शरीर में हो गई है विटामिन-डी की कमी? धूप के अलावा इन 7 सुपरफूड्स से झटपट दूर करें अपनी परेशानी
धूप के अलावा कई फूड्स भी विटामिन-डी के अच्छे सोर्स होते हैं।

विटामिन-डी से भरपूर फूड्स (Picture Courtesy: Freepik)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। शरीर को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखने के लिए विटामिन-डी बेहद जरूरी पोषक तत्व माना जाता है। यह न केवल हड्डियों को मजबूत बनाता है, बल्कि इम्युनिटी बढ़ाने, मांसपेशियों को ताकत देने और मूड को बेहतर रखने में भी मदद करता है।
ऐसे में अक्सर लोग धूप से विटामिन-डी लेने की बात करते हैं, क्योंकि यहीं विटामिन-डी का सबसे बेहतरीन सोर्स है। हालांकि, कुछ हेल्दी फूड्स भी इसके अच्छे सोर्स हो सकते हैं, जिनसे शरीर में विटामिन-डी की कमी को काफी हद तक दूर किया जा सकता है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ हेल्दी फूड्स के बारे में जो विटामिन डी से भरपूर होते हैं।
विटामिन-डी से भरपूर फूड्स
- फैटी फिश- साल्मन, टूना और मैकेरल जैसी फैटी फिश विटामिन-डी का बेस्ट सोर्स मानी जाती हैं। इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड भी भरपूर मात्रा में होता है, जो दिल और दिमाग के लिए फायदेमंद है। सप्ताह में 1-2 बार इन्हें डाइट में शामिल करना शरीर को जरूरी पोषण देता है।
- अंडे की जर्दी- अंडे की जर्दी में प्राकृतिक रूप से विटामिन-डी पाया जाता है। सुबह के नाश्ते में उबला अंडा या ऑमलेट शामिल करने से शरीर को एनर्जी और जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं।
- दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स- दूध, दही और पनीर जैसे डेयरी प्रॉडक्ट्स में विटामिन-डी और कैल्शियम दोनों पाए जाते हैं। ये हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाते हैं। इसलिए डेली एक गिलास दूध पीना शरीर के लिए फायदेमंद माना जाता है।
- मशरूम- मशरूम उन कुछ वेजिटेरियन फूड्स में शामिल है, जिनमें विटामिन-डी पाया जाता है। धूप में रखे गए मशरूम में इसकी मात्रा और बढ़ जाती है। इसे सब्जी, सूप या सलाद के रूप में खाया जा सकता है।
- फोर्टिफाइड सीरियल्स- आजकल कई ब्रेकफास्ट सीरियल्स में विटामिन-डी मिलाया जाता है। यह उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन है जो जल्दी और हेल्दी नाश्ता करना चाहते हैं।
- संतरे का जूस- कुछ पैक्ड ऑरेंज जूस विटामिन-डी और कैल्शियम से फोर्टिफाइड होते हैं। यह शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ इम्युनिटी बढ़ाने में भी मदद करते हैं।
- सोया प्रॉडक्ट्स- सोया मिल्क और टोफू जैसे सोया प्रॉडक्ट्स भी विटामिन-डी के अच्छे सोर्स हैं, खासकर वेजिटेरियन लोगों के लिए। ये प्रोटीन से भी भरपूर होते हैं और शरीर को ताकत देने में मदद करते हैं।
- कॉड लिवर ऑयल- कॉड लिवर ऑयल विटामिन-डी और विटामिन-ए का बेस्ट सोर्स है। इसकी थोड़ी मात्रा भी शरीर की जरूरत को पूरा कर सकती है।