Morning Tips: चाय या कॉफी नहीं, इस एक चीज़ के साथ करेंगे दिन की शुरुआत, तो हमेशा रहेंगे हेल्दी
Morning Tips आप में से 99 फीसदी लोग सुबह की शुरुआत या तो चाय से करते होंगे या फिर कॉफी! लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुबह की सही शुरुआत किस चीज़ के साथ करनी चाहिए? नहीं तो आइए जानें..

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Morning Tips: आप सबसे पहले सुबह क्या खाते हैं क्या इससे कोई फर्क पड़ता है? अगर हेल्थ एक्सपर्ट्स या डाइट एक्सपर्ट्स से पूछेंगे, तो वह कहेंगे हां, पड़ता है! उनके मुताबिक, दिन का सबसे पहला खाना ऐसा होना चाहिए, जो आपको दिन भर के लिए एनर्जी दे। शोध भी यही बताते हैं, कि सुबह का नाश्ता फैट्स और प्रोटीन से भरा होना चाहिए। जो बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करते हैं और मीठे की चाहत को भी कम करते हैं।
हालांकि, ज़्यादातर लोग दिन की शुरुआत चाय या कॉफी के साथ करते हैं। न्यूट्रीशनिस्ट रुजुता दिवाकर ने हाल ही में एक इंस्टाग्राम पोस्ट के ज़रिए बताया कि दिन की शुरुआत किस तरह के फूड से करनी चाहिए। उनके अनुसार, दिन की शुरुआत चाय या कॉफी से नहीं, बल्कि एक केले, भीगे हुए बादाम या फिर किशमिश के साथ करनी चाहिए। तो आइए जानें इससे शरीर को क्या फायदे मिलते हैं।
View this post on Instagram
- रुजुता ने अपनी पोस्ट में बताया कि अगर आप पाचन, गैस, ब्लोटिंग या फिर ऊर्जा की कमी और खाने के बाद मीठे खाना चाहत हैं, तो आपको दिन की शुरुआत केले से करनी चाहिए। अगर आपको केला पसंद नहीं है, तो फिर कोई भी मौसमी फल खा सकते हैं।
- केला ही क्यों, इसके जवाब में रुजुता ने कहा कि जो लोग पाचन से जुड़ी दिक्कतों या फिर मीठे के क्रेविंग से जूझते हैं, उन्हें सुबह सबसे पहले केला खाना चाहिए। हफ्ते में 2-3 बार केले खरीदें और उन्हें प्लास्टिक की जगह कपड़ें के बैग में लाएं।
- दूसरा ऑप्शन यह है कि आप 6 से 7 भिगाए हुई किशमिश खाएं। अगर PMS परेशान करता है, तो इसमें 10 दिन पहले केसर भी डालकर खाएं। उन्होंने ये भी साफ किया की ब्राउन किशमिश की जगह काली किशमिश खाएं। भीगी हुई किशमिश हीमोग्लोबिन, गैस, मूड स्विंग्ज़ या पीसीओडी की समस्या को दूर करती हैं।
- तीसरा ऑप्शन है भीगे हुए बादाम खाने का। 4-5 भीगे हुए बादाम का छिलका उतारे और खाएं। अगर आप डायबिटीज़, खराब नींद, पीसीओडी आदि से जूझ रहे हैं, तो आपको फायदा मिलेगा।
- दिन की शुरुआत इन तीन चीज़ों में से किसी एक से करें और फिर 10-15 मिनट बाद चाय या कॉफी पी सकते हैं।
- ऊपर बताई गई चीज़ों को खाने से पहले एक गिलास पानी पिएं।
- इन चीज़ों को उठने के 20 मिनट के अंदर खा लें या फिर थाइरॉयड की दवाई के बाद।
- अगर आप सुबह वर्कआउट या योग करते हैं, तो इसे खाने के 15-20 मिनट बाद करें।
- अगर आप वर्कआउट नहीं कर रहे हैं, तो इसे खाने के एक घंटे बाद नाश्ता कर लें।
- किशमिश को जिस पानी में भिगो रहे हैं, उसका पानी भी पिया जा सकता है।
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Picture Courtesy: Freepik/Pexel
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।