Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रोज Squats करें या 30 मिनट की वॉक, फिट रहने के लिए दोनों में से क्या है ज्यादा फायदेमंद?

    Updated: Thu, 18 Sep 2025 11:12 AM (IST)

    स्क्वॉट्स और वॉकिंग दोनों ही बेहतरीन एक्सरसाइज हैं लेकिन आपकी फिटनेस गोल्स के मुताबिक आपके लिए क्या ज्यादा बेहतर (Squats Vs Walk) है यह जानना जरूरी है। दरअसल इन दोनों ही एक्सरसाइज के अलग-अलग फायदे हैं जो आफको फिट रहने में मदद करते हैं। आइए जानें आपके लिए क्या ज्यादा फायदेमंद है।

    Hero Image
    वॉकिंग और स्क्वॉट्स के हैं अपने-अपने फायदे (Picture Courtesy: Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। फिट रहने के लिए लोग अलग-अलग तरह की एक्सरसाइज करते हैं, जिनमें स्क्वॉट्स और वॉकिंग (Squats Vs Walking) दोनों ही शामिल हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोजाना स्क्वॉट्स करना फायदेमंद है या फिर 30 मिनट की वॉक?

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरअसल, दोनों के ही अपने-अपने फायदे हैं, लेकिन आपकी फिटनेस गोल्स के आधार पर ये एक दूसरे से बेहतर हो सकते हैं। आइए जानें दोनों से क्या है ज्यादा फायदेमंद।

    स्क्वॉट्स के फायदे क्या हैं?

    स्क्वॉट्स एक कंपाउंड एक्सरसाइज है, जो शरीर की सबसे बड़ी मांसपेशियों (जैसे क्वाड्रिसेप्स, ग्लूट्स, हैमस्ट्रिंग) पर काम करती है।

    • मसल्स बिल्डिंग- स्क्वॉट्स करने से लोअर बॉडी की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और उनका आकार बढ़ता है। यह शरीर को एक अच्छी शेप देने में मदद करती है।
    • मेटाबॉलिज्म बूस्ट- क्योंकि इसमें बड़ी मांसपेशियां शामिल होती हैं, इसलिए इस एक्सरसाइज को करने से मेटाबॉलिक रेट बढ़ता है। मतलब, आप आराम करते वक्त भी ज्यादा कैलोरी बर्न करते हैं।
    • फंक्शनल स्ट्रेंथ- रोजमर्रा के काम जैसे उठना-बैठना, सामान उठाना आदि आसान हो जाते हैं। हड्डियों और जोड़ों के लिए भी यह फायदेमंद है।
    • समय की बचत- थोड़े समय में ही आप एक असरदार वर्कआउट कर सकते हैं।

    हालांकि, स्क्वॉट्स टेक्नीक सेंसिटिव एक्सरसाइज है। गलत तरीके से करने पर घुटनों को नुकसान पहुंचने या पीठ में चोट लगने का खतरा रहता है।

    30 मिनट की वॉकिंग के फायदे

    वॉकिंग एक लो-इम्पैक्ट कार्डियोवैस्कुलर एक्सरसाइज है, जिसके फायदे स्क्वॉट्स से काफी अलग हैं।

    • दिल का स्वास्थ्य- नियमित 30 मिनट की तेज वॉक दिल को मजबूत बनाती है, ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है और कोलेस्ट्रॉल कम करने में मददगार है।
    • वेट मैनेजमेंट- लगातार 30 मिनट वॉक करने से अच्छी खासी कैलोरी बर्न होती है, जो वजन कम करने या बनाए रखने में सहायक है।
    • सेफ्टी- इसे कहीं भी, किसी भी उम्र में किया जा सकता है। इसमें चोट लगने का जोखिम बहुत कम है।
    • मेंटल हेल्थ- ताजी हवा में टहलना स्ट्रेस और एंग्जायटी कम करने में मददगार है। मूड अच्छा रहता है।

    लेकिन वॉकिंग से मसल्स बिल्डिंग पर उतना असर असर नहीं होता, जितना स्क्वॉट्स जैसी स्ट्रेंथ एक्सरसाइज से होता है।

    दोनों में से क्या सबसे बेहतर है?

    • अगर आप इसका जवाब चाहते हैं, तो जवाब है दोनों। अगर आपका लक्ष्य मसल्स बनाना और ताकत बढ़ाना है, तो स्क्वॉट्स आपके लिए ज्यादा फायदेमंद होंगे।
    • अगर आपका लक्ष्य वजन कम करना, दिल को स्वस्थ रखना या सिर्फ फिट रहना है, तो 30 मिनट की वॉकिंग एक बेहतरीन ऑप्शन है।

    यह भी पढ़ें- ब्लड प्रेशर और शुगर कंट्रोल करने में असरदार है वॉक का यह तरीका, सेहत को मिलेंगे 3 और कमाल के फायदे

    यह भी पढ़ें- पेट पर जमा फैट बर्न करने के लिए करें ये 5 कोर एक्सरसाइज, महीने भर में गायब हो जाएगी लटकती तोंद

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।