलन और गैस्ट्रिक समस्याओं से भी निजात दिलाता है। वहीं पपीते के बीज (papaya seeds medicinal properties) कई सारे न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होते हैं जिसकी वजह से इसे डाइट में शामिल करने से कई समस्याओं से राहत मिलती है।

    Hero Image
    कच्चा पपीता पेट के लिए काफी मुफीद है। ( Pic Courtesy : Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। कच्चा पपीता एक पौष्टिक फल है जो कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है। कच्चा पपीता खाने से आपको कई फायदे मिलते हैं। ज्यादातर लोग कच्चा पपीता खाने के फायदे से अनजान रहते हैं। लेकिन आज हम आपको कच्चा पपीता खाने के कई बेहतरीन फायदे बताने जा रहे हैं। कच्चा पपीता खाना शुगर के मरीजों के लिए भी काफी लाभकारी है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1. मधुमेह के मरीजों के लिए फायदेमंद

    कच्चा पपीता मधुमेह के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें पपेन नामक एक एंजाइम होता है जो शरीर में शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है। शुगर के मरीज अगर रेगुलर कच्चे पपीते का सेवन कर लें तो शुगर कंट्रोल करने में उन्हें काफी मदद मिल सकती है।  

    यह भी पढ़ें : सीने की जलन के कारण आप भी हो जाते हैं बैचेन? अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे- मिलेगा आराम

    2. पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है

    कच्चा पपीता खाने से आपका पाचन तंत्र काफी मजबूत होता है। कच्चा पपीता पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसमें फाइबर और पपेन होता है जो पाचन को सुधारता है और कब्ज, गैस, और अन्य पाचन संबंधी समस्याओं को कम करता है। 

    3. वजन कम करने में मदद 

    अगर आप वजन कम करने की सोच रहे हैं तो कच्चा पपीता का सेवन करें। यह आपके वजन को कम करने में काफी मददगार साबित होता है। कच्चा पपीता वजन कम करने में मदद करता है। इसमें फाइबर और पानी की मात्रा अधिक होती है जो पेट को भरता है और भूख को कम करता है।

    4. त्वचा को स्वस्थ बनाता है

    कच्चा पपीता आपकी स्किन को भी निखारता है। क्योंकि इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाते हैं। आप कच्चे पपीते का पेस्ट बनाकर उसमें दूध और हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। इससे चेहरे पर काफी निखार आता है। 

    5. बालों को स्वस्थ बनाता है

    कच्चा पपीता बालों को स्वस्थ बनाने में मदद करता है। बालों में आप कच्चे पपीते का पेस्ट बनाकर लगा लें। फिर कुछ देर बाद इस पेस्ट को ठंडे पानी से धोलें। इस नुस्खे से आपके बाल काफी स्वस्थ और सिल्की हो  जाते हैं। इससे डैंड्रफ को कम करने में भी मदद मिलती है। 

    Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    यह भी पढ़ें : छोटे बच्चों के सामने भूलकर भी न रखें ये 3 चीजें, पलक झपकते खुद को पहुंचा लेंगे नुकसान