विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हार्ट के लिए कितनी सुरक्षित हैं Zero Sugar Drinks? डॉक्टर ने दूर किया सबसे बड़ा कन्फ्यूजन

Published: Thu, 01 Oct 2026 03:50 PM (GMT+05:30)

डॉ. अमित कुमार मलिक ने बताया कि शुगरी ड्रिंक्स दिल की बीमारियों का जोखिम बढ़ाती हैं, जबकि जीरो-शुगर ड्रिंक्स को भी पूरी तरह स्वस्थ नहीं माना जा सकता।

रोज गटक रहे हैं कोल्ड ड्रिंक और जूस? (Image Source: AI-Generated)

रोज गटक रहे हैं कोल्ड ड्रिंक और जूस? (Image Source: AI-Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सॉफ्ट ड्रिंक्स, एनर्जी ड्रिंक्स और पैकेट वाले जूस आजकल हमारी दिनचर्या का हिस्सा बन गए हैं। हालांकि, क्या यह मीठा शौक आपके दिल पर भी भारी पड़ता है?

मेदांता अस्पताल, नोएडा के कार्डियक केयर, इलेक्ट्रोफिजियोलॉजी और इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी के डायरेक्टर, डॉ. अमित कुमार मलिक ने हार्ट हेल्थ पर इन ड्रिंक्स के असर को लेकर कुछ बेहद जरूरी बातें बताई हैं। आइए जानते हैं।

मीठा स्वाद, लेकिन दिल के लिए खतरा

डॉ. मलिक के अनुसार, जो लोग लगातार शुगरी ड्रिंक्स का सेवन करते हैं, उनमें दिल की बीमारियों का जोखिम काफी ज्यादा होता है। बाजार में मिलने वाली सॉफ्ट ड्रिंक्स और डिब्बाबंद जूस में चीनी और कैलोरी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। जब हम इन्हें अपनी दिनचर्या में शामिल कर लेते हैं, तो शरीर का वजन तेजी से बढ़ता है। इसके साथ ही डायबिटीज और हाई ट्राइग्लिसराइड्स जैसी गंभीर समस्याएं जन्म लेती हैं, जो दिल की बीमारियों का मुख्य कारण बनती हैं।

क्या 'जीरो-शुगर' ड्रिंक्स सुरक्षित हैं?

अक्सर लोग चीनी से बचने के लिए 'जीरो-शुगर' ड्रिंक्स का चुनाव करते हैं। इस पर डॉ. मलिक स्पष्ट करते हैं कि कैलोरी और चीनी कम होने के कारण ये शुगरी ड्रिंक्स से थोड़ी बेहतर जरूर हैं, लेकिन इन्हें 'हेल्दी' बिल्कुल नहीं माना जा सकता। आप अपनी पसंद के लिए कभी-कभार इन्हें पी सकते हैं, लेकिन इन्हें रोजमर्रा की आदत बनाना सही नहीं है।

स्वस्थ रहने का सीधा और आसान नियम

दिल को सेहतमंद रखने के लिए डॉ. मलिक ने एक बहुत ही साधारण-सा नियम बताया है:

  • शुगरी ड्रिंक्स पीने से पूरी तरह परहेज करें।
  • अगर जीरो-शुगर ड्रिंक्स पीनी ही हैं, तो इसे सिर्फ कभी-कभार तक ही सीमित रखें।
  • अपनी प्यास बुझाने के लिए हमेशा पानी को ही अपना मुख्य पेय बनाएं और खूब पानी पिएं।
  • कुल मिलाकर, आपके दिल की असली सुरक्षा पानी पीने और शुगरी आइटम्स से दूरी बनाने में ही छिपी है।

यह भी पढ़ें- हार्ट अटैक से बचना है, तो आज ही बदल लें यह एक आदत! डॉक्टर ने बताया 30 मिनट का लाइफ-सेविंग हैक

यह भी पढ़ें- हार्ट अटैक से बचना है, तो आज ही बदल लें यह एक आदत! डॉक्टर ने बताया 30 मिनट का लाइफ-सेविंग हैक