Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Oat Milk Benefits: अगर आप हैं लैक्टोज इनटॉलेरेंट, तो पोषण से भरपूर ओट मिल्क बन सकता है बेहतर विकल्प

    Updated: Sat, 23 Mar 2024 07:39 AM (IST)

    ओट मिल्क सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद पोषक तत्वों की वजह से इसे सेहत के लिए लाभदायक माना जाता है। लैक्टोज इनटॉलेरेंस लोगों के लिए ओट मिल्क साधारण दूध के बदले एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। इसे घर पर भी आसानी से बनाया जा सकता है। जानें ओट मिल्क पीने से क्या फायदे मिल सकते हैं।

    Hero Image
    ओट मिल्क पीने से मिल सकते हैं अनेक फायदे

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Oats Milk Benefits: ओट्स सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इस कारण ही, ज्यादा से ज्यादा लोग इसे अपनी डाइट में शामिल करना चाहते हैं। ओट्स साबुत अनाज होता है, जिससे सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से बचाव करने में मदद मिलता है। ओट्स का दूध भी सेहत के लिए उतना ही लाभदायक होता है। जो लोग लैक्टोज इनटॉलेरेंट होते हैं, उनके लिए ओट्स मिल्क काफी फायदेमंद होता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ओट मिल्क में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जैसे- कैल्शियम, विटामिन-डी, विटामिन-बी 12, फाइबर आदि, जो कई बीमारियों से बचाव में मदद करते हैं और अच्छी सेहत बनाने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं, ओट मिल्क पीने से क्या फायदे मिल सकते हैं।

    दिल को दुरुस्त रखने में मददगार

    ओट मिल्क में भरपूर में फायइबर पाया जाता है, जो दिल से जुड़ी बीमारियों को दूर रखता है। इसके सेवन से कोलेस्ट्रोल लेवल को कम करने में भी मदद मिलती है, जिससे आर्टरीज ब्लॉक नहीं होती और हार्ट अटैक का खतरा कम होता है।

    यह भी पढ़ें: अगर बेकार समझकर फेंक देते हैं अनार के छिलके, तो जान लें इससे मिलने वाले फायदे

    वजन कम करनें सहायक

    ओट मिल्क में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। इसके सेवन से लंबे समय तक पेट भरा रहता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती और ओवर ईटिंग करने की समस्या से भी राहत मिलती है और वजन कम करने में भी मदद मिलती है।

    ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद करता है

    ओट मिल्क में बीटा-ग्लूकेन पाया जाता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। साथ ही, इसमें मौजूद फाइबर भी ब्लड शुगर को बढ़ने नहीं देता। इसलिए डायबिटीज के रोगियों के लिए इसका सेवन काफी फायदेमंद रहता है।

    हड्डियां मजबूत बनती है

    ओट मिल्क में विटामिन-डी और कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनने में मदद करते हैं। इसलिए इसे पीने से ओस्टियोपोरेसिस जैसी समस्या से भी बचाव होता है।

    पाचन क्रिया बेहतर होती है

    ओट मिल्क में भरूपर फाइबर होता है, जो पाचन को दुरुस्त रखता है। इसके सेवन से कब्ज जैसी समस्या नहीं होती और पेट साफ रहता है।

    घर में कैसे बनाएं ओट मिल्क?

    घर में ओट्स बनाने के लिए ओट्स को कम से कम आधा घंटे तक भिगोकर रखें। इसके बाद इसे निकालकर, इसका एक्सट्रा पानी निकाल लें। अब मिक्सर में ओट्स के साथ 3-4 कप पानी डालकर ब्लैंड करें। अब एक छलनी का उपयोग करके दूध को छान लें और ओट मिल्क तैयार है।

    यह भी पढ़ें: अगर नहीं भाता दूध का स्वाद, तो इन चीजों को मिलाकर पीने से मजेदार हो जाएगा टेस्ट और बढ़ेगा पोषण

    Picture Courtesy: Freepik

    comedy show banner