विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तलवों की खुजली चैन से सोने नहीं देती? इस परेशानी के पीछे छिपे हो सकते हैं कई कारण

By Niharika PandeyEdited By: Harshita Saxena
Published: Thu, 26 Nov 2026 07:00 AM (IST)

स्किन पर खुजली होना कोई गंभीर बात नहीं लेकिन ऐसा लगातार हो रहा हो तो तुरंत ही डॉक्टरी सलाह लें।

तलवों की खुजली के कारण और घरेलू उपाय जानें, प्रुरिटस से पाएं राहत (Picture Credit- AI Generated)

तलवों की खुजली के कारण और घरेलू उपाय जानें, प्रुरिटस से पाएं राहत (Picture Credit- AI Generated)

HighLights

  1. ड्राई स्किन, इन्फेक्शन, बीमारी तलवों की खुजली के कारण

  2. पैरों को साफ और मॉइश्चराइज रखना खुजली से राहत देगा

  3. लगातार खुजली होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। त्वचा में लगातार खुजली होने की समस्या प्रुरिटस कहलाती है। यह सिर्फ स्किन पर होने वाली खुजली भर नहीं है, बल्कि यह स्किन एलर्जी, ड्राईनेस या इन्फेक्शन की वजह से भी हो सकता है। वहीं, लिवर की समस्या, थायरॉइड या फिर डायबिटीज में भी ऐसा देखा गया है। प्रूरिटस के क्या कारण हो सकते हैं और इससे कैसे बचा सकता है, जानेंगे इस आर्टिकल में।

ड्राई स्किन

कई बार गर्म पानी से नहाना, केमिकल वाले साबुन, एक्जीमा या सोरायिस जैसी स्किन डिजीज से स्किन की ड्राईनेस बढ़ती है और खुजली होती है। अगर सही नाप के जूते ना पहने जाएं तो उससे भी स्किन के ड्राई होने और फटने का डर रहता है।

इन्फेक्शन

अगर आपके पैरों में हर समय पसीना बना रहता है तो एथलीट्स फुट जैसे फंगल इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। यह इन्फेक्शन गर्म, नमी वाले वातावरण में बढ़ता है जैसे जूते पहनने पर लगातार पसीना बहते रहना। सार्वजनिक स्वीमिंग पूल का इस्तेमाल भी इस इन्फेक्शन का कारण बन सकता है।

प्रेग्नेंसी

काफी सारी महिलाओं को प्रेग्नेंसी के दौरान पैर, हाथ और पेट पर खुजली महसूस होती है।

नर्व से जुड़ी परेशानी

ज्यादातर डायबिटीज की वजह से होने वाली पेरीफेरल न्यूरोपैथी की समस्या या नर्व से जुड़े अन्य डिसऑर्डर में रात के समय पैरों के तलवों में खुजली होती है।

ठंडा मौसम

जिन लोगों को ठंडे मौसम से एलर्जी होती है उनके पैरों के अंगूठे और उंगलियों में रेड पैचेस या सूजन हो जाती है। इसके साथ ही तेज खुजली भी होती है।

दवाएं

कुछ खास पेन किलर्स, हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल की दवाइयां भी पैरों में खुजली का कारण बन सकती हैं।

किडनी और लिवर की बीमारी

इन दोनों ही स्थितियों में तलवों में खुजली महसूस हो सकती है। इन बीमारियों की वजह से स्किन ड्राई या पपड़ीदार हो सकती है, पैरों के तलवों में क्रैक की समस्या होने का खतरा भी बढ़ जाता है।

इन छोटे-छोटे उपायों से मिल सकती है राहत

  • पैरों को हमेशा ड्राई और साफ रखें। खासकर अंगूठे के बीच वाले हिस्से को।
  • नेचुरल तत्वों से बने साबुन से पैरों की सफाई करें।
  • अल्कोहल फ्री मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें। इससे ड्राईनेस कम होगी।
  • ठंडे पानी में बेकिंग सोडा डालकर पैरों को डुबोएं। इससे खुजली से राहत पाने में मदद मिल सकती है।

ऐसे में दिखाएं डॉक्टर को

यदि इन छोटे-छोटे उपायों या सावधानियों के बावजूद भी खुजली बनी हुई है तो आपको डॉक्टरी सलाह की जरूरत है। यह किसी बीमारी की वजह से हो सकता है, जिसका तत्काल उपचार जरूरी है।

यह भी पढ़ें- जिस खांसी को आप मौसम का असर समझ रहे हैं, कहीं वो लंग कैंसर की आहट तो नहीं? जानिए कब Cough Syrup नहीं आता काम

यह भी पढ़ें- महिलाओं की सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं ये ड्राई फ्रूट्स! दिल-दिमाग से लेकर इम्युनिटी तक का रखेंगे ख्याल


Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।