विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिमाग को अंदर से 'रीचार्ज' करेंगे ये फूड्स, मूड और मेमोरी के लिए माने जाते हैं रामबाण नुस्खा

By Meenakshi NaiduEdited By: Shweta Chauhan
Published: Tue, 24 Nov 2026 07:00 AM (IST)

न्यूरोलॉजिस्ट दिमाग को ऊर्जा देने और मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए कुछ खास फूड्स खाने की सलाह देते हैं। 

मेंटल हेल्थ के लिए सुपरफूड्स (Image Source: AI Generated)

मेंटल हेल्थ के लिए सुपरफूड्स (Image Source: AI Generated)

HighLights

  1. अखरोट, फैटी फिश याददाश्त और एकाग्रता बढ़ाने में सहायक

  2. दही और डार्क चॉकलेट मूड को स्थिर रखने में मदद करते हैं

  3. हरी सब्जियां, ब्लूबेरी दिमाग को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आजकल लोग अपने फोन की बैटरी तो समय-समय पर चार्ज कर लेते हैं, लेकिन दिमाग को एनर्जी देने वाले पोषण पर ध्यान देना भूल जाते हैं। ऐसे में लगातार तनाव, स्क्रीन टाइम और अनियमित दिनचर्या का असर सबसे पहले हमारी मेंटल हेल्थ पर पड़ता है। 

यही कारण है कि न्यूरोलॉजिस्ट केवल दवाइयों पर नहीं, बल्कि सही खानपान पर जोर देते हैं। कुछ खास फूड्स ऐसे हैं जिन्हें हमारे एक्सपर्ट्स खुद भी डेली खाते हैं जिससे दिमाग तेज, शांत और संतुलित बना रहे।तो आइए जानते हैं उन  फूड्स के बारे में जो मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मददगार माने जाते हैं

अखरोट

इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट और हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं, जो याददाश्त और एकाग्रता को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।डेली थोड़ी मात्रा में अखरोट खाने से मानसिक थकान दूर होती है।

फैटी फिश

सैल्मन, टूना और सार्डिन जैसी मछलियों में ओमेगा-3 भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह दिमाग की कोशिकाओं को मजबूत बनाकर मूड को स्थिर रखने में मदद करता है। न्यूरोलॉजिस्ट मानते हैं कि ये डिप्रेशन और एंजाइटी के जोखिम को कम करने में सहायक होता है।

दही

इसमें मौजूद प्रोबायोटिक्स पेट और दिमाग के बीच बेहतर तालमेल बनाने में मदद करते हैं। वैज्ञानिक शोध बताते हैं कि हेल्दी गट मानसिक स्वास्थ्य पर पॉजिटिव इफेक्ट डालता है।

डार्क चॉकलेट

डार्क चॉकलेट में मौजूद फ्लेवोनॉयड्स और मैग्नीशियम दिमाग में ब्लड फ्लो बढ़ाने में मदद करते हैं। सीमित मात्रा में इसका सेवन तनाव कम करने और खुशी महसूस कराने वाले हार्मोन को सक्रिय करने में सहायक होता है।

हरी पत्तेदार सब्जियां

पालक, मेथी और ब्रॉकली जैसी हरी सब्जियां विटामिन के, फोलेट और आयरन से भरपूर होती हैं। ये पोषक तत्व दिमाग की कार्यक्षमता को बनाए रखने में सहायक हैं।नियमित सेवन से उम्र के साथ होने वाली मानसिक कमजोरी का खतरा भी कम हो सकता है।

ब्लूबेरी

ब्लूबेरी में शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो दिमाग को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। यह याददाश्त और सीखने की क्षमता को बेहतर बनाने में मदद करती है। इसे स्मूदी, ओट्स या स्नैक के रूप में आसानी से खाया जा सकता है।

मेंटल हेल्थ को मजबूत बनाए रखने के लिए पौष्टिक आहार के साथ अच्छी नींद, नियमित व्यायाम और तनाव को नियंत्रित करना भी बेहद जरूरी है।

यह भी पढ़ें- भूख नहीं फिर भी बार-बार चाहिए एक ही स्नैक, कहीं शरीर कुछ बताने की कोशिश तो नहीं कर रहा?

यह भी पढ़ें- हड्डियों की मजबूती के लिए सिर्फ 'कैल्शियम' लेना काफी नहीं! अच्छी बोन हेल्थ के लिए गांठ बांध ले ये बातें

Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।