यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ब्लड प्रेशर और शुगर कंट्रोल करने में असरदार है वॉक का यह तरीका, सेहत को मिलेंगे 3 और कमाल के फायदे
हाई ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर दोनों ही कई गंभीर बीमारियों की वजह बनते हैं। इसलिए इन्हें कंट्रोल करना जरूरी ...और पढ़ें

HighLights
- सेहत के लिए काफी फायदेमंद है इंटरवल वॉकिंग
- इस तरीके से वॉक करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद मिलती है
- वॉकिंग का यह तरीका सेहत के लिए और भी कई तरीकों से फायदेमंद है
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। रोजाना वॉक करना सेहत के लिए फायदेमंद है, यह बात तो हम सभी जानते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वॉक करने के तरीके में एक छोटा सा बदलाव आपकी सेहत को दोगुने फायदे पहुंचा सकता है? जी हां, हम बात कर रहे हैं इंटरवल वॉकिंग (Interval Walking Benefits) की।
यह वॉकिंग का एक ऐसा तरीका है जो हमारी सेहत को काफी फायदा पुहंचा सकता है और हाई ब्लड प्रेशर और शुगर जैसी बीमारियों से बचाने में भी काफी मदद (Benefits of Interval Walking) करता है। आइए जानें कैसे की जाती है इंटरवल वॉकिंग और इसके फायदे क्या हैं।
इंटरवल वॉकिंग क्या है?
इंटरवल वॉकिंग वॉक करने का एक ऐसा तरीका है, जिसमें आप अपनी वॉक की स्पीड को समय-समय पर बदलते हैं। इसमें आप कुछ मिनट तेज स्पीड से चलते हैं और फिर कुछ मिनट के लिए धीमी, सामान्य गति से चलकर अपने शरीर को रिकवर करने का मौका देते हैं, जैसे-
- 3 मिनट सामान्य गति से वॉर्म-अप।
- 2 मिनट तेज गति से वॉक (जिसमें सांस फूलने लगे)।
- 3 मिनट धीमी गति से वॉक (रिकवरी के लिए)।
- इस साइकिल को 4-5 बार दोहराएं।
- 5 मिनट धीमी वॉक के साथ कूल डाउन।
इंटकवल वॉकिंग के फायदे
- ब्लड प्रेशर कंट्रोल- तेज स्पीड से चलने के दौरान दिल की धड़कन बढ़ती है, जिससे ब्लड फ्लो तेज होता है और आर्टरीज फ्लेक्सिबल बनती हैं। नियमित प्रैक्टिस से यह हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है। इंटरवल वॉकिंग न सिर्फ ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करती है बल्कि बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में भी मददगार है।
- शुगर कंट्रोल- तेज-तेज चलने से मांसपेशियों को ज्यादा एनर्जी की जरूरत होती है, जिसके लिए वे ब्लड में मौजूद ग्लूकोज का इस्तेमाल करती हैं। इस प्रक्रिया में इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार होता है, जिसका सीधा असर ब्लड शुगर लेवल पर पड़ता है। यह टाइप-2 डायबिटीज के खतरे को कम करने और उसे मैनेज करने का एक असरदार तरीका साबित हो सकता है।
- वजन घटाने में सहायक- इंटरवल वॉकिंग शरीर की कैलोरी बर्न करने की क्षमता को बढ़ा देती है। तेज स्पीड मेटाबॉलिज्म को बढ़ाती है। साथ ही, इस वॉक से कैलोरी ज्यादा बर्न होती है। इससे शरीर का एक्स्ट्रा फैट भी बर्न होता है।
- दिल के स्वास्थ्य में सुधार- यह कार्डियोवैस्कुलर फिटनेस को बेहतर बनाने का एक बेहतरीन तरीका है। यह दिल को मजबूत बनाता है, जिससे ज्यादा बेहतर ब्लड पंप होता है। इससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।
- एनर्जी लेवल बढ़ाए- इंटरवल वॉकिंग धीरे-धीरे आपकी फिटनेस और स्टैमिना को बढ़ाती है। नियमित प्रैक्टिस से आप दिनभर ज्यादा एनर्जेटिक महसूस करेंगे और जल्दी थकान नहीं होगी।
यह भी पढ़ें- सुबह या शाम: वॉक करने के लिए कौन-सा समय है बेस्ट? यहां जान लें सही जवाब वरना बाद में पछताएंगे आप
यह भी पढ़ें- स्टेप काउंट से ज्यादा वॉक करने के तरीके पर ध्यान देना है जरूरी, योग एक्सपर्ट ने बताई सही तकनीक
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
