विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आयरन से भरपूर खाना खाकर भी नहीं बढ़ रहा हीमोग्लोबिन? इन चीजों के साथ बनाएं सही कॉम्बिनेशन

By Meenakshi NaiduEdited By: Shweta Chauhan
Published: Sun, 04 Oct 2026 06:30 AM (IST)

डाइट लेने के बावजूद अगर शरीर में हीमोग्लोबिन कम रहता है, तो इसकी वजह आयरन का सही अवशोषण न होना हो सकती है।

हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए खास फूड्स (Image Source: AI Generated)

हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए खास फूड्स (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप हेल्दी डाइट ले रहे हैं फिर भी शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी बनी रहती है, तो इसका कारण केवल आयरन की कमी नहीं बल्कि उसका सही तरीके से अवशोषण न होना भी हो सकता है। 

कई बार हम पोषक तत्वों से भरपूर भोजन करते हैं, लेकिन गलत फूड कॉम्बिनेशन के कारण शरीर उन्हें पूरी तरह उपयोग नहीं कर पाता। ऐसे में सही फूड कॉम्बिनेशन अपनाना बहुत जरूरी हो जाता है, जिससे खून की कमी दूर करने में मदद मिलती है। तो आइए जानते हैं इन कॉम्बीनेशन के बारे में 

पालक और नींबू

पालक आयरन से भरपूर होता है, लेकिन शरीर इसे आसानी से अवशोषित नहीं कर पाता। नींबू में मौजूद विटामिन सी आयरन के अवशोषण को बढ़ाता है, जिससे हीमोग्लोबिन तेजी से बढ़ने में मदद मिलती है।

गुड़ और भुना चना

गुड़ में प्राकृतिक आयरन होता है और भुना चना प्रोटीन व आयरन दोनों देता है। यह कॉम्बिनेशन खून की कमी दूर करने में बेहद असरदार माना जाता है।

अनार और काला नमक

अनार खून बढ़ाने में सहायक होता है और काला नमक पाचन सुधारता है। बेहतर पाचन से शरीर पोषक तत्वों को अच्छी तरह अवशोषित कर पाता है।

चुकंदर और गाजर

चुकंदर और गाजर का सेवन शरीर में रेड ब्लड सेल्स के निर्माण को बढ़ावा देता है और खून को साफ रखने में मदद करता है।

ड्राय फ्रूट्स और विटामिन सी फूड्स

किशमिश, बादाम जैसे ड्राय फ्रूट्स को संतरा, आंवला या मौसंबी के साथ लेने से आयरन का अवशोषण बेहतर होता है और हीमोग्लोबिन लेवल में सुधार आता है।

दाल और टमाटर

दाल में मौजूद आयरन और टमाटर का विटामिन सी मिलकर शरीर को अधिक लाभ पहुंचाते हैं। यह कॉम्बिनेशन रोजाना डाइट में आसानी से शामिल किया जा सकता है।

अंडा और हरी सब्जियां

अंडा प्रोटीन और आयरन का अच्छा स्रोत है, जबकि हरी सब्जियां फोलेट और अन्य पोषक तत्व देती हैं, जो खून बढ़ाने में मदद करते हैं।

तिल और गुड़

आयरन और कैल्शियम भरपूर तिल को गुड़ के साथ मिलाकर खाने से यह शरीर में आयरन की कमी को तेजी से पूरा करता है, खासकर महिलाओं के लिए।

यह भी पढ़ें- महिलाओं की हॉर्मोनल हेल्थ के लिए वरदान से कम नहीं सुबह की ये आदतें, हॉर्मोन्स के साथ मूड भी रहेगा बेहतर

यह भी पढ़ें- हार्ट के लिए कितनी सुरक्षित Zero Sugar Drinks? डॉक्टर ने दूर किया सबसे बड़ा कन्फ्यूजन

Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।