विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

डायबिटीज का खतरा सिर्फ मीठे से नहीं, रोज की ये आदतें भी बढ़ा सकती हैं ब्लड शुगर की परेशानी

Published: Tue, 06 Oct 2026 11:35 AM (GMT+05:30)

सिर्फ मीठा ही नहीं, बल्कि रोजमर्रा की कुछ आदतें भी टाइप-2 डायबिटीज का खतरा बढ़ा सकती हैं।

रोजाना की आदतें जो बढ़ाती हैं टाइप 2 डायबिटीज का खतरा (Image Source: AI Generated)

रोजाना की आदतें जो बढ़ाती हैं टाइप 2 डायबिटीज का खतरा (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिसे आगे आने वाले समय में लोगों के लिए बड़ा खतरा माना जा रहा है। इसमें भी चिंता की बात यह है कि भारत डायबिटीज कैपिटल का टाइटल लेते हुए सबसे आगे खड़ा हुआ है। इसकी वजहों पर नजर डालें तो हम पाते हैं कि लोगों का लाइफस्टाइल दिन-ब-दिन बिगड़ता ही जा रहा है, फिर चाहे वो रहन-सहन हो या खानपान। 

ऐसे में आइए हम रोज की उन आदतों पर नजर डालें, जो आगे चलकर टाइप-2 डायबिटीज का कारण बन सकती हैं। 

पैकेट फूड ज्यादा खाना 

पैकेट फूड का ज्यादा सेवन टाइप-2 डायबिटीज के साथ-साथ डिप्रेशन और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का कारण भी बन सकता है। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की रिपोर्ट्स कहती हैं कि अगर आप 10% पैकेट प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन बढ़ाते हैं, तो उससे 15% डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है। 

सुबह का नाश्ता न करना 

साल 2019 में द जर्नल ऑफ नूट्रिशन में प्रकाशित एक स्टडी कहती है कि जो लोग ज्यादातर समय अपना रोज का नाश्ता जल्दबाजी में छोड़ देते हैं, उनमें आगे चलकर टाइप 2 डायबिटीज का खतरा ज्यादा रहता है। ऐसा इसलिए क्योंकि नाश्ता न करने से हमारे शरीर की सेल्स इंसुलिन हॉर्मोन को लेकर ठीक से प्रतिक्रिया नहीं करती। 

एक जगह 30 मिनट से ज्यादा बैठना 

डॉक्टर यूं ही रोजाना एक्सरसाइज करने की सलाह नहीं देते, क्योंकि एक जगह लंबे समय तक बैठे रहना और शरीर को एक्टिव न रखना सीधे तौर पर टाइप 2 डायबिटीज का खतरा बढ़ाता है। जबकि आज के कॉर्पोरेट कल्चर में लैपटॉप और कंप्यूटर के सामने बैठना लोगों में आदत बन गई है, जिसे समय रहते सुधारने में भलाई है। 

नींद पूरी न लेना

नींद और टाइप 2 डायबिटीज के बीच कनेक्शन के बारे में साल 2022 में डायबिटीज केयर जर्नल में प्रकाशित हुआ था। करीब 3 लाख लोगों पर हुई स्टडी में पाया गया कि जिन लोगों को सोने में परेशानी होती है या उनका स्लीप साइकिल बिगड़ा हुआ है, उनमें डायबिटीज का जोखिम भी ज्यादा रहता है। 

स्मोकिंग 

सेंटर्स फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन की माने तो स्मोकिंग करने वालों को बाकी लोगों की तुलना में डायबिटीज का 30-40% ज्यादा खतरा रहता है। हालांकि, एक्स्पर्ट्स ने इसे लेकर अभी तक कोई सीधा संबंध नहीं पाया है, लेकिन स्मोकिंग का तनाव से लिंक बताया गया है। 

यह भी पढ़ें- जितना ज्यादा पैदल चलेंगे टीनएजर्स, दिमाग का विकास होगा उतना ही बेहतर; नई रिसर्च में खुलासा

यह भी पढ़ें- मांसपेशियों में कमजोरी और बोलने में दिक्कत... जानिए बच्चों में होने वाले 'सेरेब्रल पाल्सी' के लक्षण

Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लें।