बचपन से ही सिखा दें बच्चों को Oral Health से जुड़ी 7 आदतें, नहीं लगाने पड़ेंगे Dentist के चक्कर
बच्चों के दांतों का ख्याल रखना उतना ही जरूरी है जितना कि उनके शरीर का। हेल्दी दांत न सिर्फ बच्चों को खाने का लुत्फ उठाने में मदद करते हैं बल्कि उनके कॉन्फिडेंस को भी बढ़ाते हैं। कई बार पेरेंट्स Oral Health को लेकर लापरवाह हो जाते हैं जिसके कारण बच्चों को दांतों की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आइए जानें 7 Oral Health Tips for Children...
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Oral Health Tips for Children: अगर बच्चों की ओरल हेल्थ का ठीक से ख्याल नहीं रखा जाए तो उन्हें दांतों में कीड़े लग सकते हैं और मसूड़े भी सूज सकते हैं। इतना ही नहीं, अगर दांतों से जुड़ी समस्याएं बढ़ जाएं तो यह उनके पूरे शरीर पर असर डाल सकती है। इससे उन्हें दिल की बीमारी, शुगर और सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।
अगर हम बच्चों को बचपन से ही दांत साफ करने और सही तरह से खाने की आदत डाल दें तो उनके दांत मजबूत रहेंगे और उन्हें बीमारियों से बचाया जा सकता है। मजबूत दांतों से बच्चे अच्छे से खा पाते हैं और उनके शरीर को भी सही पोषण मिलता है। इससे वे हेल्दी रहते हैं और पढ़ाई में भी अच्छा ध्यान लगा पाते हैं। आइए इस आर्टिकल में आपको ऐसी ही 7 आदतों (7 Habits for a Dentist-Free Life) के बारे में बताते हैं।
बच्चों को बचपन से ही सिखाएं ओरल हेल्थ से जुड़ी 7 आदतें
दांतों की सफाई ठीक से करने की आदत
बच्चों को दो बार ब्रश करने की आदत डालें, सुबह उठकर और सोने से पहले। ब्रश करते समय दांतों के हर हिस्से को अच्छी तरह साफ करें। इसके लिए आप बच्चों के लिए विशेष रूप से डिजाइन किए गए टूथब्रश और टूथपेस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं।
सोने से पहले ब्रश करने की आदत
सोने से पहले ब्रश करना बहुत जरूरी है क्योंकि इस दौरान मुंह में बैक्टीरिया बढ़ जाते हैं। इसलिए सोने से पहले ब्रश करने की आदत डालें।
मीठा खाने के बाद मुंह धोने की आदत
मीठा खाने के बाद मुंह में बैक्टीरिया तेजी से बढ़ते हैं जो दांतों के लिए नुकसानदायक होते हैं। इसलिए मीठा खाने के बाद मुंह धोने की आदत डालें।
यह भी पढ़ें- बच्चों की ओरल हेल्थ का ख्याल रखने के लिए अपनाएं ये 5 आसान तरीके
जीभ साफ करने की आदत
दांतों के साथ-साथ जीभ को भी साफ करना बहुत जरूरी है क्योंकि जीभ पर भी बैक्टीरिया जमा हो जाते हैं। आप बच्चों को टंग क्लीनर से जीभ साफ करने की आदत डाल सकते हैं।
फ्लॉस का इस्तेमाल करना
फ्लॉस का इस्तेमाल दांतों के बीच फंसे भोजन के कणों को निकालने के लिए किया जाता है। बच्चों को फ्लॉस का इस्तेमाल करना सिखाएं।
हेल्दी डाइट
बच्चों को हेल्दी डाइट देने से उनके दांत मजबूत बनते हैं। बच्चों को फलों, सब्जियों, दूध और दही जैसी चीजें खाने के लिए मोटिवेट करें।
रेगुलर डेंटल चेकअप
बच्चों को हर 6 महीने में एक बार डेंटिस्ट के पास ले जाएं। वह बच्चों के दांतों को टेस्ट करेंगे और किसी भी समस्या का पता लगाएंगे।
बच्चों में ओरल हेल्थ की आदतें डालने के टिप्स
- बच्चों को ब्रश करना एक फन एक्टिविटी की तरह सिखाएं। आप उनके लिए अलग-अलग तरह के टूथब्रश और टूथपेस्ट खरीद सकते हैं। इतना ही नहीं, आप बच्चों के साथ मिलकर ब्रश भी कर सकते हैं।
- जब आप खुद नियमित रूप से ब्रश करते हैं तो बच्चे भी आपकी नकल करेंगे। इसलिए अपने अंदर भी यह हेल्दी हैबिट डाल लें।
इन आदतों को डेली रूटीन में शामिल करके आप बच्चों की ओरल हेल्थ को लंबे समय तक अच्छा रख सकते हैं।
यह भी पढ़ें- इन हेल्दी आदतों से अपने ओरल हेल्थ का रखें ध्यान, बरतें ये सावधानी
Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।